निकहत जरीन के पंच से चकरा गई विरोधी मुक्केबाज

रेफरी ने तुरंत बाउट रद्द किया बर्मिंघम। विश्व चैम्पियन मुक्केबाज निकहत जरीन ने राष्ट्रमंडल खेलों के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने रविवार को 50 भारवर्ग के मुकाबले में मोजांबिक की हेलेना इस्माइल बगाओ को हराया। निकहत के आगे विरोधी मुक्केबाज शुरू से ही टक्कर में नहीं दिखीं। मैच के फाइनल राउंड में जरीन ने बगाओ के चेहरे पर ऐसा पंच जड़ा कि इससे वह चकरा गईं। रेफरी को 48 सेकंड पहले ही बाउट रद्द करनी पड़ी और निकहत को विजेता घोषित कर दिया.......

रिक्शा चालक के बेटे अचिंता शेउली ने किया कमाल

भाई के कहने पर वेटलिफ्टिंग को चुना बर्मिंघम। पश्चिम बंगाल के वेटलिफ्टर अचिंता शेउली ने बर्मिंघम में कमाल कर दिया। उन्होंने 73 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का यह तीसरा स्वर्ण पदक है। अब तक देश को छह पदक मिले और सभी वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं। 313 किग्रा भार उठाकर पहला स्थान हासिल करने वाले अचिंता शेउली के लिए वेटलिफ्टिंग में करियर बनाना आसान नहीं था। अचिंता का जन्म 24 नवंबर 2001 .......

अचिंता शेउली ने भारत को दिलाया तीसरा स्वर्ण

राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड भी बनाया बर्मिंघम। भारतीय वेटलिफ्टर अचिंता शेउली ने कमाल कर दिया है। उन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीता है। भारत ने तीनों स्वर्ण समेत सभी पदक वेटलिफ्टिंग में ही जीते हैं। 20 साल के अचिंता ने 73 किलोग्राम भारवर्ग में स्नैच राउंड में 143 किलो और क्लीन एंड जर्क राउंड में 170 किलो समेत कुल 313 किलो वजन उठाया। यह भारत के लिए तीसरे दिन (रविवार) का दूसरा पदक रहा। इससे पहले वेट.......

भारतीय भारोत्तोलकों का बर्मिंघम में धमाल

तीन स्वर्ण सहित जीते छह पदक जेरेमी लालरिननुंगा ने दो नये रिकॉर्ड के साथ जीता सोना बर्मिंघम। भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में अब तक तीन स्वर्ण सहित छह पदक अपने नाम कर लिए हैं। रविवार को युवा भारोत्तोलक जेरेमी लालरिननुंगा ने दो नये रिकॉर्ड के साथ भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता वहीं 20 साल के अचिंता शेउली ने राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता। युवा ओलम्पिक 2018 चैम्पियन जेरेमी ने पुर.......

हमारे यहां तो अकादमी भी नहींः माहूर शहजाद

भारत से हार के बाद छलका पाकिस्तानी खिलाड़ी का दर्द बर्मिंघम। राष्ट्रमंडल खेलों में पहले दिन भारत ने पाकिस्तान को छह मैचों में हराया। इसमें एक मुकाबला बॉक्सिंग और पांच मुकाबले बैडमिंटन में हुए। मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत ने उसे 5-0 से रौंद दिया। इस हार के बाद पाकिस्तानी बैडमिंटन खिलाड़ी माहूर शहजाद का दर्द छलक कर सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अगर भारत जैसी सुविधाएं हमारे यहां होती तो हम भी बेहतर प्रदर्शन करते। माहूर का सामना दुनिया.......

संकेत के पिता चलाते हैं पान की दुकान

चांदी के पदक के साथ खोला भारत का खाता खेलपथ संवाद बर्मिंघम। संकेत महादेव सरगर ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पहला रजत पदक दिला दिया है। महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाली इस 21 वर्षीय भरोत्तोलक ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में इतिहास रच दिया। क्लीन एण्ड जर्क के दूसरे राउंड में चोटिल होने के बावजूद सरगर ने स्वर्ण के लिए प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। तीन बार के राष्ट्रीय चैम्पियन और पिछले साल दिसम्बर में राष्ट्रमंडल चैम्प.......

राष्ट्रमंडल खेलों में चांदी से खुला भारत का खाता

वेटलिफ्टर संकेत महादेव ने फहराया तिरंगा बर्मिंघम। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदकों का खाता आखिरकार शनिवार को खुल गया। वेटलिफ्टर संकेत महादेव ने सिल्वर मेडल जीतकर तिरंगा फहराया। वेटलिफ्टर संकेत महादेव ने पुरुषों के 55 किलोग्राम भारवर्ग में देश को सिल्वर मेडल दिलाया है। मलेशिया के मोहम्मद अनीद ने गोल्ड जीता। संकेत ने स्नैच के पहले ही प्रयास में 107 किलोग्राम वजन उठाया। उन्होंने दूसरे प्रयास में 111 किलोग्राम और तीसरे प्रयास में 113 .......

मुझे बूढ़ा कहा तो खैर नहींः सुनील क्षेत्री

फिटनेस से लेकर स्किल तक इस खिलाड़ी का कोई जवाब नहीं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील क्षेत्री 40 साल के हो चुके हैं, लेकिन अभी भी वो देश के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बने हुए हैं। फिटनेस से लेकर स्किल तक हर मामले में सुनील देश के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने एक बार फिर इसका सबूत दिया है। सुनील क्षेत्री ने अपने जूनियर खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो रिकॉर्ड किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि सिर्फ पांच दिन की ट्रे.......

चोटिल हीदर नाइट बिना श्रीलंका से खेलेगी इंग्लिश टींम

नेट स्कीवर करेंगी टीम की कप्तानी  बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम शुरुआत में ही बड़ी मुश्किल में पड़ गई है। टीम की कप्तान हीदर नाइट चोट की वजह से पहला मैच नहीं खेल पाएंगी। ग्रुप बी में इंग्लैंड की टीम का पहला मुकाबला श्रीलंका के साथ है। हालांकि, कमर में चोट के चलते कप्तान हीदर नाइट यह मैच नहीं खेलेंगी। 21 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच में हीदर नाइट को चोट लगी थी। इसके बाद वो सीरीज के बाकी दो.......

आज मीराबाई से स्वर्ण की उम्मीद

लवलीना और हॉकी टीम पर रहेंगी नजरें बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पहले दिन हॉकी, टेबल टेनिस और तैराकी में कमाल करने के बाद भारतीय खिलाड़ी दूसरे दिन भी कई खेलों में अपना जलवा दिखाएंगे। आज भारत की नजरें वेटलिफ्टर मीराबाई चानू पर रहेंगी, जिन्होंने टोक्यो ओलम्पिक में देश को पहला रजत पदक दिलाया था। इस बार उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद होगी। मीराबाई चानू के अलावा नितेन्द्र सिंह रावत, लवलीना बोरगोहेन, महिला हॉकी टीम और टेबल टेनिस टीम पर भी सभी की .......