पैरालम्पिक में दर्शकों को मिल सकती है अनुमति

24 अगस्त से शुरू होगा टूर्नामेंट टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक आयोजक उम्मीद लगाए हैं कि पैरालम्पिक खेलों के दौरान कुछ दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है। आयोजन समिति के अध्यक्ष सेको हाशिमोटो ने शुक्रवार को कहा कि पैरालम्पिक में दर्शकों को अनुमति देने का फैसला आठ अगस्त को ओलम्पिक खत्म होने के बाद किया जाएगा। पैरालंपिक खेल 24 अगस्त से शुरू होंगे, जिसमें 4,400 खिलाड़ी शिरकत करेंगे।  ओलम्पिक खेलों में 11,000 एथलीट हिस्स.......

टोक्यो पैरालम्पिक खेलों में 24 भारतीय एथलीट दिखाएंगे दमखम

भारतीय पैरालम्पिक समिति ने किया चयन, चार महिला एथलीट शामिल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय पैरालम्पिक समिति (पीसीआई) ने 24 अगस्त से शुरू होने वाले टोक्यो पैरालम्पिक खेलों के लिए स्टार भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया और ऊंची कूद एथलीट मरियप्पन थंगावेलू की अगुवाई वाली 24 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम की घोषणा की।  झाझरिया और थंगावेलू ने 2016 के रियो पैरालम्पिक में क्रमशः एफ46 भाला फेंक और टी42 ऊंची कूद स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीत.......

ओलम्पिक में पदक के लिए दिन-रात बहा रही हूं पसीनाः दुती चंद

नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक को देखते हुए देश की फर्राटा धावक दुती चंद इन दिनों जमकर अभ्यास कर रही हैं। दुती को उम्मीद है कि वह आगामी ओलम्पिक में भारत को पदक दिलाएंगी। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने अपनी ट्रेनिंग के बारे में कहा, मेरी ट्रेनिंग बहुत अच्छी चल रही है, मैं सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे तक अभ्यास करती हूं, उसके बाद 11 से लेकर 12 बजे तक, जबकि शाम में 4 बजे से लेकर 6 बजे तक कड़ी मेहनत करती हूं।   25 वर्षीय दुती चं.......

पहली बार ओलम्पिक के 18 खेलों में खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी

पांच खेलों में सिर्फ एक-एक खिलाड़ी ही पेश करेगा चुनौती 64 पुरुष और 53 महिला खिलाड़ी शामिल  रियो में 63 पुरुष, 54 महिलाएं थीं शामिल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। 23 जुलाई से टोक्यो में होने जा रहे ओलम्पिक खेलों में भारतीय खिलाड़ी 18 खेलों में पदक जीतने की कोशिश करेंगे। पांच खेल ऐसे हैं जिनमें सिर्फ एक-एक खिलाड़ी ही क्वालीफाई कर सका है। सभी खेलनहारों का मानना है कि इस बार भारतीय खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ ​प्रदर्शन करेंगे।.......

चोट के कारण विम्बलडन से हटीं चैम्पियन सिमोना

विम्बलडन (इंगलैंड)। मौजूदा चैम्पियन सिमोना हालेप ने बायें पैर की पिंडली में चोट के कारण शुक्रवार को विम्बलडन से हटने का फैसला किया। हालेप विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं पर विम्बलडन में उन्हें दूसरी वरीयता मिलती क्योंकि रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज नाओमी ओसाका पहले ही इस टूर्नामेंट से हट गयी हैं।  हालेप को यह चोट मई में इटेलियन ओपन के दौरान लगी थी। उनका लक्ष्य फ्रेंच ओपन से वापसी करने का है। वह 2018 में फ्रेंच ओपन चैम्पियन बनी.......

जूडो खिलाड़ी सुशीला देवी खेलेंगी ओलम्पिक

महाद्वीपीय कोटा के जरिए किया क्वालीफाई नई दिल्ली। भारतीय जूडोका (जूडो खिलाड़ी) सुशीला देवी ने महाद्वीपीय कोटा के जरिए ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया जिसकी पुष्टि शुक्रवार को इस खेल के अंतरराष्ट्रीय महासंघ ने की। अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ के मुताबिक 48 किलोग्राम भारवर्ग की इस खिलाड़ी के नाम 989 अंक हैं, जिससे उसने एशियाई सूची में सातवें स्थान पर रहते हुए कोटा सुनिश्चित किया। महाद्वीपीय कोटा क्षेत्र के जूडो खिलाड़ी की रैंकिंग के आधार.......

भारतीय गोल्फर उदयन माने खेल सकते हैं ओलम्पिक

एमिलियानो ग्रिलो के टोक्यो ओलम्पिक से हटने के बाद बढ़ी उम्मीद नई दिल्ली। अर्जेंटीना के गोल्फर एमिलियानो ग्रिलो के टोक्यो ओलम्पिक से हटने के बाद भारतीय गोल्फर उदयन माने की किस्मत खुल गई है। ग्रिलो की जगह उदयन माने टोक्यो ओलम्पिक खेलों में जगह बनाने में लगभग सफल हो गए हैं और उनका टोक्यो जाना लगभग तय माना जा रहा है। रैंकिंग के अनुसार शीर्ष-60 गोल्फर और क्वालीफाई करने वाले गोल्फर टोक्यो में हिस्सा लेंगे और अब खाली स्थान उदयन माने को मिलेगा, जो .......

ओलम्पिक कुश्ती ड्रा में बजरंग और विनेश को मिली वरीयता

नई दिल्ली। भारतीय पहलवानों विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया और रवि कुमार को टोक्यो ओलंपिक के लिए अपने-अपने वर्ग में सोमवार को वरीयता दी गई। विनेश को 53 किग्रा में शीर्ष वरीयता दी गई, जबकि बजरंग को पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में दूसरी वरीयता दी गई है। दीपक को 86 किग्रा और रवि को 57 किग्रा में चौथी वरीयता मिली है। रूस के राशिदोव गद्जिमुराद पुरुषों के 65 किग्रा में शीर्ष वरीय पहलवान होंगे, जबकि 57 किग्रा वर्ग में सर्बिया के स्टिवन मिसिच औ.......

ओलम्पिक में रानी रामपाल सम्हालेंगी महिला हॉकी टीम की कमान

सविता और एक्का को बनाया उपकप्तान  नई दिल्ली। रानी रामपाल ही टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय टीम की कमान सम्हालेंगी। हालांकि पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम में दो उपकप्तान बनाई गई हैं। अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया और दीप ग्रेस एक्का उपकप्तान होंगी। भारत ने पिछले सप्ताह 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित की थी। तब कप्तान की घोषणा नहीं की थी हालांकि यह लगभग तय था कि रानी ही टीम की अगुवाई करेंगी। रान.......

विम्बलडन में दर्शकों को पूरी संख्या में प्रवेश की अनुमति

लंदन। अगले महीने होने वाले विम्बलडन में महिला और पुरुष फाइनल्स में शत-प्रतिशत यानी 15000 दर्शकों को सेंटर कोर्ट पर प्रवेश की अनुमति रहेगी। पिछले साल कोरोना महामारी के कारण यह ग्रैंडस्लैम रद्द हो गया था।  ग्रासकोर्ट ग्रैंडस्लैम विम्बलडन 28 जून से शुरू होगा जिसमें शुरुआत में 50 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति रहेगी। बाद में 10 और 11 जुलाई को महिला और पुरुष एकल फाइनल में शत प्रतिशत दर्शक आ सकेंगे। ब्रिटिश सरकार ने यह घोषणा की। इसके साथ ही यूरोप.......