फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का आधिकारिक लोगो जारी

भारत में अगले साल आयोजित होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप के आधिकारिक लोगो का प्रतिष्ठित गेटवे ऑफ इंडिया पर अनावरण किया गया। इसी के साथ विश्व कप के आयोजन में भी अब पूरे एक साल का समय रह गया है। भारत में अब तक आयोजित होने वाले यह दूसरा फीफा टूर्नामेंट है। कार्यक्रम का समापन आधिकारिक लोगो को प्रकट करने के लिए हुए शानदार आउटडोर लाइट प्रोजेक्शन से हुआ, जिसमें भारत और फुटबॉल की दुनिया के कई सितारों ने भाग लिया।  

स्थानीय आयोजन समिति (लोकल ऑगेनाॉइजिंग कमेटी), फीफा और भारत सरकार के प्रतिनिधियों ने अनावरण समारोह के दौरान फुटबॉल की ताकत, खासकर युवाओं के बीच होने वाली प्रतियोगिताओं के महत्व के बारे में बताया कि यह किस तरह समाज में सकारात्मक परिवर्तन को बढ़ावा दे सकते हैं। 

भारत की अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम की सदस्य भी इसमें मौजूद थी जो अगले साल ट्रॉफी उठाने के लिए प्रतिस्पर्धा में शामिल होंगी। इसी ट्रॉफी के आकार के लोगो का अनावरण किया गया। इसका आकार प्राकृतिक दुनिया और भारतीय संस्कृति दोनों को रोमांचक और रंगीन तत्वों को जोड़ती है। 

बेस की चमकीली नीली लहरें ट्रॉफी के रूप में ऊपर की ओर पहुंचती हैं और डिजाइन को उभारती हैं। गेंदे के फूल से बनी बूंदों की फ्रेम युवाओं के बीच विकास और तरक्की के उत्सव के प्रतीक को प्रदर्शित करती है। गेंदे का रंग और स्टाइल हजारों सालों पुरानी भारतीय टाई-डाई तकनीक बन्धनी वस्त्रों से तैयार की गई है। गेंदे के तने को पारंपरिक वारली पेंटिंग्स से प्राप्त एकता और उत्सव के जीवंत प्रतीकों से उच्चारित किया गया है, वह भी बंधनी पैटर्न में पाए जाने वाले ब्राइट रंगों में।

खेलमंत्री किरेण रिजिजू ने कहा, “मैं आधिकारिक लोगो के लॉन्च का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं हमारी महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ खड़ा हूं, जो इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रही हैं। भारत में खेल खेलने की संस्कृति को विकसित करना महत्वपूर्ण है, और यह तभी किया जा सकता है जब इसके संबंध में व्यापक जागरूकता और रुचि हो। हमें खुशी है कि अंडर-17 महिला विश्व कप के माध्यम से हम विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को भी शुरू कर रहे हैं जो फुटबॉल जैसे खेलों को आसानी से सभी के लिए सुलभ बनाती है।”

रिलेटेड पोस्ट्स