हिमाचल की बलजीत ने 2 हफ्ते में फतह कीं 2 चोटियां

पहाड़ की बेटी का पहाड़ सा हौसला
खेलपथ संवाद
काठमांडू।
भारतीय महिला पर्वतारोही बलजीत कौर ने दो सप्ताह के भीतर नेपाल की 8,000 मीटर से अधिक ऊंची दो पर्वत चोटियों को फतह करने का बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड बनाया। पीक प्रमोशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पासंग शेरपा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 27 वर्षीय बलजीत ने माउंट कंचनजंगा (8,586 मीटर) पर विजय प्राप्त की। इससे पहले, उन्होंने 28 अप्रैल को अन्नपूर्णा-1 (8,091 मीटर) को फतह किया था। 
शेरपा  का रिकॉर्ड: नेपाल की 48 वर्षीय लक्पा शेरपा ने बृहस्पतिवार को एवरेस्ट को सर्वाधिक 10वीं बार फतह कर अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया। एक अन्य नेपाली शेरपा गाइड, कामी रीटा शनिवार को 26वीं बार शिखर पर पहुंचे। उन्होंने भी एवरेस्ट की सबसे अधिक चढ़ाई का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा।

रिलेटेड पोस्ट्स