हैदराबाद और कोलकाता में होगी कांटे की टक्कर

आईपीएल में सिर्फ दो विदेशी कप्तान, दोनों आज होंगे आमने-सामने चेन्नई। दो बार की आईपीएल चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आज 2016 की चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगी। यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जाएगा। इस साल टूर्नामेंट में सिर्फ दो विदेशी कप्तान हैं। केकआर की कप्तानी इंग्लैंड के ओएन मोर्गन और एसआरएच की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर संभाल रहे हैं। पिछले सीजन में कोलकाता ने दोनों .......

दिल्ली कैपिटल्स की चेन्नई सुपर किंग्स पर शानदार जीत

पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने दिखाया जलवा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बताई हार की बड़ी वजह मुम्बई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से रौंदा। ऋषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली पूरे मैच में महेंद्र सिंह धोनी की टीम पर हावी नजर आई। पृथ्वी शॉ और शिखर धवन की तमाशाई बल्लेबाजी का चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों के पास कोई तोड़ नजर नहीं आया। पहले बल्लेबाज.......

रोमा खन्ना ने दिया इस्तीफा

फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की निदेशक थीं भारत में 2022 फुटबॉल और महिला खेलों के लिए बड़ा साल होगा नई दिल्ली। रोमा खन्ना निजी कारणों का हवाला देते हुए भारत में होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप और एएफसी महिला एशिया कप के टूर्नामेंट निदेशक पद से हट गईं। रोमा ने 2019 में अंडर-17 विश्व कप की बोली लगाने की प्रक्रिया की अगुआई की थी और बाद में उन्हें स्थानीय आयोजन समिति का टूर्नामेंट निदेशक नियुक्त किया गया था। उन्होंने अगल.......

लातविया के खिलाफ उलटफेर को बेकरार हैं भारतीय बेटियां

पहली बार विश्व ग्रुप प्ले ऑफ में उतरेगी महिला टेनिस टीम नई दिल्ली। भारतीय महिला टेनिस टीम बिली जीन किंग कप (फेड कप) में अपने से ऊंची रैंकिंग की लातवियाई टीम के खिलाफ विश्व ग्रुप प्ले ऑफ मुकाबले के लिए रवाना हो गई। भारतीय टीम की अगुआई अंकिता रैना करेंगी जो इस समय 165वीं रैंकिंग पर काबिज देश की सर्वश्रेष्ठ एकल खिलाड़ी हैं। टीम की अन्य सदस्यों में अनुभवी सानिया मिर्जा, करमन कौर थांडी (637), रूतुजा भोंसले (420) और पदार्पण कर रही झील देसाई (568).......

भारत ने ओलपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को हराया

एफआईएच प्रो लीगः पेनल्टी शूट आउट में हुआ फैसला ब्यूनर्स आयर्स। एक साल से भी ज्यादा समय के बाद टर्फ पर उतरने वाली भारतीय हॉकी टीम ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में धमाकेदार वापसी की है। एफआईएच प्रो लीग के दो मैचों के पहले मुकाबले में भारत के सामने ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना की एक न चली। ब्यूनर्स आयर्स में मेहमानों के घर में शनिवार रात भारत ने पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से मुकाबले अपने नाम किया। भारत की ओर से पहला गोल हरमनप्रीत सिंह ने मारा। .......

दिल्ली चलो, दहाड़ो

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मैच से पहले श्रेयस अय्यर का भावुक वीडियो नई दिल्ली। आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान का आगाज शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मुकाबले से करेगी। दिल्ली कैपिटल्स इस बार अपने रेगुलर कप्तान श्रेयस अय्यर के बिना टूर्नामेंट में उतर रही है।  श्रेयस ने सीएसके के खिलाफ मैच से पहले एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में अय्यर ने दिल्ली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपका सपोर्ट करूंगा। अय्यर कंधे की चोट की.......

सोनम और अंशू ने ओलम्पिक के लिए किया क्वॉलीफाई

साक्षी का सपना टूटा, तीन पहलवान बेटियां टोक्यो में दिखाएंगी दमखम खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खेल जगत से शनिवार को एक बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा की दो छोरियों पहलवान अंशू मलिक और सोनम मलिक को टोक्यो ओलम्पिक का कोटा मिल गया है। सोनम मलिक को ओलम्पिक टिकट से पहलवान साक्षी मलिक को बड़ा झटका लगा है। सोनम ने साक्षी को हराकर कोटा हासिल किया। अंशू मलिक और सोनम मलिक ने कजाकिस्तान में चल रहे एशियन ओलम्पिक क्वालीफायर के फाइनल में जगह बना ली है। टोक्य.......

सेलर एकता यादव और रितिका दांगी ने देश को दिलाया कांस्य पदक

मुस्सानह ओपन सेलिंग चैम्पियनशिप ओमान-2021 खेलपथ संवाद भोपाल। ओमान में आयोजित मुस्सानह ओपन सेलिंग चैम्पियनशिप में वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी की सेलिंग खिलाड़ी एकता यादव और रितिका दांगी की जोड़ी ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए देश को कांस्य पदक दिलाया। दोनों खिलाड़ियों ने 49ईआर  क्लास वोट इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते.......

नेत्रा कुमानन का टेनिस-नृत्य के बाद नौकायन बना जूनुन

ओलम्पिक टिकट हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला की कहानी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। नेत्रा कुमानन ने 12 साल की उम्र तक टेनिस, साइकिलिंग, बास्केटबॉल के साथ भरतनाट्यम में भी हाथ आजमा लिया था लेकिन नौकायन से जुड़ने के बाद उन्हें जिंदगी का असली मकसद मिला, जिसे उन्होंने ओलम्पिक टिकट हासिल करने वाली पहली भारतीय नौकाचालक बनकर सार्थक किया। चेन्नई की 23 साल की इस खिलाड़ी ने ओमान में ही एशियाई क्वालीफायर की ‘लेजर रेडियल’ स्पर्धा में शीर.......

मुम्बई की पराजय के ये रहे कारण

कप्तान रोहित शर्मा के दो गलत फैसले  55 गेंदों पर 8 विकेट गंवाना भारी पड़ा चेन्नई। आईपीएल के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया। मुंबई की टीम लगातार नौवीं बार सीजन में अपना पहला मैच हारी है। शुक्रवार को हुए मुकाबले में मुंबई की हार के पीछे कई वजहें रहीं। इनमें बल्लेबाजी के वक्त आखिरी 10 ओवर में पारी का बिखरना और फील्डिंग के समय कप्तान रोहित शर्मा की कुछ रणनीतिक गलत.......