पहलवान रवि दहिया की तैयारी का खर्च उठाएगा खेल मंत्रालय

रूस में विश्व चैम्पियनशिप की तैयारी करेंगे
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
खेल मंत्रालय अगले महीने सर्बिया में होने वाली विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के लिये ओलम्पिक रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया की रूस में तैयारी का खर्च उठाएगा। मंत्रालय ने टारगेट ओलम्पिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत दहिया की रूस के ब्लादिकावकाज में तैयारी को मंजूरी दी है। 
टोक्यो ओलम्पिक में 57 किलोवर्ग में रजत पदक विजेता दहिया आज रात रवाना होंगे। उनके साथ कोच अरुण कुमार, अभ्यास साझेदार साहिल और फिजियो मुनीश कुमार भी जाएंगे। यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार उनकी यात्रा, वीजा, रहने का खर्च टॉप्स के तहत वहन किया जाएगा। यह शिविर 29 दिन चलेगा और उसके बाद दहिया सर्बिया के बेलग्रेड में विश्व चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। बर्मिंघम में हाल ही में हुए राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भी दहिया ने बुल्गारिया में विशेष अभ्यास शिविर में भाग लिया था और बुल्गारिया, तुर्की और मंगोलिया में प्रतियोगिताओं में खेले थे।

रिलेटेड पोस्ट्स