फ्रेंच ओपनः 23वें ग्रैंडस्लैम के लिए उतरेंगे जोकोविच

राफेल नडाल की अनुपस्थिति में कार्लोस अल्कारेज पर नजर महिला वर्ग में स्वियातेक को सबालेंका की चुनौती खेलपथ संवाद नई दिल्ली। स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल चोटिल होने के कारण रविवार से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन टेनिस में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ऐसे में नई पीढ़ी और दुनिया के मौजूदा नंबर एक कार्लोस अल्कारेज के पास चैम्पियन बनने का अवसर है। लाल बजरी के बादशाह नडाल ने क्लेकोर्ट के इस ग्रैंडस्लैम में 2005 से 14 खिताब जीते हैं। 22 बार के ग.......

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का शुभारम्भ प्रधानमंत्री मोदी करेंगे

राजधानी लखनऊ में होंगे सबसे अधिक 12 खेल खेलपथ संवाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मेजबानी में गुरुवार को तीसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आगाज बीबीडी यूनिवर्सिटी प्रांगण में किया जाएगा। पीएम मोदी वर्चुअली मौजूद होकर इस आयोजन के शुभारम्भ की घोषणा करेंगे। तीन जून तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में देश भर से 200 विश्वविद्यालयों से चार हजार से अधिक खिलाड़ी 21 खेलों में 1900 पदकों के लिए जोर आजमाइश करेंगे। इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आ.......

आरएन जयप्रकाश फिर बने भारतीय तैराकी महासंघ के अध्यक्ष

युवा तैराकों को वैश्विक अनुभव मिले और जमीनी स्तर पर खेल का ढांचा मजबूत हो खेलपथ संवाद चेन्नई। भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) ने रविवार को यहां आमसभा की बैठक के दौरान आरएन जयप्रकाश के दोबारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। जयप्रकाश ने कहा, ‘लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए भारतीय तैराकी महासंघ का अध्यक्ष चुना जाना सम्मान की बात है।  मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि मेरे पहले कार्यकाल के दौरान भारतीय तैराकी ने श.......

ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा पावो नूरमी में दिखाएंगे दम

13 जून को फिनलैंड के तुर्कू में होगा टूर्नामेंट, इसमें पहले जीत चुके हैं सिल्वर मेडल खेलपथ संवाद पानीपत। हरियाणा के पानीपत से ओलम्पिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा मिशन पेरिस के लिए लगातार कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। इस साल की वे पहली प्रतियोगता दोहा लीग खेल चुके हैं। जिसमें उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसके बाद अब वे वह चार जून को नीदरलैंड के हेंगेलो में ‘फैनी ब्लैंकर्स-कोएन गेम्स’ में हिस्सा लेंगे। साथ ही उनकी जून माह में.......

एएफसी महिला ओलम्पिक क्वालीफायर्स का ड्रॉ जारी

ग्रुप-सी में भारत के साथ तीन टीमें खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला फुटबॉल टीम को एएफसी महिला ओलम्पिक क्वालीफायर्स राउंड-2 के लिए जापान, वियतमान और मेजबान उज्बेकिस्तान के साथ मुश्किल ग्रुप-सी में शामिल किया गया है। क्वालिफायर्स का गुरुवार को ड्रॉ निकाला गया और यह टूर्नामेंट 23 अक्टूबर से एक नवंबर तक खेल जाएगा। भारत ने किर्गिस्तान को 5-0 और 4-0 से हराकर राउंड-2 के लिए क्वालिफाई किया था।  भारतीय टीम ग्रुप-सी में सबसे नीच.......

पांच साल बाद फुटबाल में टकराएंगे भारत-पाकिस्तान

सैफ कप में खेलने वाले खिलाड़ियों को वीजा का इंतजार सर्वोच्च फीफा रैकिंग की टीम होगी लेबनान खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान पांच साल बाद फुटबाल में टकराने जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच मुकाबला 21 जून से चार जुलाई को बंगलूरू में होने वाले सैफ कप में होगा। आठ देशों के इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम भेजने जा रहा है। उसे अभी वीजा नहीं मिला है, लेकिन अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) को उम्मीद है कि पाकिस्तान को वीजा मि.......

आईओए जल्द करेगी कुश्ती संघ चुनाव की घोषणा

पीटी ऊषा और कल्याण चौबे पर जिम्मेदारी 1704 पहलवान ट्रायल में खेलेंगे, इनमें 394 बेटियां खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ का कार्यभार देखने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की तदर्थ समिति को गठित हुए दो सप्ताह हो चुके हैं, लेकिन कुश्ती संघ के चुनाव की दिशा में अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। समिति के तीन सदस्यों में से अब तक सेवानिवृत जज की नियुक्ति भी नहीं हुई है, लेकिन आईओए के सूत्रों का कहना है कि अगले सात से 10 दिनो.......

गोवा के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों के लोगो का किया अनावरण

अक्टूबर में होंगे राष्ट्रीय खेल, तैयारियां लगभग पूरी  खेलपथ संवाद पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में 37वें राष्ट्रीय खेलों के लोगो का अनावरण किया। समारोह में सावंत ने कहा कि गोवा पिछले दस वर्षों से राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का इच्छुक था। उन्होंने कहा, यह अब वास्तविकता में आ रहा है और हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आवश्यक बुनियादी ढांचे के साथ मानव संसाधन भी इस खेल आयोजन की .......

यूरोप चरण के लिए हरमनप्रीत को हॉकी टीम की कमान

कोच फुल्टोन का होगा पहला टूर्नामेंट खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को एफआईएच प्रो लीग हॉकी के यूरोप चरण के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है। यह नए कोच क्रेग फुल्टोन का यह पहला टूर्नामेंट होगा। अपने मैदान पर एफआईएच प्रो लीग के पिछले चरण में भारतीय टीम विश्व चैम्पियन जर्मनी और आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपराजेय रही। यूरोप में टीम इस लय को कायम रखना चाहेगी जहां उसका सामना लंदन में बेल्जियम और ब्रिटेन.......

एशिया कप के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम घोषित

मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की गोलकीपर अदिति माहेश्वरी का चयन खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत ने दो जून से जापान के काकामिगाहारा में शुरू होने वाले प्रतिष्ठित महिला जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। टीम में ग्वालियर में संचालित मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी की होनहार गोलकीपर अदिति माहेश्वरी का भी चयन हुआ है। भारत को कोरिया, मलेशिया, चीनी ताइपे और उज्बेकिस्तान के साथ पूल ए में रखा गया है, जबकि पू.......