चोटिल सानिया मिर्जा नहीं खेलेंगी यूएस ओपन

बोलीं- इससे मेरा रिटायरमेंट प्लान बदलेगा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने चोट के कारण आगामी यूएस ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। सानिया ने बताया कि दो हफ्ते पहले उन्हें कनाडा में चोट लगी थी, लेकिन तब उन्हें एहसास नहीं था कि यह कितनी गंभीर है। जब उन्होंने स्कैन कराया तो पता चला कि उनकी कुहनी में गंभीर चोट है और ठीक होने में कई सप्ताह लगेंगे। इसके बाद उन्होंने यूएस ओपन.......

तीसरे दौर में प्रणय और लक्ष्य सेन में हो सकती है भिड़ंत

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में साल 2011 से एक भी ऐसा मौका नहीं गया है जब भारतीय शटलरों ने यहां पदक न जीता हो। इन 11 सालों में एक विश्व खिताब समेत पांच पदक अकेले पीवी सिंधू ने अपने नाम किए हैं, लेकिन इस बार वह राष्ट्रमंडल खेल में लगी एड़ी की चोट के चलते टोक्यो में सोमवार से शुरू होने जा रहे टूर्नामेंट में शिरकत नहीं करेंगी। ऐसे में लगातार 11वें साल पदक दिलाने का भार पिछली चैम्पिय.......

मीराबाई, जेरेमी और अचिंत एशियन चैम्पियनशिप में नहीं लेंगे हिस्सा

ट्रेनिंग के लिए जाएंगे अमेरिका खेलपथ संवाद नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मीराबाई चानू, लालरिनुंगा जेरेमी और अचिंत श्यूली सहित कई सीनियर भारोत्तोलक छह से 16 अक्टूबर तक बहरीन में होने वाली एशियन चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे। विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप की तैयारी के लिए टोक्यो ओलम्पिक की रजत विजेता मीराबाई सहित अन्य सात सीनियर भारोत्तोलक मंगलवार को अमेरिका में प्रशिक्षण लेने के लिए जाएंगे। सेंट लुईस में यह शिविर क.......

यूएस ओपन के एकल विजेता को मिलेंगे 20 करोड़ रुपये

साल के सभी ग्रैंडस्लैमों से ज्यादा ईनामी राशि न्यूयॉर्क। साल के अंतिम ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन की पुरस्कार राशि घोषित कर दी गई है। 29 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के लिए कुल पुरस्कार राशि छह करोड़ डॉलर (4.80 अरब रुपये) निर्धारित की गई है। एकल के विजेता को 26 लाख डॉलर (20 करोड़ रुपये) मिलेंगे। यूएस टेनिस एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को बताया गया कि मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने पर महिला और पुरुष खिलाड़ी को 80 हजार डॉलर (63.93 लाख रुपये) मिलेंग.......

2023 में पर्थ में इतिहास रचने उतरेंगे भारतीय ट्रांसप्लांट एथलीट्स

2019 में जीते थे सात पदक खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हम अक्सर ओलम्पिक, कॉमनवेल्थ गेम्स या एशियन गेम्स की बात करते हैं, लेकिन एक और खेल है, जिसमें भारत ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह खेल है- ट्रांसप्लांट गेम्स। इन खेलों में वह खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, जो या तो ऑर्गन रिसीवर हैं या ऑर्गन डोनर हैं। पिछले साल यानी 2019 में यूके के न्यूकासल गेटशेड ट्रांसप्लांट गेम्स में भारत ने चार स्वर्ण और तीन रजत समेत सात पदक जीते थे। भारत ने त.......

स्थगित पैरा एशियाई खेल अगले साल 22 से 28 अक्टूबर तक होंगे

नयी दिल्ली। चीन में कोविड-19 महामारी से जुड़ी चिंताओं के कारण स्थगित हुए पैरा एशियाई खेलों का आयोजन अगले साल हांगझू में 22 से 28 अक्टूबर तक किया जाएगा। आयोजकों ने बुधवार को यह घोषणा की। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन इस साल हांगझू मे 9 से 15 अक्टूबर तक होना था, लेकिन चीन में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण मई में इसे निलंबित कर दिया गया।  एशियाई पैरालम्पिक समिति (एपीसी) और हांगझू एशियाई पैरा खेल आयोजन समिति (एचएपीजीओसी) ने.......

महिला विश्व कप फुटबॉल की मेजबानी से राष्ट्र को फायदा

जानिए इसके फायदे और बजट के बारे में खेलपथ संवाद नई दिल्ली। फुटबॉल की सर्वोच्च वैश्विक संस्था फीफा ने बेहद कड़ा कदम उठाते हुए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को निलम्बित कर दिया है। फीफा ने तीसरे पक्ष (सीओए) के गैर जरूरी हस्तक्षेप का हवाला देते हुए यह कार्रवाई की है। इस प्रतिबंध के साथ भारत के 11 से 30 अक्टूबर तक होने वाले अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी पर संकट खड़ा हो गया है। अगर यह प्रतिबंध बढ़ा तो भारत से इस विश्व कप की मेजबानी छिन जा.......

पहलवान रवि दहिया की तैयारी का खर्च उठाएगा खेल मंत्रालय

रूस में विश्व चैम्पियनशिप की तैयारी करेंगे खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खेल मंत्रालय अगले महीने सर्बिया में होने वाली विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के लिये ओलम्पिक रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया की रूस में तैयारी का खर्च उठाएगा। मंत्रालय ने टारगेट ओलम्पिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत दहिया की रूस के ब्लादिकावकाज में तैयारी को मंजूरी दी है।  टोक्यो ओलम्पिक में 57 किलोवर्ग में रजत पदक विजेता दहिया आज रात रवाना होंगे। उनके साथ कोच अरुण.......

कतर में एक दिन पहले शुरू हो सकता है फुटबॉल वर्ल्ड कप

इन दो टीमों के बीच मैच होने की संभावना कतर। कतर में इस साल 21 नवंबर से फुटबॉल वर्ल्ड कप खेला जाना है। इस बार पहला मुकाबला नीदरलैंड और सेनेगल के बीच खेला जाना है। अब खबर आ रही है कि पहले मैच के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है। वर्ल्ड कप की शुरुआत एक दिन पहले 20 नवंबर (रविवार) को होने की उम्मीद है। पहला मुकाबला मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच हो सकता है। .......

सेमीफाइनल में महिला हॉकी टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से

आज पहलवान भी दिखाएंगे दम बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 20 पदक जीत चुका है। इसमें छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। इसके अलावा सात भारतीय मुक्केबाज भी अपना पदक पक्का कर चुके हैं। इस तरह भारत को कम से कम 27 मेडल मिलना तय है। आठवें दिन इन पदकों की संख्या बढ़ सकती है। आज महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल मैच खेलेगी। अगर टीम इंडिया जीत हासिल करती है तो अपना पदक पक्का कर लेगी। वहीं, छह पहलवान भी आज अपना दम .......