कोरिया ओपन में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे सिंधू और सेन

कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट  सुनचियोन (कोरिया)। भारतीय बैडमिंटन की नयी सनसनी लक्ष्य सेन और ओलम्पिक में दो पदक जीतने वाली पीवी सिंधू मंगलवार से शुरू होने वाले कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। जर्मन ओपन और ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले सेन बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और पहले दौर में चीन के विश्व में 25वें नंबर के खिलाड़ी लु गुआंग जू से भिड़ेंगे।  इस सत्र में सैयद मोदी इं.......

महिला मुक्केबाजी की स्पर्धाओं में हुई बढ़ोत्री

निशानेबाजी और वेटलिफ्टिंग में भी हुए अहम बदलाव नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने लैंगिक समानता हासिल करने के उद्देश्य से पेरिस ओलम्पिक में एक बड़ा बदलाव किया है। 2024 में आयोजित होने वाले ओलम्पिक खेलों में आईओसी ने महिलाओं की मुक्केबाजी स्पर्धाओं में बढ़ोत्री की है। इसके बाद अब संशोधित संख्या पांच से बढ़कर छह हो गई है।  समाचार एजेंसी पीटीआई ने भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) अध्यक्ष नरिंदर बत्रा के हवाले से बताया है कि.......

भारत में सौ करोड़ में होगा शतरंज का ओलम्पियाड

आनंद ने कहा बेहद सफल रहेगा आयोजन खेलपथ संवाद नई दिल्ली। शतरंज की सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय संस्था फीडे ने शुक्रवार को चेस ओलम्पियाड के आधिकारिक अधिकार भारतीय शतरंज महासंघ को सौंप दिए। इसके साथ ही यह तय हो गया कि 28 जुलाई से 14 अगस्त तक शतरंज महाकुंभ का आयोजन चेन्नई में ही होगा। पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ने कहा कि भारत में चेस ओलम्पियाड का आयोजन बेहद सफल रहेगा। फीडे अध्यक्ष ऑर्कडी ड्वार्कोविच ने अधिकार सौंपने के मौ.......

अंशु मलिक करेंगी महिला कुश्ती टीम का नेतृत्व

एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप ट्रायल में नहीं पहुंची विनेश खेलपथ संवाद लखनऊ। विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता अंशु मलिक और कांस्य पदक विजेता सरिता मोर मंगोलिया के उलानबटेर में होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप में दस सदस्यीय भारतीय महिला कुश्ती टीम की अगुवाई करेंगी। अंशु ने ओस्लो में 2021 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था । वह 57 किलो वर्ग में भाग लेंगी जबकि सरिता 59 किलो वर्ग में उतरेंगी। सरिता ने 2021 विश्व चैम्पियनशिप .......

स्विस ओपन से हटे लक्ष्य सेन

बासेल। ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के उप विजेता रहे लक्ष्य सेन ने पिछले दो सप्ताह के व्यस्त कार्यक्रम के कारण सोमवार को स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया। अल्मोड़ा के रहने वाले 20 वर्षीय सेन पिछले दो सप्ताह में जर्मन ओपन और ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचे थे।  सेन को कोचिंग देने वाले विमल कुमार ने कहा, ‘वह स्विस ओपन में नहीं खेलेगा क्योंकि वह काफी थकान महसूस कर रहा है। उसने भारतीय बैडमिंटन संघ क.......

क्या सिंधू, लक्ष्य और श्रीकांत जीत पाएंगे सोना?

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप दो दशक से भारत को स्वर्ण का इंतजार बर्मिंघम। ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप की शुरुआत 16 मार्च (बुधवार) से हो रही है। भारत को दो दशक से बैडमिंटन के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खिताब का इंतजार है। अब तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी पिछले 21 साल में यहां स्वर्ण पदक नहीं जीत सका है। इस बार फॉर्म में चल रहे बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजे.......

लवलीना और निकहत भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम में

हांगजोऊ में होने वाले एशियाई खेलों में दिखाएंगी दम खेलपथ संवाद नयी दिल्ली। ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन और पूर्व जूनियर विश्व चैम्पियन निकहत जरीन ने सोमवार को यहां चयन ट्रायल फाइनल्स जीतकर चीन के हांगजोऊ में इस साल होने वाले एशियाई खेलों के लिये भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया। जरीन ने यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुए ट्रायल्स के बाद 51 किग्रा वजन वर्ग में जबकि बोरगोहेन ने 69 किग्रा में .......

48 तीरंदाजों का नेशनल के लिए चयन

ट्रायल-2 में एशियन गेम्स के लिए टीम चुनी जाएगी खेलपथ संवाद सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण के बहालगढ़ स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में आयोजित ट्रायल-1 में देशभर के 150 में से 48 तीरंदाजों का चयन किया गया। ये तीरंदाज सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। इसके बाद ट्रायल-2 में एशियन गेम्स के लिए टीम चुनी जाएगी।  ट्रायल-1 में चारों वर्गों में टाप-12 तीरंदाजों को चुना गया। साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि र.......

लवलीना, निकहत और पूजा विश्व चैम्पियनशिप में जमाएंगी मुक्के

खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (70 किलोग्राम), अनुभवी निकहत जरीन (52 किलोग्राम) और पूजा रानी (81 किलोग्राम) ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के लिये भारतीय टीम में जगह बना ली है। तीनों स्टार मुक्केबाजों ने तीन दिन के ट्रायल के बाद बुधवार को इस्तांबुल में मई में होने वाली चैम्पियनशिप के लिए अपनी जगह पक्की की। लवलीना ने युवा विश्व चैम्पियन अरुंधति चौधरी को हराया। उन्होंने पिछले साल दिसम्बर.......

घाना के खिलाफ आगाज करेंगी भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें

28 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होंगे बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स नई दिल्ली। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में घाना की अपेक्षाकृत कमजोर टीम के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पुरुष टीम 31 जुलाई तो महिला टीम 29 जुलाई को अपने पहले मैच में इसी प्रतिद्वंद्वी से भिड़ेगी। दो बार की रजत पदक विजेता भारतीय पुरुष टीम को इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ पूल बी में रखा गया है। जबकि छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया,.......