भारत को मिली 2023 पुरूष हॉकी विश्व कप की मेजबानी

इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (FIH) शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा है कि 2023 का पुरुष हॉकी विश्व कप भारत में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा स्पेन और नीदरलैंड्स को 2022 में होने वाले महिला हॉकी विश्व कप की मेजबानी मिली है।  बता दें कि साल 2023 में होने वाला पुरुष हॉकी विश्व कप 13 जनवरी से 29 जनवरी के बीच आयोजित किया जाएगा वहीं महिला विश्व कप के लिए 1 जुलाई 2022 से 17 जुलाई 2022 की तारीख तय की गई है। इन विश्व कप के लिए जगहों का एलान .......

विश्व कप क्वालीफायर के लिये धीरज टीम में

युवा गोलकीपर एम धीरज सिंह को इस महीने के आखिर में अफगानिस्तान और ओमान के खिलाफ होने वाले फीफा विश्व कप 2022 क्वालीफाइंग मैचों के लिये भारत की 26 सदस्यीय टीम में चुना गया है। भारतीय टीम दुशांबे में अफगानिस्तान के खिलाफ 14 नवंबर को जबकि ओमान से 19 नवंबर को मस्कट में खेलेगी। भारतीय टीम 5 सितंबर को गुवाहाटी में हुए घरेलू.......

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का आधिकारिक लोगो जारी

भारत में अगले साल आयोजित होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप के आधिकारिक लोगो का प्रतिष्ठित गेटवे ऑफ इंडिया पर अनावरण किया गया। इसी के साथ विश्व कप के आयोजन में भी अब पूरे एक साल का समय रह गया है। भारत में अब तक आयोजित होने वाले यह दूसरा फीफा टूर्नामेंट है। कार्यक्रम का समापन आधिकारिक लोगो को प्रकट करने के लिए हुए शानदार आउटडोर लाइट प्रोजेक्शन से हुआ, जिसमें भारत और फुटबॉल की दुनिया के कई सितारों ने भाग लिया।   स्थानीय आयोजन समिति (लोकल ऑगेनाॉइजिंग कमेटी), फीफा और भारत सरकार .......

हॉकी: पुरुषों ने 21वीं, महिलाओं ने तीसरी बार ओलंपिक में किया क्वॉलीफाई

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रूस के खिलाफ अपने घरेलू कलिंगा स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करने के साथ 21वीं बार ओंलपिक खेलों के लिए क्वॉलीफाई कर लिया जबकि महिला हॉकी टीम ने तीसरी बार इन सबसे बड़े खेलों में जगह बनाने की उपलब्धि दर्ज की है। ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित एफआईएच ओलंपिक क्वॉलीफायर में महिला टीम ने कप्तान रानी रामपाल के चौथे क्वार्टर में निणार्यक गोल की बदौलत अमेरिका को कुल 6-5 के स्कोर से पराज.......

लखनऊ में होगी अफगानिस्‍तान और वेस्टइंडीज़ में भिड़ंत

अपने ‘घरेलू’ मैदान पर वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पहली क्रिकेट सीरीज़ खेलने जा रही जज्‍बे की धनी अफगा‍निस्‍तान की टीम अनुभव और उपलब्धियों के मामले में भी अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे है। आंकड़े इसकी तस्‍दीक करते हैं। नवाबों के शहर लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्‍टेडियम में अफगान टीम वेस्‍टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज़ के साथ-साथ एक टेस्‍ट भी खेलेग.......

ओलंपिक क्वॉलिफायर्स के लिए अमेरिकी हॉकी टीम भारत में

भारत के खिलाफ ओलंपिक क्वॉलिफायर्स मुकाबला खेलने अमेरिका की महिला हॉकी टीम भारत पहुंच गयी है। यह मुकाबला एक और दो नवम्बर को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा। अमेरिकी टीम इस मुकाबले के लिए भुवनेश्वर पहुंच गयी है। अमेरिकी टीम की कप्तान कैथलीन शार्की,  ने भारत में एक बड़ा इवेंट खेलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि भारत में खेलना रोमांचक है। इस टीम में कोई भी खिलाड़ी पहले कभी भारत में नहीं खेली है जिसका हॉकी में समृद्ध इतिहास है। हमें ओलंपिक क्वॉलिफायर्स .......

भारत ने की 2023 हाॅकी विश्वकप मेजबानी की दावेदारी

भारत समेत तीन देशों ने अगले पुरूष हाकी विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी पेश की है। अंतर्राष्ट्रीय हाकी महासंघ ने यह जानकारी दी। भारत 3 बार विश्वकप का मेजबान रह चुका है। उसने 13 से 29 जनवरी 2023 के बीच विश्वकप की मेजबानी की इच्छा जताई है। बेल्जियम और मलेशिया ने भी अपनी दावेदारी रखी है। वे एक से 17 जुलाई, 2022 के बीच मेजबानी करना चाहते हैं। .......

बैडमिंटन: डेनमार्क ओपन में सिंधु और सायना पर होंगी नजरें

विश्व चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम करने वाली भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु मंगलवार (15 अक्टूबर) से यहां शुरू हो रहे डेनमार्क ओपन में भारत की अगुआई करेंगी। उनके साथ लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली सायना नेहवाल पर भी सभी की नजरें होंगी। पुरुष वर्ग में विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक विजेता साई प्रणीत के अलावा पारूपल्ली कश्यप, किदाम्बी श्रीकांत, समीर वर्मा और एच.एस. प्रणॉय भारत की उम्मीदों को संभालेंगे।  .......

सुल्तान जोहोर कप में जूनियर टीम की अगुवाई करेंगे मनदीप मोर

रक्षापंक्ति के खिलाड़ी मनदीप मोर को मलेशिया के जोहोर बारू में 12 से 19 अक्तूबर के बीच होने वाले नौवें सुल्तान जोहोर कप के लिये सोमवार को 18 सदस्यीय भारतीय जूनियर फुटबाल टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। हाकी इंडिया की चयन समिति ने मनदीप के साथ संजय को उप कप्तान बनाया है। भारत राउंड रोबि.......

बेल्जियम दौराः रूपिंदर पाल और ललित उपाध्याय की वापसी

मिडफील्डर मनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम 26 सितंबर से तीन अक्टूबर तक बेल्जियम का दौरा करेगी। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की और डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह को उप-कप्तान घोषित किया। इस दौरे पर भारतीय टीम बेल्जियम के खिलाफ तीन और स्पेन के खिलीाफ दो मैच खेलेगी। ललित उपाध्याय की टीम में वापसी हुई है, वह पिछले साल हुए विश्व कप में आखिरी बार भारत के लिए खेले थे। ओलम्पिक टेस्ट इव.......