रोहित शर्मा की जगह प्रियांक पंचाल का टीम इंडिया में चयन

अंडर-19 खेलने के दौरान ही रणजी में प्रवेश
गुजरात से तिहरा शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर
अहमदाबाद।
प्रियांक पंचाल का चयन दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रोहित शर्मा की जगह टेस्ट टीम में हुआ है। अंडर-19 खेलने के दौरान ही प्रियांक ने गुजरात की ओर से रणजी में डेब्यू कर लिया था। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के ज्वॉइंट सेक्रेटरी अनिल पटेल ने बताया कि प्रियांक पंचाल गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले हैं। वह अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 से होते हुए रणजी में गुजरात का प्रतिनिधित्व किया है।
वह अंडर-19 खेलने के दौरान ही गुजरात की रणजी टीम के लिए खेला था। वह काफी टैलेंटेड खिलाड़ी हैं। पिछली बार जब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जा रही थी, तब भी वह इंडिया कैंप में शामिल थे, परंतु डेंगू होने की वजह से उनका नाम कट गया वहीं, इस बार इंग्लैंड दौरे के लिए भी उनके शामिल होने की उम्मीद थी, परंतु इंजरी की वजह से इंडिया टीम में सिलेक्ट होने से वंचित हो गए।
प्रियांक गुजरात की ओर से घरेलू क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 2016 के लिए पंजाब के खिलाफ 314 रन की पारी खेली थी। यह उनका बेस्ट स्कोर भी है। वहीं अब तक 100 फर्स्ट क्लास मैचों में 24 शतक और 25 अर्धशतकों के साथ कुल 7011 रन बना चुके हैं। उनका औसत 45.52 रहा है। 75 लिस्ट ए मैचों में प्रियांक ने 40.19 की औसत से 2854 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं।
अंडर-15 साल की उम्र में आए चर्चा में
प्रियांक पांचाल का जन्म 9 अप्रैल, 1990 को अहमदाबाद (गुजरात) में हुआ था। वो पहली बार 2003-04 में चर्चा में आए थे, जब अंडर-15 में वो पॉली उमरीगर ट्रॉफी के दो सीजन में खेलते दिखे थे। इसके बाद अंडर-17 की तरफ कदम बढ़ाते हुए उन्होंने विजय मर्चेंट ट्रॉफी के अपने पहले सीजन में शतक जड़कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। इसके बाद फरवरी 2008 में उन्होंने घरेलू वनडे (लिस्ट-ए) क्रिकेट में करियर का आगाज किया और विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले ही मैच में शतक जड़कर सबका दिल जीत लिया। 2016 में एक सीजन में रणजी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने। प्रियांक रणजी में गुजरात की ओर से एक सीजन में 1000 से ऊपर रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने। वे 2016-17 के उस सीजन में वो सर्वाधिक रन (1310) बनाने वाले खिलाड़ी भी बने।

रिलेटेड पोस्ट्स