बिना दर्शकों के होंगे भारत के घरेलू हॉकी मैच

कोविड प्रोटोकॉल का होगा पालन खेलपथ संवाद भुवनेश्वर। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों के स्पेन के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग के घरेलू मुकाबले 26 और 27 फरवरी को दर्शकों के बिना खेले जायेंगे। हॉकी इंडिया ने कहा कि मैच कलिंगा स्टेडियम पर होंगे और इन मैचों को टेलीविजन पर ही देखा जा सकता है।  हॉकी इंडिया और एफआईएच ने इनका आयोजन दर्शकों के बिना कराने का फैसला किया है। भारतीय टीम इसके बाद 19 और 20 मार्च को अर्जेंटीना के खिलाफ खेलेगी। .......

भारत ग्रुप ए में इंग्लैंड, चीन और न्यूजीलैंड के साथ

एक जुलाई से होगा महिला हॉकी विश्व कप  नई दिल्ली। एक जुलाई से स्पेन और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को पूल बी में रखा गया है। भारत को इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और चीन के साथ रखा गया है। भारतीय टीम ने हाल ही में मस्कट में एशिया कप में तीसरे स्थान पर रहकर विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था।  भारतीय टीम पिछले विश्व कप में पहली बार शीर्ष आठ में रही थी। नीदरलैंड ग्रुप ए में जर्मनी, आयरलैंड और चिली के साथ.......

भारत को 2023 एशियाई कप क्वालीफायर के तीसरे दौर की मेजबानी

भारत ने 1964, 1984, 2011 और 2019 में किया था क्वालीफाई नई दिल्ली। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की इस साल आठ जून से होने वाले 2023 एशियाई कप क्वालीफायर के तीसरे दौर की मेजबानी की दावेदारी को स्वीकार कर लिया है।  तीसरे दौर के क्वालीफायर का आयोजन कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में किया जाएगा। मुकाबले आठ, 11 और 14 जून को खेले जाएंगे। चीन 2023 में मुख्य टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। एआईएफएफ के महा.......

डेनमार्क के खिलाफ होम कंडीशंस से मिलेगा भारत को फायदा: रमेश कृष्णन

नई दिल्ली। भारत के पूर्व डेविस कप खिलाड़ी रमेश कृष्णन ने कहा है कि डेनमार्क के खिलाफ सतह और मौसम बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। ड्रा ने भारत का साथ पहले ही दे दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि घास की प्रवृत्ति समय-समय पर बदलती रहती है। अगर बारिश हो जाये तो सतह धीमी हो जाती है और यदि धूप निकल आये तो ये सतह तेज हो जाती है। यह मुकाबला यहां के जिमखाना क्लब में 4 और 5 मार्च को आयोजित किया जाएगा। रमेश कृष्णन ने सबसे बड़े टेनिस कॉन्क्लेव के मौके प.......

10 खेलों की तैयारियों का अब खिंचेगा खाका

एशियाई खेल: टूर्नामेंट के शुरू होने में बचे सात माह खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एशियाई खेलों को शुरू होने में ठीक सात माह का समय बचा है, लेकिन चार साल पहले जकार्ता में 25 पदक दिलाने वाले 10 ओलम्पिक और गैर ओलम्पिक खेलों की तैयारियां अब तक नहीं सिरे चढ़ी हैं। इन खेलों के कई खिलाड़ियों को जकार्ता एशियाई खेलों से तकरीबन एक साल पहले टारगेट ओलम्पिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) में शामिल कर लिया गया था, लेकिन इस बार टॉप्स में इन खेलों के खिलाड़ी अब तक श.......

शीतकालीन ओलम्पिक पर सियासत का बाजार सरगर्म

अमेरिका और रूस एक-दूसरे का कर चुके हैं बायकॉट भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंध इसी वजह से बंद खेलपथ संवाद नई दिल्ली। साम्राज्यवादी सोच के कारण दुनिया के लिए मुसीबतें पैदा करने वाला चीन अब खेल में भी अपनी सोच लेकर उतर आया है। गलवान में पिछले साल भारत और चीन के सैनिकों में झड़प हुई थी। चीन ने उस वाकये में घायल हुए अपने एक सैनिक को 4 फरवरी से शुरू हो रहे बीजिंग विंटर ओलम्पिक में टॉर्च बियरर बना दिया है। भारत ने इसका विरोध जताय.......

डेविस कप के लिये युकी की वापसी, सुमित नागल बाहर

डेनमार्क के खिलाफ अगले महीने होगा मुकाबला खेलपथ संवाद नई दिल्ली। डेनमार्क के खिलाफ अगले महीने होने वाले डेविस कप विश्व ग्रुप वन प्लेआफ मुकाबले से हरियाणा के सुमित नागल को 5 सदस्यीय भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। अखिल भारतीय टेनिस संघ ने बुधवार को यह जानकारी दी। विश्व रैंकिंग में 222वें स्थान पर काबिज नागल की जगह युकी भांबरी (863) को उतारा जा सकता है।  टीम में रामकुमार रामनाथन (182) और प्रजनेश गुणेश्वरन (228) भी हैं। ट.......

टॉर्च रिले में गलवान घाटी संघर्ष के फौजी को शामिल किया

चीन उसे नेशनल हीरो बनाने की कोशिश कर रहा बीजिंग। चीन विंटर ओलम्पिक गेम्स 2022 के बहाने सियासत करने की कोशिश कर रहा है। यह खेल 4 से 20 फरवरी के बीच बीजिंग में होंगे। बुधवार को खेलों का टॉर्च रिले या कहें मशाल रैली निकाली गई। इसमें एथलीट्स के साथ एक सैनिक को शामिल किया गया। इसका नाम ‘की फाबाओ’ है। फाबाओ 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुई हिंसक सैन्य झड़प में शामिल था। उस दौरान फाबाओ बेहद गंभीर रूप से जख्मी हु.......

जापान में दूसरी बार स्थगित हुई विश्व तैराकी चैम्पियनशिप

अब जुलाई 2023 में किया जाएगा आयोजन नई दिल्ली। फुकुओका विश्व तैराकी चैम्पियनशिप को कोविड-19 महामारी के कारण दूसरी बार स्थगित कर दिया गया है। मंगलवार को आयोजकों ने आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि की। अब इस टूर्नामेंट का आयोजन जापान में 2023 में किया जाएगा।  विश्व तैराकी की संचालन संस्था फिना की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि फुकुओका प्रत्येक दो साल में होने वाली चैंपियनशिप की मेजबानी मई की जगह अगले साल 14-30 जुलाई तक करेगा। टूर्.......

लक्ष्य और मालविका करेंगे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व

टीम में अच्छी फॉर्म वाले खिलाड़ियों को मिला मौका खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ एशिया टीम चैम्पियनशिप के लिए एक नई टीम की घोषणा की है। इस टीम का चयन करते समय बीएआई ने पिछले महीने चेन्नई और हैदराबाद में खेले गए दो अखिल भारतीय रैंकिंग टूर्नामेंटों के प्रदर्शन को महत्व दिया है। इन दोनों टूर्नामेंट में जिन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा अंक हासिल किए थे, उन्हें ही टीम में जगह दी गई है। महिलाओं में मालविका और पुरुषों में लक्ष्य सेन.......