राष्ट्रमंडल खेलों में चांदी से खुला भारत का खाता

वेटलिफ्टर संकेत महादेव ने फहराया तिरंगा
बर्मिंघम।
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदकों का खाता आखिरकार शनिवार को खुल गया। वेटलिफ्टर संकेत महादेव ने सिल्वर मेडल जीतकर तिरंगा फहराया। वेटलिफ्टर संकेत महादेव ने पुरुषों के 55 किलोग्राम भारवर्ग में देश को सिल्वर मेडल दिलाया है। मलेशिया के मोहम्मद अनीद ने गोल्ड जीता।
संकेत ने स्नैच के पहले ही प्रयास में 107 किलोग्राम वजन उठाया। उन्होंने दूसरे प्रयास में 111 किलोग्राम और तीसरे प्रयास में 113 किलोग्राम का वजन उठाया। क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में संकेत ने 135 किलोग्राम का वजन उठाया लेकिन उनका दूसरा और तीसरा प्रयास विफल रहा। वे 248 किलोग्राम के साथ दूसरे स्थान पर रहे। मलेशियाई वेटलिफ्टर ने कुल 249 किलोग्राम वजन उठाकर एक किलोग्राम के अंतर से संकेत से आगे निकल गए।  
21 वर्षीय संकेत महादेव सरगर महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले हैं तथा कोल्हापुर के शिवाजी विश्वविद्यालय में इतिहास के छात्र हैं। वह खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 के चैम्पियन हैं। इसके साथ ही अब वह 55 किलोग्राम वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी भी हैं। संकेत सरगर का भारवर्ग (55 किलोग्राम) यह नहीं है। वह पेरिस ओलम्पिक में जगह बनाने के लिए 61 किलोग्राम भारवर्ग तक की तैयारी कर सकते हैं। देखा जाए तो वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के 130 साल के इतिहास में भारत की महिलाओं ने 16 पदक जीते हैं, लेकिन भारत का कोई भी पुरुष भारोत्तोलक पोडियम तक नहीं पहुंच पाया है। इस इवेंट में कर्णम मल्लेश्वरी और मीराबाई चानू चैम्पियन बन चुकी हैं जबकि कुंजारानी देवी ने भी सात सिल्वर जीते हैं। 

रिलेटेड पोस्ट्स