पीटी ऊषा के गुरु ओपी नाम्बियार का निधन

2021 में पद्मश्री से हुए थे सम्मानित
नई दिल्ली।
देश का पहला द्रोणाचार्य अवॉर्ड जीतने वाले और दिग्गज धावक पीटी ऊषा के कोच ओपी नाम्बियार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। देश के शीर्ष कोचों में शुमार नाम्बियार ने 89 साल की उम्र में गुरूवार को अंतिम सांस ली। अपने कोच के निधन पर पीटी ऊषा ने एक भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि आपकी खाली जगह को कभी भरा नहीं जा सकेगा। 
बता दें कि ओपी नाम्बियार की कोचिंग में ही पीटी ऊषा देश की शीर्ष एथलीट बनीं। 1985 में जब पहली बार द्रोणाचार्य अवॉर्ड शुरू किया गया था, तब नाम्बियार और दो अन्य कोचों को इससे सम्मानित किया गया था। उन्हें खेलों में उनके योगदान के लिए 2021 यानी इसी साल पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। भारत के इस शीर्ष कोच के निधन पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया ने भी श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पद्मश्री ओम नाम्बियार के निधन पर शोक व्यक्त किया। कहा कि भारतीय खेल के लिए उनकी सेवाओं को लम्बे समय तक याद किया जाएगा। मेरी हार्दिक संवेदना।

रिलेटेड पोस्ट्स