एनआरएआई ने की 12 सदस्यीय शॉटगन टीम की घोषणा

निशानेबाजी में अब तक 19 कोटा हासिल कर चुका है भारत खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पेरिस ओलम्पिक को होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और सभी देशों के एथलीट इसके लिए तैयारियों में जुट गए हैं। भारत की नजरें भी ओलम्पिक में बेहतर प्रदर्शन करने पर टिकी हैं। पेरिस ओलम्पिक के लिए क्वालीफिकेशन का दौर अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसी की तहत भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने मंगलवार को 12 सदस्यीय शॉटगन टीम की घोषणा की है।  पेरिस ओलम्.......

भारत की अरुणा तंवर ने दूसरी बार कटाया पैरालम्पिक टिकट

एशियाई पैरा- ताइक्वांडो क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में जीता गोल्ड खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की पैरा-ताइक्वांडो खिलाड़ी अरुणा तंवर ने चीन के ताइआन में एशियाई पैरा- ताइक्वांडो क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में महिलाओं के 47 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर पेरिस पैरालम्पिक खेलों के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। अन्य भारतीयों में मुस्कान और ए. लिनसिया शामिल हैं। हांग्जो 2022 की कांस्य पदक विजेता अरुणा, जो टोक्यो 2020 पैरालम्पिक खेलो.......

भारत को पहली बार मिली एशियाई वेटलिफ्टिंग की मेजबानी

चैम्पियनशिप कराने को गुजरात सरकार ने दी सहमति खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत को पहली बार एशियाई वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप की मेजबानी मिली है। इस चैम्पियनशिप को कराने के लिए गुजरात आगे आया है। यह चैम्पियनशिप 2026 में अहमदाबाद या गांधीनगर में आयोजित की जाएगी। भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव के अनुसार ताशकंद (उज्बेकिस्तान) में हुई एशियाई चैम्पियनशिप के दौरान उन्होंने एशियाई वेटलिफ्टिंग के लिए बोली लगाई, जिसे मंजूर कर ल.......

आज किसके सिर सजेगा प्रो कबड्डी का ताज

पुनेरी पल्टन और हरियाणा स्टीलर्स के बीच होगा फाइनल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग के 10वें संस्करण का चैम्पियम आज मिल जाएगा। खिताबी मुकाबला आज पुनेरी पल्टन और हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला जाएगा। प्रो कबड्डी लीग के दसवें संस्करण में हरियाणा स्टीलर्स के खिलाड़ियों ने न केवल अब तक अप्रत्याशित खेल कौशल दिखाया बल्कि प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ टीमों में शुमार पूर्व चैम्पियन जयपुर पैंथर्स को खिताबी दौर से ही बाहर कर दिया।  .......

देवेंद्र झाझरिया ने पीसीआई अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन

नौ मार्च को हैं चुनाव, दो बार के पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता हैं झाझरिया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दो बार के पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया ने भारतीय पैरालम्पिक समिति (पीसीआई) के नौ मार्च को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। पीसीआई के चुनाव अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव और कार्यकारी समिति के पांच सदस्यों के लिए होंगे। भाला फेंक के एथलीट 42 वर्षीय.......

आशालता देवी को मिली भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कमान

एआईएफएफ ने तुर्की महिला कप के लिए 23 सदस्यीय टीम घोषित की खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने 21 से 27 फरवरी तक अलान्या में होने वाले तुर्की महिला कप 2024 के लिए 23 सदस्यीय महिला सीनियर टीम की घोषणा की। भारतीय टीम की कमान आशालता देवी को सौंपी गई है। भारतीय टीम तुर्की रवाना हो चुकी है। इससे पहले भारत ने 2019 और 2021 में इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। भारत चार देशों के इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 2.......

140 करोड़ भारतीयों का सपना ओलम्पिक की मेजबानी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेलों को लेकर दिया बड़ा बयान खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत ओलम्पिक 2036 की मेजबानी के लिए तैयारियां कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात की जानकारी दी। इससे पहले भारत युवा ओलम्पिक 2029 की मेजबानी का भी इच्छुक है। वहीं, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हाल ही में ओलम्पिक 2036 की मेजबानी पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि भारत प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए उत्साहित है। ओलम्पिक 2036 की म.......

भारतीय टेनिस टीम बनेगी पाकिस्तान में खेलों की संजीवनी

भारतीय टेनिस खिलाड़ियों के दौरे से पाकिस्तान में खेलों का होगा बेड़ा पार खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पिछले एक दशक में अंतरराष्ट्रीय खेलों की मेजबानी नहीं मिलने से पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है। अब टेनिस जगत को उम्मीद है कि भारतीय डेविस कप टीम के इस ‘ऐतिहासिक मुकाबले’ के लिए आने से देश में खेलों को बढ़ावा मिलेगा और दर्शकों की रूचि जगेगी। आखिरी बार भारतीय डेविस कप टीम 1964 में पाकिस्तान आई थी।  अखिल भारतीय टेनिस सं.......

पाकिस्तान में धाक जमाएंगे भारतीय टेनिस सितारे

60 साल में पहली बार पाकिस्तान गई टेनिस टीम बम निरोधक दस्ता रोजाना करेगा स्टेडियम की जांच खेलपथ संवाद नई दिल्ली। डेविस कप मुकाबले के लिए 60 साल में पहली बार पाकिस्तान पहुंची भारतीय टेनिस टीम के लिए इस देश की यात्रा करने वाले राष्ट्र अध्यक्ष जैसी सुरक्षा मुहैया कराई गई है। खिलाड़ियों को सुरक्षित महसूस कराने के लिए लागू सुरक्षा योजना के तहत एक बम निरोधक दस्ता हर सुबह इस्लामाबाद स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की जांच करेगा। यही नहीं, यात्रा क.......

सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती में 700 पहलवान लेंगे भाग: संजय सिंह

पंजाब और ओडिशा को छोड़कर सभी संबद्ध राज्य इकाइयां खेलने को सहमत सोमवार से पुणे में आयोजित होगी सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप  खेलपथ संवाद नयी दिल्ली। निलम्बित भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शनिवार को कहा कि पंजाब और ओडिशा को छोड़कर सभी संबद्ध राज्य इकाइयों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 700 पहलवान सोमवार से पुणे में आयोजित होने वाली सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग लेंगे।  डब्ल्यूएफआई ने दिसंबर के अं.......