मुक्केबाजी में कैथल की लड़कियां ओवरऑल चैम्पियन

लड़कों की टीम ओवरऑल दूसरे स्थान पर रही
खेलपथ संवाद
कैथल। पंचकूला में 27 जून से 29 जून तक हरियाणा खेलों राज्यस्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कैथल की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैम्पियन चैम्पियन बन जिले का नाम रोशन किया। जबकि लड़कों की टीम ने ओवरऑल द्वितीय स्थान हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया।
पुरुष वर्ग में दीपक (55 किलोग्राम) ने स्वर्ण पदक, लक्की (60 किलोग्राम) रजत पदक, दीक्षांत 65 किलोग्राम रजत पदक, अंकुश (70 किलोग्राम) रजत पदक, सुमित +90 किलोग्राम में रजत पदक, राहुल 50 किलोग्राम में कांस्य पदक, अमन 85 किलोग्राम कांस्य पदक हासिल किए।
इसी प्रकार महिला वर्ग में निकिता ने 48 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, शिवानी 54 किलोग्राम रजत पदक, मुस्कान 65 किलोग्राम रजत पदक, अंतिम 75 किलोग्राम रजत पदक, तन्वी 80 किलोग्राम में रजत पदक, अर्चना +80 किलोग्राम रजत पदक, माफी 51 किलोग्राम कांस्य पदक, काजल 57 किलोग्राम कांस्य पदक, भूमिका 60 किलोग्राम कांस्य पदक, ममताश 70 किलोग्राम कांस्य पदक हासिल किया।
इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी कैथल राज रानी, डिप्टी डायरेक्टर गौरव सोलंकी, उनके समस्त स्टाफ और कोच गुरमीत सिंह, विक्रम ढुल, अमरजीत और राजेंद्र कोच साहब को जिले के खेल प्रेमियों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।