संजय राय बने कॉम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव

कॉम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रथम आमसभा में लिए गए निर्णय

खेलपथ संवाद

नागपुर। कॉम्बैट फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र के तत्वावधान में कॉम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रथम आमसभा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में संजय राय को सर्वसम्मति से कॉम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व सौंपा गया।

कॉम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रथम आमसभा का आयोजन  नागपुर के भारत व्यायामशाला में किया गया। इस बैठक में झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना,  राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड सहित 22 राज्यों तथा दो केंद्र शासित प्रदेशों के अध्यक्ष व सचिव शामिल हुए। आमसभा का संचालन महाराष्ट्र के सचिव रवि बरपात्रे ने किया।

आयोजन के मुख्य अतिथि हेमंत डोंगरगांवकर (क्रीड़ा महर्षि) महाराष्ट्र राज्य, विशिष्ट अतिथि आशीष मारखेड (अध्यक्ष कॉम्बेट फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्र), राजू छीरसागर एवं महापौर महाराष्ट्र केसरी चंद्रशेखर जाधव बतौर अतिथि उपस्थित रहे। आमसभा में सभी राज्यों के अध्यक्षों व सचिवों को कॉम्बेट फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा पुष्पगुच्छ के साथ मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कॉम्बेट फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा सभी राज्यों के अध्यक्षों, सचिवों एवं सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से प्रवीण कुमार सिंह झारखंड को अध्यक्ष, सुरेंद्र रेड्डी आंध्र प्रदेश को सीनियर उपाध्यक्ष, आशीष मरखेड महाराष्ट्र को उपाध्यक्ष, उमेश साहू छत्तीसगढ़ को महासचिव, संजय कुमार राय गोरखपुर, उत्तर प्रदेश को सहायक सचिव तथा राजेश कुमार (हरियाणा) और अशोक कुमार (राजस्थान) आदि को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गईं।

रिलेटेड पोस्ट्स