48 तीरंदाजों का नेशनल के लिए चयन

ट्रायल-2 में एशियन गेम्स के लिए टीम चुनी जाएगी
खेलपथ संवाद
सोनीपत।
भारतीय खेल प्राधिकरण के बहालगढ़ स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में आयोजित ट्रायल-1 में देशभर के 150 में से 48 तीरंदाजों का चयन किया गया। ये तीरंदाज सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। इसके बाद ट्रायल-2 में एशियन गेम्स के लिए टीम चुनी जाएगी। 
ट्रायल-1 में चारों वर्गों में टाप-12 तीरंदाजों को चुना गया। साई की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में हुए ट्रायल के पहले चरण में देशभर के करीब 150 तीरंदाजों ने भाग लिया। इसमें से 4 वर्गों कंपाउंड महिला-पुरुष और रिकर्व महिला-पुरुष में 48 तीरंदाजों को चुना गया। चयनित तीरंदाज जम्मू में 21 से 30 तक होने वाली सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। इसके बाद साई सोनीपत में ट्रायल-2 में एशियन गेम्स के लिए फाइनल टीमें चुनी जाएंगी। 
ये खिलाड़ी चुने गये
रिकर्व पुरुष पार्थ सुशांत सालुंखे, प्रवीन जाधव, बोमादेवरा धीरज, तरुण दीप राय, राहुल कुमार नग्रवाल, सुखचैन सिंह, सचिन गुप्ता, अदित्य चौधरी, नीरज चौहान, अतानु दास, जयंत तालुकदार और गौरव त्रयंबक लांबे। रिकर्व महिला- दीपिका कुमारी, अंकिता भाक्त, रिद्धि, प्रोमिला डेमरी, कोमलिका बारी, सिमरनजीत कौर, मधु वेदवान, संगीता, दीप्ति कुमारी, प्राचि सिंह, इशिता और तीशा पूनिया। कंपाउंड पुरुष- अभिषेक वर्मा, रजत चौहान, प्रथमेश भालचंद्र फुगे, ऋषभ यादव, अमन सैनी, कुशल दलाल, संगमप्रीत सिंह, मोहन रामस्वरूप भारद्वाज, उदय कांबोज, भगवान दास, मीहिर नितिन अपर और जागृत गुरंग। कंपाउंड महिला- वेन्नम ज्योति सुरेखा, मुस्कान किरार, रेखा सखाराम, प्रगति, प्रिया गुर्जर, रागिनी मारको, तनीप्रथी चिकिथा, तृषा देब, अवनीत कौर, अदिति गोपीचंद स्वामी, सृष्टि सिंह और परनीत कौर शामिल हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स