नौकायन चालक विष्णु की निगाह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक पर

खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हाल ही में विश्व चैम्पियनशिप में 25वां स्थान हासिल करने से ‘लेजर क्लास’ नाविक (पाल नौकायन चालक) विष्णु सरवनन का आत्मविश्वास बढ़ा है और अब उनका लक्ष्य अगले साल होने वाले एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना है। पिछले सप्ताह बार्सिलोना में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में उनका 25वां स्थान किसी भारतीय का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।  एशियाई खेलों में नौकायन का आयोजन 1970 से हो रहा है जिसमें भारत ने अ.......

निशानेबाजों ने शुरू की शूटिंग रेंज की डस्टिंग

64वीं राष्ट्रीय 50 मीटर रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप 25 नवम्बर से  खेलपथ संवाद भोपाल। मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी की बिशनखेड़ी स्थित शूटिंग रेंज में 25 नवम्बर से 64वीं राष्ट्रीय 50 मीटर रायफल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए गुरुवार से निशानेबाजों ने डस्टिंग (रेंज की टेस्टिंग) शुरू कर दी है। इस दौरान खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और खेल विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। चैम्पियनशिप का आयोजन खेल विभ.......

टेस्ट से पहले ही ग्रीन पार्क की पिच पर उठी उंगली

यहां पहले भी पिच पर उठते रहे हैं सवाल क्यूरेटर ने कहा- बल्लेबाजों को मदद मिलेगी खेलपथ संवाद कानपुर। कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडियम 25 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले टेस्ट के लिए तैयार है लेकिन पिच के दोनों छोर पर अलग-अलग उछाल की बात सामने आई है। बीते दो महीनों से ग्रीन पार्क में टीमों के चयन के साथ ही कई अभ्यास मैच हुए हैं। इस दौरान मीडिया सेंटर की ओर वाले छोर पर गेंद कमर की ऊंचाई से अधिक उठ ही नहीं पा रही ज.......

चार साल बाद अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलेंगी महिला पहलवान गीता फोगाट

तीन से पांच दिसंबर को होगा टूर्नामेंट खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। देश के लिए राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण जीतने के साथ ओलम्पिक में शिरकत करने वाली पहली महिला पहलवान गीता फोगाट चार साल बाद (मां बनने के बाद पहली बार) अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलेंगी। दंगल गर्ल गीता (59 किलोग्राम) दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में तीन से पांच दिसंबर को होने वाली राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में खेलेंगी। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत जीतने के बाद .......

जूनियर वर्ल्डकप में लालरेमसियामी को भारतीय महिला टीम की कमान

दक्षिण अफ्रीका में पांच दिसंबर से शुरू होगा हॉकी टूर्नामेंट खेलपथ संवाद नई दिल्ली। महिलाओं के जूनियर हॉकी वर्ल्डकप में लालरेमसियामी भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी। टोक्यो ओलम्पिक 2020 में वो भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा थीं और देश के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इस ओलम्पिक में भारतीय महिला हॉकी टीम चौथे स्थान पर रही थी और पदक हासिल करने से चूक गई थी। जूनियर हॉकी वर्ल्डकप पांच दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। ग्वालियर की .......

पीवी सिंधू की निगाह खिताब पर

दो साल पहले फाइनल में भी पहुंच चुकी हैं किदांबी और लक्ष्य से भी उम्मीदें    बाली। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू की निगाह इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करते हुए खिताब जीतने पर होगी। साइना नेहवाल और समीर वर्मा चोटिल होने के कारण इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाएंगे। टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सिंधू पिछले लंबे समय से खिताब नहीं जीत पाई हैं। वह हाल में डेनम.......

तीन अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा भारत

विश्व बैडमिंटन महासंघ ने किया अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर जारी नयी दिल्ली। भारत अगले साल जनवरी में ओडिशा ओपन के रूप में नये टूर्नामेंट सहित कुल तीन अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा। विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर जारी किया, जिसके अनुसार भारत 11 से 16 जनवरी के बीच इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। कोविड-19 महामारी के कारण यह टूर्नामेंट 2020 और 2021 में आयोजित नहीं किया गय.......

दर्शकों बिना होगा जूनियर हॉकी विश्व कप

भुवनेश्वर में होगा सभी मैचों का आयोजन खेलपथ संवाद भुवनेश्वर। हॉकी जूनियर वर्ल्डकप 2021 का आयोजन भुवनेश्वर में किया जाएगा। यह टूर्नामेंट 24 नवम्बर से शुरू होगा। इस दौरान दर्शकों को मैदान में आकर मैच देखने की अनुमति नहीं होगी। कोरोना के खतरे को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। ऐसे में दर्शक सिर्फ टीवी या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ही मैच देख सकेंगे।  उड़ीसा में हॉकी की लोकप्रियता काफी ज्यादा है और इन मैचों के दौरान बड़ी स.......

हरियाणा के मोठ गांव में होगी जूनियर नेशनल बीच रेसलिंग चैम्पियनशिप

देशभर की कुश्ती टीमें लेंगी भाग, विजेता वर्ल्ड चैम्पियनशिप में जाएगा एक प्रदेश से एक ही खिलाड़ी लेगा भाग खेलपथ संवाद हिसार। भारतीय कुश्ती संघ के तत्वावधान में पहली जूनियर नेशनल बीच रेसलिंग चैम्पियनशिप की मेजबानी का मौका हरियाणा को मिला है। दो दिवसीय इस चैम्पियनशिप का आगाज हरियाणा दिवस एक नवंबर को गांव मोठ स्थित सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल, नारनौंद के ग्राउंड में होगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी हैं। .......

आज से शुरू हो रही विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप

थापा पर होगा भारतीय उम्मीदों का दारोमदार नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाजी टीम का सोमवार से शुरू हो रही एआईबीए विश्व चैम्पियनशिप में दारोमदार अनुभवी शिव थापा (63.5 किलोग्राम), दीपक कुमार (51 किलोग्राम) और संजीत (92 किलोग्राम) पर होगा। थापा को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी पहली बार इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप में चुनौती पेश करेंगे।  थापा ने 2015 में कांस्य पदक जीता था। इस बार उनकी निगाह पदक का रंग बदलने की है। विश्व चैंपियनशिप 2019 में भारत क.......