नई दिल्ली। भारत के पूर्व डेविस कप खिलाड़ी रमेश कृष्णन ने कहा है कि डेनमार्क के खिलाफ सतह और मौसम बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। ड्रा ने भारत का साथ पहले ही दे दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि घास की प्रवृत्ति समय-समय पर बदलती रहती है। अगर बारिश हो जाये तो सतह धीमी हो जाती है और यदि धूप निकल आये तो ये सतह तेज हो जाती है। यह मुकाबला यहां के जिमखाना क्लब में 4 और 5 मार्च को आयोजित किया जाएगा। रमेश कृष्णन ने सबसे बड़े टेनिस कॉन्क्लेव के मौके प.......
एशियाई खेल: टूर्नामेंट के शुरू होने में बचे सात माह खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एशियाई खेलों को शुरू होने में ठीक सात माह का समय बचा है, लेकिन चार साल पहले जकार्ता में 25 पदक दिलाने वाले 10 ओलम्पिक और गैर ओलम्पिक खेलों की तैयारियां अब तक नहीं सिरे चढ़ी हैं। इन खेलों के कई खिलाड़ियों को जकार्ता एशियाई खेलों से तकरीबन एक साल पहले टारगेट ओलम्पिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) में शामिल कर लिया गया था, लेकिन इस बार टॉप्स में इन खेलों के खिलाड़ी अब तक श.......
अमेरिका और रूस एक-दूसरे का कर चुके हैं बायकॉट भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंध इसी वजह से बंद खेलपथ संवाद नई दिल्ली। साम्राज्यवादी सोच के कारण दुनिया के लिए मुसीबतें पैदा करने वाला चीन अब खेल में भी अपनी सोच लेकर उतर आया है। गलवान में पिछले साल भारत और चीन के सैनिकों में झड़प हुई थी। चीन ने उस वाकये में घायल हुए अपने एक सैनिक को 4 फरवरी से शुरू हो रहे बीजिंग विंटर ओलम्पिक में टॉर्च बियरर बना दिया है। भारत ने इसका विरोध जताय.......
डेनमार्क के खिलाफ अगले महीने होगा मुकाबला खेलपथ संवाद नई दिल्ली। डेनमार्क के खिलाफ अगले महीने होने वाले डेविस कप विश्व ग्रुप वन प्लेआफ मुकाबले से हरियाणा के सुमित नागल को 5 सदस्यीय भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। अखिल भारतीय टेनिस संघ ने बुधवार को यह जानकारी दी। विश्व रैंकिंग में 222वें स्थान पर काबिज नागल की जगह युकी भांबरी (863) को उतारा जा सकता है। टीम में रामकुमार रामनाथन (182) और प्रजनेश गुणेश्वरन (228) भी हैं। ट.......
चीन उसे नेशनल हीरो बनाने की कोशिश कर रहा बीजिंग। चीन विंटर ओलम्पिक गेम्स 2022 के बहाने सियासत करने की कोशिश कर रहा है। यह खेल 4 से 20 फरवरी के बीच बीजिंग में होंगे। बुधवार को खेलों का टॉर्च रिले या कहें मशाल रैली निकाली गई। इसमें एथलीट्स के साथ एक सैनिक को शामिल किया गया। इसका नाम ‘की फाबाओ’ है। फाबाओ 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुई हिंसक सैन्य झड़प में शामिल था। उस दौरान फाबाओ बेहद गंभीर रूप से जख्मी हु.......
अब जुलाई 2023 में किया जाएगा आयोजन नई दिल्ली। फुकुओका विश्व तैराकी चैम्पियनशिप को कोविड-19 महामारी के कारण दूसरी बार स्थगित कर दिया गया है। मंगलवार को आयोजकों ने आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि की। अब इस टूर्नामेंट का आयोजन जापान में 2023 में किया जाएगा। विश्व तैराकी की संचालन संस्था फिना की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि फुकुओका प्रत्येक दो साल में होने वाली चैंपियनशिप की मेजबानी मई की जगह अगले साल 14-30 जुलाई तक करेगा। टूर्.......
टीम में अच्छी फॉर्म वाले खिलाड़ियों को मिला मौका खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ एशिया टीम चैम्पियनशिप के लिए एक नई टीम की घोषणा की है। इस टीम का चयन करते समय बीएआई ने पिछले महीने चेन्नई और हैदराबाद में खेले गए दो अखिल भारतीय रैंकिंग टूर्नामेंटों के प्रदर्शन को महत्व दिया है। इन दोनों टूर्नामेंट में जिन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा अंक हासिल किए थे, उन्हें ही टीम में जगह दी गई है। महिलाओं में मालविका और पुरुषों में लक्ष्य सेन.......
पांच वर्गों में होगा टूर्नामेंट खेलपथ संवाद मुम्बई। राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप (शो जंपिंग) मुंबई में महालक्ष्मी रेस कोर्स में एमेच्योर राइडर्स क्लब में शनिवार से शुरू होगी। भारतीय घुड़सवारी महासंघ (ईएफआई) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। ईएफआई की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि 14 वर्ष और इससे अधिक उम्र वाले एथलीट सात दिवसीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने योग्य होंगे। बेंगलुरू, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता और मेजबान मुंबई के.......
खिलाड़ियों के बोलने पर पाबंदी को बताया मानवाधिकारों का उल्लंघन नई दिल्ली। चीन की राजधानी बीजिंग में अगले महीने शीतकालीन ओलम्पिक का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए चीन में काफी तेजी से तैयारियां चल रही हैं। लेकिन इस बीच चीन द्वारा एथलीट्स के लिए बनाए जा रहे नियमों को लेकर विवाद शुरू हो गया है। बीजिंग के अधिकारियों की तरफ से हाल ही में फ्री स्पीच को लेकर विवादित बयान दिया गया। इसमें खिलाड़ियों को धमकी देते हुए कहा गया कि अगर किसी भी खिलाड़ी का व्.......
बीजिंग शीतकालीन ओलम्पिक से पहले कोरोना का कहर ओस्लो। नार्वे महिला क्रास-कंट्री स्की टीम की दो सदस्य अगले महीने होने वाले बीजिंग शीतकालीन खेलों से पहले कोरोना वायरस पॉजिटिव पायी गयी हैं। नार्वे की टीम ने यह जानकारी दी। अन्य देशों को भी इंतजार है कि उनके संक्रमित खिलाड़ी खेलों में भाग लेने के लिये समय पर उबर सकते हैं या नहीं। इन खिलाड़ियों में स्विट्जरलैंड के हॉकी खिलाड़ी, रूस के ‘बॉबस्लेडर्स' और जर्मनी के ‘स्केले.......
