न्यूजीलैंड को नसीब हुई पहली जीत, बांग्लादेश को दी मात

महिला विश्व कप क्रिकेट  नई दिल्ली। महिला विश्व कप क्रिकेट में न्यूजीलैंड ने आज बांग्लादेश को नौ विकेट से पराजित कर जीत का स्वाद चखा। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 141 रनों का लक्ष्य दिया जिसे कीवी टीम ने महज एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। बारिश के कारण इस मुकाबले को 27-27 ओवरों का कर दिया गया था। न्यूजीलैंड की ओर से सूजी बेट्स ने नाबाद 79 रन बनाए वहीं अमेलिया कर ने नाबाद 47 रन बनाए। 16वें ओवर की चौथी गेंद पर .......

राष्ट्रमंडल खेलों के हॉकी शिविर में एमपी एकेडमी की चार लड़कियां

सरदार सिंह बने भारतीय पुरुष हॉकी ए टीम के कोच दीपक ठाकुर को मिली महिला टीम की जिम्मेदारी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह और पूर्व स्ट्राइकर दीपक ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सरदार सिंह को भारत ए पुरुष हॉकी टीम का कोच बनाया गया है वहीं दीपक ठाकुर को महिला ए टीम का कोच बनाया गया है। सरदार सिंह और दीपक ठाकुर की अगुआई में भारतीय पुरुष और महिला ‘ए' हॉकी टीमें इस साल बर्मिं.......

राष्ट्रीय क्षितिज पर चमकी लखनऊ की मानसी बिटिया

राष्ट्रीय बैटल स्पोर्ट्स डांस प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान खेलपथ संवाद लखनऊ। लखनऊ की बेटी मानसी दुबे ने अपने नायाब कौशल से समूचे देश में उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है। 25 से 28 फरवरी तक आत्मा मालिक इंजीनियरिंग कॉलेज, शाहपुर, मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित सातवीं राष्ट्रीय बैटल स्पोर्ट्स डांस प्रतियोगिता में मानसी ने प्रथम स्थान हासिल कर लखनऊ ही नहीं समूचे उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया। सातवीं राष्ट्रीय बैटल स्पोर्ट्स .......

श्रीलंका के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी जीत

भारत मोहाली टेस्ट पारी और 222 रन से जीता जडेजा ने मैच में लिए 9 विकेट खेलपथ संवाद मोहाली। रवींद्र जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को पारी और 222 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने दो टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। फॉलोऑन खेलने को मजबूर हुई श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 178 रन पर ढेर हो गई। भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 574/8 (घोषि.......

महान गेंदबाज हैं रविचंद्रन अश्विनः रोहित शर्मा

कैप्टन बोले- हमें उनकी काबिलियत पर भरोसा खेलपथ संवाद मोहाली। श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट में मिली जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविचंद्रन अश्विन को 'ऑल टाइम ग्रेट' बॉलर करार दिया है। रोहित का ऐसा कहना है कि अश्विन की समय के साथ बेहतर होने की काबिलियत से वह काफी हैरान हैं। पहले टेस्ट में आर. अश्विन ने दोनों पारियों में केवल 96 रन देकर कुल 6 विकेट चटकाए। इसके साथ ही वह भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेन.......

भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास

विश्व पैदलचाल चैम्पियनशिप में पहली बार जीता पदक खेलपथ संवाद मस्कट। भारत की भावना जाट, रवीना और मुनीता प्रजापति ने विश्व एथलेटिक्स पैदल चाल टीम चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। मस्कट में आयोजित इस चैम्पियनशिप में भारतीय टीम ने महिलाओं के 20 किलोमीटर वर्ग में देश को पहला कांस्य पदक दिलाया। भारत की भावना जाट, रवीना और मुनीता प्रजापति ने विश्व एथलेटिक्स पैदल चाल टीम चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया.......

डेविस कप में भारत 4-0 से जीता

डेनमार्क को क्लीन स्वीप कर विश्व ग्रुप में पहुंचा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत को डेविस कप विश्व ग्रुप-1 में पहुंचने के लिए रोहन बोपन्ना और दिविज शरण को जीत की जरूरत थी। दिल्ली जिमखाना के कोर्ट पर दोनों खिलाड़ियों ने तीन मैच प्वाइंट बचाकर तीन सेटों के संघर्ष में फ्रेडरिक नीलसन और मिकेल टोरपीगार्ड को हराकर भारत को विश्व ग्रुप में जगह दिलाई। फरवरी 2019 के बाद से अपना पहला डेविक कप मुकाबला खेल रहे बोपन्ना-शरण ने 118 मिनट के संघर्ष.......

सरनोबत-ईशा और रिदम की तिकड़ी का गोल्डन निशाना

भारत ने जीता तीसरा स्वर्ण पदक नई दिल्ली। भारत की महिला निशानेबाज राही सरनोबत, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिकड़ी ने आईएसएसएफ विश्व कप में देश को तीसरा गोल्ड दिला दिया है। भारतीय तिकड़ी ने रविवार को विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ भारत तीन स्वर्ण समेत कुल पांच पदक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। भारतीय टीम ने क्वॉलिफिकेशन राउंड 2 में 574 का स्कोर किया और फाइनल में प.......

35 किलोमीटर रेस वाक में मेरठ की प्रियंका के नाम राष्ट्रीय रिकार्ड

मस्कट में विश्व वाकिंग चैम्पियनशिप में दिखाया दम मस्कट। ओलम्पियन प्रियंका गोस्वामी और एकनाथ तौराम्बेकर ने शनिवार को विश्व एथलेटिक्स पैदल चाल टीम चैम्पियनशिप में क्रमश: महिला और पुरूष 35 किलोमीटर स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाये, हालांकि वे पदक स्थान के ‘ब्रैकेट’ में काफी नीचे रहे। प्रियंका गर्म मौसम में हुई पैदल चाल स्पर्धा में 20वें स्थान और एकनाथ 27वें स्थान पर रहे। प्रियंका ने 35 किलोमीटर स्पर्धा में पहली बार ह.......

यूक्रेन की दयाना ल्योन ओपन के फाइनल में

रूसी हमले के कारण कार पार्किंग में बिताई थीं दो रातें नई दिल्ली। यूक्रेन की दयाना यास्त्रेम्स्का (पांच मार्च) ल्योन डब्ल्यूटीए ओपन के फाइनल में पहुंच गई हैं। एक हफ्ते पहले यास्त्रेम्स्का रूसी हमलों में बाल-बाल बची थीं। उनके शहर ओदेसा पर बम से हमले हुए थे। 21 साल यास्त्रेम्स्का फाइनल मुकाबले के लिए यूक्रेन का झंडा लपेट कर उतरीं। उन्होंने रोमानिया की दूसरी वरीयता प्राप्त सोराना क्रिस्टिया को 7-6 (7/5), 4-6, 6-4 से हराया। यास्त्रेम्स्का.......