राष्ट्रीय शिविर में मैरीकॉम और अमित पंघाल नहीं लेंगे हिस्सा

कई अन्य मुक्केबाजों के नाम भी नदारद खेलपथ संवाद नई दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मैरीकॉम और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल 13 दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा नहीं होंगे। इन दोनों स्टार मुक्केबाजों का नाम 11 दिसंबर से अलग अलग स्थानों पर लगने वाले पुरूष और महिलाओं के शिविर में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की सूची से नदारद हैं। इनके अलावा टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले पांच पुरूष मुक्केबाजों (मनीष कौशिक, आशीष चौ.......

ताशकंद जा रही भारोत्तोलन टीम का सदस्य संक्रमित

महिला फीजियो को एकांतवास में भेजा गया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। विश्व और राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में खेलने जा रही भारतीय टीम का सपोर्ट स्टाफ संक्रमित पाया गया है। आनन-फानन में टीम की सदस्य महिला फीजियो को ताशकंद जाने से रोक दिया। टीम का अन्य कोई सदस्य संक्रमित नहीं निकला। दोबारा आरटीपीसीआर टेस्ट कराए जाने के बाद टीम को ताशकंद के लिए रवाना कर दिया गया। ओमिक्रॉन के चलते दुनिया भर में हवाई यात्राओं पर लगी पाबंदी के चलते च.......

25 दिसम्बर से होगी राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी प्रतियोगिता

हिमाचल प्रदेश के शीत मरुस्थल काजा में पहली बार होगा आयोजन खेलपथ संवाद रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश का शीत मरुस्थल कहलाये जाने वाले लाहौल-स्पीति जिले के काजा में पहली बार राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी प्रतियोगिता व नेशनल कैंप का आयोजन किया जायेगा। 25 दिसम्बर से आइस हॉकी एसोसिएशन आफ इंडिया की तरफ से कैंप और इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन के बारे में एक पत्र काजा के एडीएम मोहन दत शर्मा को अभी हाल ही में प्राप्त हुआ है।  इस कैंप.......

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेगी भारतीय हॉकी टीम

कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन ने की पुष्टि अनुराग ठाकुर- नरिंदर बत्रा के हस्तक्षेप के बाद लिया गया निर्णय खेलपथ संवाद भुवनेश्वर। भारत ने अगले साल बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी हॉकी टीम के न भेजने के फैसले को बदल दिया है। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के एक अधिकारी ने कहा कि अगर भारत की हॉकी टीम कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई करती है तो बर्मिंघम में खेले जाने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेगी। सीजीए के अधिकारी ने यह .......

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप नहीं खेलेंगी साइना नेहवाल

इस टूर्नामेंट में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पूर्व विश्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप नहीं खेलेंगी। उनके पति और भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पी. कश्यप ने इसकी जानकारी दी है। साइना अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगी। इससे पहले वह इस टूर्नामेंट में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है, जबकि 8 बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं.......

चीन में नहीं होगा कोई टेनिस टूर्नामेंट

पेंग शुआई की सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला वाशिंगटन। महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) ने बुधवार को कहा कि उसने पूर्व युगल विश्व नंबर एक पेंग शुआई की सुरक्षा को लेकर चिंताओं के कारण चीन में टूर्नामेंट को स्थगित करने का फैसला किया है।  डब्ल्यूटीए के मुख्य कार्यकारी स्टीव साइमन ने एक बयान में कहा कि मैं वहां प्रतिस्पर्धा करने के लिए कैसे कह सकता हूं जब पेंग शुआई को स्वतंत्र रूप से संवाद करने की अनुमति नहीं है। साथ ही कहा कि शुआई पर यौ.......

भारत की उम्मीदें सिंधु, लक्ष्य और चिराग-सात्विक पर

विश्व टूर फाइनल्स बाली। लगातार सेमीफाइनल में हार रही पीवी सिंधु बुधवार से यहां शुरू हो रहे बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स बैडमिंटन में इस सिलसिले को तोड़कर खिताब जीतना चाहेंगी, जबकि युवा लक्ष्य सेन और सात्विक राइराज रंकीरेड्डी तथा चिराग शेट्टी की जोड़ी पर भी सभी की नजरें होंगी। भारत के सात खिलाड़ियों ने इस बार डेढ लाख डॉलर ईनामी राशि के साल के आखिरी टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई किया है।  मिश्रित युगल को छोड़कर भारतीय हर वर्ग में .......

भारत में अगले साल होगी एशियन मास्टर्स मैराथन

40 से अधिक देशों के एथलीट लेंगे भाग खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय मास्टर्स एथलेटिक्स संघ (एमएएफआई) अगले साल देश में एशियाई मास्टर्स मैराथन के शुरुआती सत्र का आयोजन करेगा। एमएएफआई द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार मैराथन में 40 से अधिक एशियाई देशों के 35 वर्ष से अधिक आयु के एथलीट हिस्सा लेंगे। इसमें एथलीटों के फुल मैराथन (42.195 किमी), हाफ मैराथन (21.097 किमी) और 10 किमी दौड़ में भाग लेने की उम्मीद है।  एमएएफआई ने कहा कि 202.......

सात्विक-चिराग की भारतीय पुरुष जोड़ी ने किया क्‍वालीफाई

सिंधु और साइना जीत चुकी हैं वर्ल्ड टूर फाइनल इंडोनेशिया। भारतीय शटलर सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी BWF वर्ल्ड टूर फाइनल के लिए क्वॉलीफाई कर लिया। वर्ल्ड टूर फाइनल इंडोनेशिया में 1 से 5 दिसंबर के बीच खेला जाना है। सात्विक और चिराग BWF वर्ल्ड टूर फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली पुरुष जोड़ी है। सात्विक और चिराग को वर्ल्ड टूर फाइनल में पहुंचने के लिए चल रहे इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर वन पेयर मार्क.......

राष्ट्रमंडल कुश्ती का खिताब बचाने पर संकट

जिस फ्लाइट से टीम को जाना था वो हुई रद्द 60 भारतीय पहलवानों को है खेलना   खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय पहलवानों की राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप में भागीदारी खतरे में पड़ गई है। जोहानिसबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में होने वाली इस चैम्पियनशिप के लिए जिस फ्लाइट से पहलवानों को जाना था वह कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के अफ्रीकी देश में पाए जाने के चलते रद्द कर दी गई है।  इसके साथ ही भारतीय पहलवानों के राष्ट्रमंडल.......