एशियाई खेलों के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम घोषित
दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधू करेंगी अगुआई
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ ने 19 सितम्बर से चार अक्टूबर तक जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग मई 2026 के आधार पर भारतीय टीम घोषित कर दी है। दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधू और पुरुष युगल के मौजूदा एशियाड चैम्पियन सात्विकसाईराज रेंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी भारतीय दल की अगुआई करेंगे। टीम में लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी भी शामिल हैं।
भारतीय शटलर पीवी सिंधू ऑस्ट्रेलियाई ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शनिवार को शीर्ष वरीय जापान की अकाने यामागुची से 20-22, 12-21 हार गईं थीं। पहले गेम में सिंधू ने जापानी प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी, लेकिन वह गेम पॉइंट नहीं बचा सकीं। दूसरे गेम में वह एकतरफा हार गईं। हालांकि, एशियाई खेलों से पहले सिंधू को फॉर्म में वापसी करने के कई मौके मिलेंगे।
पुरुष वर्ग: लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत, तरुण मन्नेपल्ली, सात्विक साईराज रैंकिरेड्डी, चिराग शेट्टी, हरिहरन अमसाकरुणन, एमआर अर्जुन, ध्रुव कपिला।
महिला वर्ग: पीवी सिंधू, उन्नति हुड्डा, देविका सिहाग, तन्वी शर्मा, ईशारानी बरुआ, त्रिषा जॉली, गायत्री गोपीचंद पुलेला, कविप्रिया सेल्वम, सिमरन सिंघी, तनिषा क्रैस्टो।
व्यक्तिगत चैम्पियनशिप के लिए भारतीय शटलरः पुरुष एकल: लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, महिला एकल: पीवी सिंधू, उन्नति हुड्डा, पुरुष युगल: सात्विक-चिराग, हरिहरन-अर्जुन, महिला युगल: त्रिषा-गायत्री, कविप्रिया-सिमरन. मिश्रित युगल: ध्रुव-तनिषा.
