अंशु मलिक करेंगी महिला कुश्ती टीम का नेतृत्व

एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप ट्रायल में नहीं पहुंची विनेश
खेलपथ संवाद
लखनऊ।
विश्व चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता अंशु मलिक और कांस्य पदक विजेता सरिता मोर मंगोलिया के उलानबटेर में होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप में दस सदस्यीय भारतीय महिला कुश्ती टीम की अगुवाई करेंगी।
अंशु ने ओस्लो में 2021 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था । वह 57 किलो वर्ग में भाग लेंगी जबकि सरिता 59 किलो वर्ग में उतरेंगी। सरिता ने 2021 विश्व चैम्पियनशिप में अपने वर्ग में कांस्य पदक जीता था। टीम का चयन लखनऊ में शुक्रवार को साई प्रशिक्षण केंद्र पर चयन ट्रायल के बाद किया गया। ट्रायल में 62 किलो वर्ग में मनीषा ने रियो ओलम्पिक की पदक विजेता साक्षी मलिक को 5-1 से हराया। 
एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट ट्रायल में नहीं आईं। मनीषा (50 किलो), स्वाति शिंदे (53 किलो), सुषमा शौकीन (55 किलो), राधिका (65 किलो), सोनिका हुड्डा (68 किलो), निक्की (72 किलो) और सुदेश (76 किलो) ने भी टीम में जगह बनाई है। एशियाई चैम्पियनशिप 19 से 24 अप्रैल के बीच खेली जाएगी।

रिलेटेड पोस्ट्स