फॉर्मूला ई रेस की मेजबानी करेगा हैदराबाद

10 साल बाद में देश में बड़ी अंतरराष्ट्रीय रेस खेलपथ संवाद हैदराबाद। फॉर्मूला ई रेस का आयोजन अगले साल 11 फरवरी को पहली बार भारत में होगा जब हैदराबाद रेस की मेजबानी करेगा। आयोजकों ने इसकी पुष्टि की। बुद्ध अंतरराष्ट्रीय सर्किट में अक्टूबर 2013 में फॉर्मूला वन इंडियन ग्रांप्री के आयोजन के बाद देश में यह पहली बड़ी अंतरराष्ट्रीय रेस होगी जो हैदराबाद में आयोजित की जाएगी। भारत के अलावा ब्राजील भी 25 मार्च को पहली बार फॉर्मूला ई रेस की.......

प्रशिक्षण शिविर के लिए 45 एथलीटों का चयन

विश्व एथलैटिक्स अंडर-20 चैम्पियनशिप  खेलपथ संवाद हिसार। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम के 45 सम्भावित एथलीटों का चयन नेशनल कोचिंग कैंप के लिए किया है। चयनित खिलाड़ियों में नौ खिलाड़ी हरियाणा से हैं, जिनमें हिसार के तीन खिलाड़ी शामिल हैं। चैम्पियनशिप का आयोजन 2 से 7 अगस्त तक कैली (कोलम्बिया) में प्रस्तावित है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सह सचिव राज.......

राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेंगे भारत के चार तैराक

साजन और नटराज करेंगे अगुआई खेलपथ संवाद नई दिल्ली। साजन प्रकाश और श्रीहरि नटराज की स्टार जोड़ी अगले महीने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (सीडब्ल्यूजी) में चार सदस्यीय भारतीय तैराकी टीम का नेतृत्व करेगी। इनके अलावा दिल्ली के तैराक कुशाग्र रावत और मध्य प्रदेश के अद्वैत पेज 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले इन खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।  भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) ने 2022 सीडब्ल्यूजी के लिए चार कोटा स्थान हासिल किए .......

आज से ग्रास कोर्टों में होगा विम्बलडन टेनिस का आगाज

27 जून से 10 जुलाई तक चलेगा साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट लंदन। साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन का आयोजन सोमवार से (27 जून से 10 जुलाई तक) लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब पर शुरू होगा तो प्रतिष्ठित टूर्नामेंट सभी की निगाहें अनुभवी व दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच, स्पेन के  राफेल नडाल, ब्रिटेन के एंडी मरे, अमेरिका की सेरेना विलियम्स खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में उतर रहे हैं।  इनके अलावा युवा खिलाड़ी ब्र.......

भारत में 2036 में हो सकते हैं ओलम्पिक खेल

रूस बोला- हर तरह की मदद को तैयार अहमदाबाद को मिल सकती है मेजबानी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत को 2036 में ओलम्पिक खेलों की मेजबानी का मौका मिल सकता है। रूस ने कहा है कि 2036 में ओलम्पिक की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश करने में वह भारत की मदद करेगा। अगर भारत को 2036 ओलम्पिक की मेजबानी का मौका मिलता है तो पहली बार ओलम्पिक खेलों का आयोजन भारत में होगा। यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस को वैश्विक तौर पर खेल जगत से बहिष्कृत किया गया है। .......

विश्व कप के बाद राष्ट्रमंडल टीम से भी रानी बाहर

गोलकीपर सविता पूनिया करेंगी दोनों प्रतियोगिताओं में भारत की कप्तानी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने गुरुवार (23 जून) को आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 18 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की। स्टार स्ट्राइकर और पूर्व कप्तान रानी रामपाल को चोट के बाद पूरी तरह से फिट नहीं होने के कारण नहीं चुना गया। रानी को वर्ल्ड कप के लिए भी नहीं चुना गया था। वर्ल्ड कप के बाद राष्ट्रमंडल खेलों के लिए चुनी गई टीम की भी कमान गोलकीपर सविता पूनिया को.......

आल इंडिया डार्ट्स चैम्पियनशिप में यूपी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदः मौसमी साहू

ताईपे में होने वाली एशियन चैम्पियनशिप के लिए होगा भारतीय टीम का चयन कोलकाता में कानपुर के खिलाड़ी शैलेश कुमार होंगे सम्मानित खेलपथ संवाद कानपुर। कोलकाता में 24 से 27 जून तक होने वाली 20वीं आल इंडिया डार्ट्स चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम जोरदार प्रदर्शन करने को पूरी तरह आश्वस्त.......

ओलम्पिक पदक दिलाने वाले मनप्रीत को भारत की कमान

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय हॉकी टीम घोषित खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत ने बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स 2022) के लिए सोमवार को 18 सदस्यीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की। खेल के लिए कप्तान के रूप में मनप्रीत सिंह की वापसी हुई है, जबकि ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को उप कप्तान चुना गया है। हॉकी इंडिया ने बर्मिंघम खेलों और 2024 पेरिस ओलम्पिक के क्वालीफायर हांगझोउ एशियाई खेलों के बीच कम समय के कार.......

इटली और नॉर्वे का दौरा करेगी भारतीय जूनियर महिला फुटबॉल टीम

अंडर-17 वर्ल्ड की तैयारी के लिए होगा यह दौरा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की अंडर-17 महिला टीम आने वाले फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप की तैयारी के सिलसिले में दो टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए इटली और नॉर्वे का दौरा करेगी। भारत अक्टूबर-नवंबर में अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। भारतीय युवा टीम यूरोप के इस दौरे के दौरान दो टूर्नामेंट में भाग लेगी। वह 22 से 26 जून तक इटली में छठे टोरनेओ महिला फुटबॉल टूर्नामेंट और 1 से 7 जुलाई तक नॉ.......

ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा करेंगे एथलीटों की अगुआई

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 37 सदस्यीय टीम घोषित खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में 37 सदस्यीय टीम की अगुआई करेंगे। बृहस्पतिवार को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने यह सूचना दी। एएफआई की चयन समिति द्वारा चुनी गई 37 सदस्यीय टीम में 18 महिला खिलाड़ी हैं, जिसमें स्टार धावक हिमा दास और दुती चंद हैं। इन्हें महिला चार गुणा 100 मीटर रिले टीम में शामिल किया गया .......