रवि ने देश को उम्मीद से ज्यादा दिया

पहले ही ओलम्पिक में चांदी का पदक जीतना बड़ी बात खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया ने भारत की झोली में एक और रजत पदक डाल दिया। इसी के साथ वे ओलम्पिक में रजत पदक पाने वाले दूसरे भारतीय बन गए। इनसे पहले यह कीर्तिमान सुशील कुमार के नाम था। रवि को पूर्व पहलवान उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। उनका मानना है कि रवि ने पहले ओलम्पिक में उम्मीद से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर देश को काफी कुछ दिया है। अगर वे ऐस.......

नए लड़ाकों की यह जीत बदलेगी हॉकी की तस्वीर

हार न मानने वाले जज्बे ने दिल बाग-बाग कर दिया राजीव शर्मा नई दिल्ली। नए भारत के नए लड़ाकों की यह जीत देश में हॉकी की तस्वीर तो बदलेगी ही साथ ही खिलाड़ियों की तकदीर भी बदल देगी। युवा ब्रिगेड ने भारतीय हॉकी को नया जीवन दिया है। इस पदक का देश को 41 साल से इंतजार था। यह तो बस शुरुआत है। इसे अब आदत बनाना होगा। वाहे गुरु ने चाहा तो आगे सब अच्छा ही होगा। अब फिर बच्चे बल्ला पकड़ने की बजाय स्टिक थामेंगे। यह कहना है मास्को 1980 में की स.......

हॉकी बेटियों ने हारकर भी जीता दिल

महिला हॉकी टीम पहले मेडल से चूकी ब्रिटेन ने 4-3 से हराया नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतने में नाकाम रही लेकिन उसने अपने खेल से करोड़ों भारतीयों का दिल जरूर जीत लिया है। रानी रामपाल की टीम ने वह कर दिखाया है जो इससे पहले ओलम्पिक के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। भारतीय टीम ओलम्पिक इतिहास में पहली बार चौथे स्थान पर रही। उसने क्वार्टर फाइनल में ओलम्पिक में तीन गोल्ड जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को ह.......

20 किलोमीटर पैदल चाल में इटली के मासिनो को स्वर्ण

जापान के कोकि इकेदा को रजत संदीप, इरफान और राहुल ने किया निराश सापोरो (जापान)। भारत के संदीप कुमार अच्छी शुरुआत के बाद पिछड़ने के कारण टोक्यो ओलम्पिक की 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में 23वें स्थान पर रहे जबकि अनुभवी केटी इरफान और राहुल ने भी निराश करते हुए क्रमश: 47वां और 51वां हासिल किया।  संदीप अच्छी शुरुआत करते हुए शुरुआती आठ किलोमीटर के बाद दूसरे स्थान पर चल रहे थे लेकिन इसके बाद वह लगातार पिछड़ते चले गए। संदीप 10 कि.......

गोल्फर अदिति पदक की दौड़ में बरकरार

टोक्यो। भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक बृहस्पतिवार को यहां दूसरे दौर में पांच अंडर 66 के शानदार स्कोर के साथ टोक्यो खेलों की महिला गोल्फ स्पर्धा में ऐतिहासिक ओलम्पिक पदक की दौड़ में बनी हुई हैं। 23 साल की भारतीय खिलाड़ी ने कासुमिगासेकी कंट्री क्लब में दूसरे दौर में पांच बर्डी की और नौ अंडर 133 के कुल स्कोर से डेनमार्क की नेना कोर्स्ट्ज मैडसन (64) और एमिली क्रिस्टीन पेडरसन (63) के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर चल रही हैं। अदिति अपने दूसरे ओलम्प.......

पंजाब के हर हॉकी खिलाड़ी को मिलेंगे एक करोड़

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने की घोषणा खेलपथ संवाद चण्डीगढ़। पंजाब सरकार ने घोषणा की कि वे टोक्यो ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल राज्य के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देंगे। पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भारत के कांस्य पदक के प्ले आफ में जर्मनी को 5-4 से हराने के बाद यह घोषणा की।  सोढ़ी ने ट्वीट किया, ‘भारतीय हॉकी के लिए इ.......

चीन की 14 साल की गोताखोर ‘स्वर्ण’ परी

चीन के खिलाड़ियों से सीख लेने की जरूरत टोक्यो। चीन की 14 साल की कुआन होंगचान ने ओलम्पिक खेलों में महिलाओं की 10 मीटर गोताखोरी (डाइविंग) प्लेटफॉर्म स्पर्धा में गुरुवार को स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस सात दौर की प्रतियोगिता के दूसरे और चौथे दौर में सभी सातों जजों ने उन्हें पूरे 10 अंक दिये। उसने कुल 466.20 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि रजत पदक चीन की ही 15 वर्षीय चेन युशी (425.40) के नाम रहा।  चेन 2019 की विश्व चैम्पियन है और व.......

रवि दहिया ने कहा मैं रजत पदक से संतुष्ट नहीं

टोक्यो में पहलवान ने जीता चांदी का पदक खेलपथ संवाद चीबा (जापान)। टोक्यो ओलम्पिक में कुश्ती का चांदी का पदक जीतने वाले रवि कुमार दहिया ने दूरभाष पर कहा- ‘मैं रजत पदक के लिये नहीं आया था। इससे मुझे संतुष्टि नहीं मिलेगी। शायद इस बार मैं रजत पदक का ही हकदार था क्योंकि युवुगेव आज बेहतर पहलवान था। मैं जो चाहता था, वह हासिल नहीं कर पाया।'  दो बार के मौजूदा एशियाई चैम्पियन ने कहा, ‘उसकी (विश्व चैम्पियन युवुगेव की).......

सीनियर वर्ल्ड आर्चरी चैम्पियनशिप में मुस्कान बढ़ाएंगी एमपी का मान

जबलपुर की तीरंदाज यूएसए में करेगी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व खेलपथ संवाद भोपाल। यूएसए के यांगटन में 19 से 26 सितम्बर, 2021 तक होने जा रही सीनियर वर्ल्ड आर्चरी चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी, जबलपुर की खिलाड़ी मुस्कान किरार भारतीय तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। भारतीय टीम में मुस्कान के चयन होने पर खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुस्कान किरार को बधाई दी है। .......

भारतीय गेंदबाजों ने किया अपना काम पूरा

अब बारी बल्लेबाजों की नई दिल्ली। भारत व इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नॉटिंघम, ट्रेंटब्रिज में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जो रूट का ये फैसला टीम के हक में नहीं रहा और भारतीय गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 183 रन पर धराशाई हो गई। गेंदबाजों ने तो अपना काम कर दिया है अब भारतीय बल्लेबाजों को दम दिखाना होगा।  पहले दिन का खेल खत्म .......