शाहाबाद की बेटी नवनीत कौर को स्वर्ण से कम मंजूर नहीं

हॉकी में भारत को गोल्ड जिताने चीन पहुंची  खेलपथ संवाद शाहाबाद मारकंडा। शाहाबाद की बेटी नवनीत कौर एशियन चैम्पियनशिप-2023 में भारत को महिला हॉकी में गोल्ड मेडल जिताने का संकल्प लेकर चीन पहुंची हैं। इस बेटी ने हमेशा कुरुक्षेत्र का नाम हॉकी के क्षेत्र में पूरे विश्व में रोशन करने का काम किया है।  यह बेटी बुधवार 27 सितम्बर को सिंगापुर के साथ मैच खेलेगी, इस मैच का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नवनीत कौर के परिजन और कुरुक्षेत्र के .......

अरुणाचल प्रदेश के वुशू खिलाड़ियों का सपना टूटा

एशियाड में हिस्सेदारी का मौका खत्म खेलपथ संवाद हांगझोऊ। अरुणाचल प्रेश की तीन महिला वुशू खिलाड़ियों की एशियाई खेलों में भागीदारी का मौका लगभग खत्म हो गया है, जिन्हें चीन की सरकार द्वारा वीजा नहीं दिया गया था। एशियाई ओलम्पिक परिषद (ओसीए) ने हालांकि रविवार को कहा कि वह अब भी मामले को देख रही है। चीन द्वारा नेमान वांग्सू, ओनिलू टेगा और मेपुंग लामगू को वीजा नहीं दिये जाने के बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने विरोध स्वरूप हांगझोऊ का अपना दौरा.......

एशियाई खेलों में ध्वजवाहक होना गर्व की बातः हरमनप्रीत

खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि हांगझोऊ में शनिवार से शुरू हो रहे 19वें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में देश का ध्वजवाहक होना गर्व की बात है। भारतीय ओलम्पिक संघ ने बुधवार को हरमनप्रीत और ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को 655 सदस्यीय भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाया।  अतीत में धनराज पिल्लै (1998 और 2002), ज्योति सुनीता कुल्लू (2006), गगन नारंग (2010) , सरदार सिंह (2014) और.......

लवलीना और हरमनप्रीत होंगे भारतीय ध्वजवाहक

खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह शनिवार को चीन के होंगझोउ में 19वें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक होंगे। एशियाई खेलों का उद्घाटन समारोह 23 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। लवलीना ने टोक्यो ओलम्पिक में 69 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता था। हालांकि, इसके बाद कई अहम प्रतियोगिताओं में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।.......

एशियाड में जाने से रोके गए अरुणाचल के खिलाड़ी

मेजबान चीन की नापाक हरकत निंदनीय खेलपथ संवाद नई दिल्ली। चीन की एक और नापाक हरकत सामने आई है। उसने हांगझोऊ एशियाई खेलों के लिए अरुणाचल प्रदेश के तीन वुशू खिलाड़ियों को अंतिम क्षणों में वीजा नहीं दिया। भारतीय वुशू टीम बुधवार की रात नई दिल्ली से हांगझोऊ के लिए रवाना हो गई, लेकिन तीनों अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ी तेगा ओनिलु, लामगु मेपुंग और वांगसू न्येमान टीम के साथ नहीं जा पाए। बाकी टीम हांगझोऊ के लिए रवाना हो गई।  खेल मंत्राल.......

फुटबॉल सहित चार खेलों में विवादों का साया

पदक की संख्या पर पड़ सकता है असर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हांगझोऊ में 23 सितम्बर में शुरू हो रहे एशियाई खेलों से पहले कुश्ती में गहराया संकट सबसे बड़ा विवाद रहा और भारतीय दल की हांगझोऊ रवानगी से पहले ही कई विवाद सुर्खियों में रहे। भारतीय दल एशियाई खेलों में सौ से अधिक पदक जीतने के इरादे से जा रहा है। फुटबॉलः क्लब बनाम देश का विवाद एक बार फिर जोर मारने लगा है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ( एआईएफएफ) को काफी मेहनत कर.......

एशियन गेम्स में 40 खेल, 481 प्रतियोगिताएं होंगी

भारत के सामने 100 से अधिक पदक जीतने की चुनौती खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एशियाई खेलों का आयोजन चीन के हांगझोऊ शहर में हो रहा है। इस प्रतियोगिता की शुरुआत आधिकारिक तौर पर 23 सितंबर से होगी और आठ अक्तूबर को यह प्रतियोगिता खत्म होगी। हालांकि, फुटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और क्रिकेट सहित कुछ कार्यक्रम आधिकारिक शुरुआत की तारीख से पहले शुरू होंगे। इवेंट का प्रसारण लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए टीवी और मोबाइल ऐप पर लाइव देखा जा सकता है। भारतीय .......

भारतीय हॉकी बेटियों ने पिज्जा और चाय-मिठाई से बनाई दूरी

कप्तान सविता पूनिया और अन्य खिलाड़ियों का एशियाड में स्वर्ण जीतना है लक्ष्य खेलपथ संवाद नई दिल्ली। 19वें एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने के वास्ते हॉकी बेटियों ने पिज्जा और चाय-मिठाई से दूरी बना ली है। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया के कंधों पर एशियाई खेलों में 41 साल से देश के खिताबी सूखे को खत्म करने का भा.......

एशियाड फुटबॉल टीम में सुनील छेत्री एकमात्र बड़ा चेहरा

भारतीय फुटबॉल महासंघ दूसरे दर्जे की टीम ही चुन पाया  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एशियाई खेलों के लिए चुनी गई 17 सदस्यीय फुटबॉल टीम में सुनील छेत्री एकमात्र बड़ा चेहरा हैं। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ इन खेलों के लिए दूसरे दर्जे की ही टीम चुन पाया। यही नहीं इन खेलों के लिए विदेशी कोच इगोर स्टिमेच पर भी अब तक स्थिति साफ नहीं है।  पहले एआईएफएफ ने इन खेलों के लिए 22 सदस्यीय टीम चुनी थी, लेकिन इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीमों क.......

दिल्ली हाफ मैराथन में दौड़ेंगे डेनियल और अयाना

268,000 डॉलर इनामी राशि की प्रतियोगिता 15 अक्टूबर को  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। विश्व चैम्पियनशिप में 10,000 मीटर में रजत पदक जीतने वाले केन्या के डेनियल एबेन्यो और इथियोपिया की रियो ओलम्पिक चैम्पियन अल्माज अयाना 15 अक्टूबर को होने वाली दिल्ली हाफ मैराथन में आकर्षण के केंद्र होंगे। इस प्रतियोगिता की इनामी राशि 268,000 डॉलर है और इसे विश्व एथलेटिक्स की तरफ से एलीट लेवल की रोड रेस की मान्यता हासिल है।  इस हाफ मैराथन में ह.......