एशियन गेम्स में 40 खेल, 481 प्रतियोगिताएं होंगी

भारत के सामने 100 से अधिक पदक जीतने की चुनौती खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एशियाई खेलों का आयोजन चीन के हांगझोऊ शहर में हो रहा है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत आधिकारिक तौर पर 23 सितंबर से होगी और आठ अक्तूबर को यह प्रतियोगिता खत्म होगी। हालांकि, फुटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और क्रिकेट सहित कुछ कार्यक्रम आधिकारिक शुरुआत की तारीख से पहले शुरू होंगे। इवेंट का प्रसारण लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए टीवी और मोबाइल ऐप पर लाइव देखा जा सकता है। भारतीय .......

भारतीय हॉकी बेटियों ने पिज्जा और चाय-मिठाई से बनाई दूरी

कप्तान सविता पूनिया और अन्य खिलाड़ियों का एशियाड में स्वर्ण जीतना है लक्ष्य खेलपथ संवाद नई दिल्ली। 19वें एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने के वास्ते हॉकी बेटियों ने पिज्जा और चाय-मिठाई से दूरी बना ली है। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया के कंधों पर एशियाई खेलों में 41 साल से देश के खिताबी सूखे को खत्म करने का भा.......

एशियाड फुटबॉल टीम में सुनील छेत्री एकमात्र बड़ा चेहरा

भारतीय फुटबॉल महासंघ दूसरे दर्जे की टीम ही चुन पाया  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एशियाई खेलों के लिए चुनी गई 17 सदस्यीय फुटबॉल टीम में सुनील छेत्री एकमात्र बड़ा चेहरा हैं। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ इन खेलों के लिए दूसरे दर्जे की ही टीम चुन पाया। यही नहीं इन खेलों के लिए विदेशी कोच इगोर स्टिमेच पर भी अब तक स्थिति साफ नहीं है।  पहले एआईएफएफ ने इन खेलों के लिए 22 सदस्यीय टीम चुनी थी, लेकिन इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीमों क.......

दिल्ली हाफ मैराथन में दौड़ेंगे डेनियल और अयाना

268,000 डॉलर इनामी राशि की प्रतियोगिता 15 अक्टूबर को  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। विश्व चैम्पियनशिप में 10,000 मीटर में रजत पदक जीतने वाले केन्या के डेनियल एबेन्यो और इथियोपिया की रियो ओलम्पिक चैम्पियन अल्माज अयाना 15 अक्टूबर को होने वाली दिल्ली हाफ मैराथन में आकर्षण के केंद्र होंगे। इस प्रतियोगिता की इनामी राशि 268,000 डॉलर है और इसे विश्व एथलेटिक्स की तरफ से एलीट लेवल की रोड रेस की मान्यता हासिल है।  इस हाफ मैराथन में ह.......

भारतीय हॉकी बेटियां 27 अक्टूबर को थाईलैंड से करेंगी दो-दो हाथ

एशियाई महिला हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम एशियाई महिला हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 27 अक्टूबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगी। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को इस प्रतियोगिता के कार्यक्रम की घोषणा की। इसके अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत मलयेशिया और जापान के बीच होने वाले मैच से होगी जबकि भारत का सामना पहले दिन ही थाईलैंड से होगा। यह दिन का तीसरा मैच होगा।  एशियाई चैम्पियंस ट.......

चीनी आयोजकों की लेतलाली से अधर में इंडिया हाउस

एशियाई खेलों के आयोजकों ने अब तक नहीं उपलब्ध कराई जगह आईओए को उम्मीद स्थापित होगा इंडिया हाउस खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों को घर सा अहसास कराने के लिए हांगझोऊ में इंडिया हाउस स्थापित करने की योजना पर पानी फिरता नजर आ रहा है। एशियाई खेलों के चीनी आयोजकों की ओर से इंडिया हाउस के लिए अब तक जगह उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिससे हांगझोऊ में देश की संस्कृति की छटा बिखेरने वाले इंडिया हाउस की स्थापित होना अधर.......

एशियाई खेलों से टकरा रहा आईएसएल का कार्यक्रम

कई क्लब खिलाड़ियों को छोड़ने को तैयार नहीं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) ने अपने नए सत्र के लिए कार्यक्रम की घोषणा गुरुवार (सात सितम्बर) को की। इससे इस महीने के आखिर में शुरू होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ियों को क्लबों से छूट मिलने का संदेह गहरा गया है। हांगझोऊ में होने वाले एशियाई खेल और आईएसएल की तिथियों में टकराव हो रहा है। एशियाई खेलों में फुटबॉल प्रतियोगिता 19 सितम्बर से शुरू .......

अरुणाचल के तीन वुशू खिलाड़ियों को मिला मान्यता कार्ड

विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में मिला था नत्थी वीजा अब तीनों एशियाड में दिखाएंगे कौशल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय वुशू टीम में शामिल अरुणाचल के तीन खिलाड़ियों को एशियाई खेलों के लिए आयोजन समिति की ओर से मान्यता पत्र (एक्रिडिएशन) मिल गया है। इन खिलाड़ियों को जुलाई में चेंगदू में हुए विश्व यूनिवर्सिटी खेलों के लिए चीनी दूतावास की ओर से नत्थी वीजा दिया गया था। नेमन वांगशू, ओनिलू तेगा और मेपयंग लामगू को एशियाई खेलों के लिए भार.......

लय हासिल करने उतरेंगे एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन

चीन ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगी पीवी सिंधु  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद एचएस प्रणय मंगलवार (पांच सितम्बर) से शुरू हो रहे चीन ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन के साथ भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। इस महीने शुरू होने वाले एशियाई खेलों से पहले भारतीय खिलाड़ी इस प्रतियोगिता से जरिए लय हासिल करने की कोशिश करेंगे।  स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ने .......

चीन में अभ्यास करेगी भारतीय मुक्केबाजी टीम

एशियाई खेलों से पहले 17 दिन का होगा ट्रेनिंग शिविर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। मुक्केबाजी टीम एशियाई खेलों की तैयारी के लिए चीन के वुयिशान में 17 दिन के ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा लेगी। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी। महासंघ ने एक ट्वीट में कहा, 13 मुक्केबाज और 11 सहयोगी स्टाफ सदस्य रविवार को चीन के लिए रवाना हुए। यह ट्रेनिंग शिविर 20 सितम्बर तक चलेगा। बीएफआई ने कहा, ‘इसके बाद टीम एशियाई खेलों में भाग ले.......