क्रिकेट आईपीएल की तर्ज पर हॉकी का भी आईपीएल होः प्रीति दुबे

खिलाड़ियों की जरूरी डाइट पर ध्यान दिया जाना जरूरी खेलपथ संवाद मेरठ। हॉकी मध्य प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कर रही मूलतः उत्तर प्रदेश की रहने वाली प्रीति दुबे का कहना है कि महिला हॉकी के प्रोत्साहन के लिए क्रिकेट आईपीएल की तरह हॉकी का भी आईपीएल होना चाहिए। इससे जहां खिलाड़ी को आर्थिक मदद मिलेगी वहीं उनका खेल स्तर भी सुधरेगा। रियो ओलम्पिक में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी प्रीति का कहना है इस तरह की प्रतियोगिता से राष्ट्रीय.......

मेरठ की धरती पर महिला हॉकी की टंकार

राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने किया खेलपथ संवाद मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित कैलाश प्रकाश स्टेडियम में उत्तर प्रदेश खेल विभाग और मेरठ खेल विभाग के तत्वावधान में भारतीय प्राइजमनी महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ मेरठ कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे द्वारा किया गया। पहले दिन पांच मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का फाइनल पांच मार्च को खेला जाएगा तथा विजेता टीम को दो लाख रुपये की प्रोत्साहन रा.......

उमेश और अश्विन ने भारत को वापसी दिलाई

ऑस्ट्रेलिया को 197 रन पर समेटा खेलपथ संवाद इंदौर। तेज गेंदबाज उमेश यादव और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन भारत को वापसी दिलाते हुए बृहस्पतिवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 197 रन पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया ने दिन की सतर्क शुरुआत करते हुए पहले घंटे में 16 ओवर में 30 रन जोड़े और इस दौरान कोई विकेट नहीं गंवाया। भारत ने हालांकि ऑस्ट्रेलिया के अंतिम छह विकेट सिर्फ 11 रन पर चटकाकर उसे 197 रन पर.......

उमेश और अश्विन ने दिलाई टीम इंडिया को राहत

ऑस्ट्रेलिया 197 रन पर ऑलआउट, पहली पारी में 88 रन की बढ़त खेलपथ संवाद इंदौर। तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव और फिरकी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने मुरझाई टीम इंडिया के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। इन दोनों गेंदबाजों ने सुबह के सत्र में तीन-तीन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 197 रन पर समेट दी। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 88 रन की बढ़त मिली है। भारत ने लंच तक बिना विकेट खोए 13 रन बना लिए हैं। भारत-ऑस्ट्रेलि.......

एक साल में 95 साल की दादी भगवानी ने जीते 95 मेडल

एथलीट दादी भगवानी देवी देश-विदेश में फहरा रहीं तिरंगा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। उम्र तो आंकड़ा है, यदि इंसान में जीत की भूख और जज्बा हो तो उसके लिए कुछ भी असम्भव नहीं। इस बात को सच कर दिखाया है 95 साल की एथलीट भगवानी देवी डागर ने। दादी देश हो या विदेश जहां भी जाती हैं अपनी अदम्य इच्छाशक्ति से मेडल जीतते हुए तिरंगा फहराती हैं। उम्र को दरकिनार कर दिल्ली के नजफगढ़ के निकट मलिकपुर गांव निवासी भगवानी देवी एक साल में 95 पदक जीत चुकी हैं। .......

महिला प्रीमियर लीग में लगेगा बॉलीवुड का तड़का

कृति सेनन और कियारा आडवाणी लगाएंगी ठुमके खेलपथ संवाद नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का उद्घाटन समारोह चार मार्च को होगा। पहले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम का सामना गुजरात जाएंट्स से होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टूर्नामेंट के पहले दिन मैच से पूर्व एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करवाने का फैसला किया है। इस समारोह में बॉलीवुड की कई स्टार अभिनेत्रियां दिखेंगी। महिला प्रीमियर लीग ने अपने आधिकारिक ट्विटर .......

अमेरिकी महिला तेज गेंदबाज का छलका दर्द

कहा- आईसीसी सदस्य देशों की महिला क्रिकेटरों को नहीं मिल पातीं सुविधाएं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अमेरिका की तेज गेंदबाज तारा नौरिस का मानना है कि आईसीसी सदस्य देशों (एसोसिएट देशों) की महिला क्रिकेटरों को फंड और सुविधाओं के लिए जूझना पड़ता है। वह महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में अपने प्रदर्शन से एसोसिएट देशों को गौरवान्वित करना चाहती हैं। डब्ल्यूपीएल की शुरुआत चार मार्च से होगी। नौरिस को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये में टीम के साथ.......

फ्रांस के महान फुटबॉलर जस्ट फोंटेन का निधन

कायम है विश्व कप में उनका 65 साल पुराना यह रिकॉर्ड पेरिस। फ्रांस के महान फुटबॉल खिलाड़ी जस्ट फोंटेन का बुधवार (एक मार्च) को निधन हो गया। वह 89 साल के थे। उन्हें 1958 विश्व कप में बनाए रिकॉर्ड के लिए याद किया जाता है। उन्होंने स्वीडन में हुए विश्व कप में 13 गोल दाग दिए थे। उसके बाद से एक विश्व कप में इतने गोल नहीं हुए। उनका 65 साल पुराना यह रिकॉर्ड आज भी कायम है। फ्रांस के रेम्स क्लब से खेल चुके फोंटेन सिर्फ एक ही विश्व कप में खेल पाए.......

तेजिंदर पाल सिंह तूर ने जीता स्वर्ण पदक

राष्ट्रीय थ्रो चैम्पियनशिप में किया कमाल खेलपथ संवाद बेल्लारी। जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले शॉटपुटर तेजिंदर पाल सिंह तूर ने बुधवार को बेल्लारी के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स में खेली जा रही राष्ट्रीय थ्रो चैम्पियनशिप में गोला फेंक का स्वर्ण जीत लिया। उन्होंने 19.95 मीटर गोला फेंककर पटियाला में बनाए गए अपने ही रिकॉर्ड 19.94 मीटर को एक सेंटीमीटर से पीछे छोड़ा। हालांकि, उन्होंने 20 मीटर की दूरी नापने की चार बार कोश.......

ट्रिपल जम्पर ऐश्वर्या बाबू पर चार साल का प्रतिबंध

खिलाड़ी ने नाडा डोपिंग रोधी नियमों का उल्लंघन किया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की शीर्ष त्रिकूद खिलाड़ी ऐश्वर्या बाबू को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अनुशासनात्मक पैनल ने प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरॉयड के इस्तेमाल पर चार साल के लिए प्रतिबंधित किया है। 25 साल की ऐश्वर्या को धावक एस धनलक्ष्मी के साथ 2022 में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की टीम से बाहर कर दिया गया था क्योंकि ये स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव पाई गई थी जो विश्व डोपिंग रोध.......