हरियाणा ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स को टाला

अब 2022 में होगा आयोजन, 'धाकड़' होगा शुभंकर खेलपथ संवाद चण्डीगढ़। खेलो इंडिया यूथ गेम्स अब 2021 के बजाय फरवरी 2022 में होंगे। गेम्स की मेजबानी कर रहे हरियाणा ने कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर आयोजन अगले साल करवाने का निर्णय लिया है। सरकार कोरोना को देखते हुए फिलहाल कोई जोखिम नहीं उठाना चाह रही। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर ‘धाकड़’ होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में सोमवार को खेलो इंड.......

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया में हो सकती है देरी

ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों को लेकर खेल मंत्रालय ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए खिलाड़ियों के नामों की चर्चा भी शुरू हो चुकी है। हालांकि आगामी टोक्यो ओलंपिक को देखते हुए इस बार के समारोह के आयोजन में देरी हो सकती है। खेल मंत्रालय के सूत्र के मुताबिक, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं के चयन की प्रक्रिया को इस साल ओलंपिक खेलों के बाद तक स्थगित किया जा.......

तो सेमीफाइनल हारने वाली टीम को मिलेगा फाइनल में खेलने का मौका!

टोक्यो ओलम्पिक हॉकीः कोविड से अगर एक फाइनलिस्ट टीम बाहर हुई तो  नयी दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में अगर कोविड-19 के कारण हॉकी के फाइनल में पहुंची किसी टीम को बाहर होना पड़ता है तो सेमीफाइनल में उससे हारने वाली प्रतिद्वंद्वी को स्वर्ण पदक मुकाबले में खेलने का मौका मिलेगा। रविवार को जारी किये गये खेलों के खेल-विशिष्ट नियमों (एसएसआर) में यह चीज स्पष्ट की गयी है।  अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और अंतरराष्ट्रीय महासंघों (आईएफ) न.......

पैरालम्पिक में दर्शकों को मिल सकती है अनुमति

24 अगस्त से शुरू होगा टूर्नामेंट टोक्यो। टोक्यो ओलम्पिक आयोजक उम्मीद लगाए हैं कि पैरालम्पिक खेलों के दौरान कुछ दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है। आयोजन समिति के अध्यक्ष सेको हाशिमोटो ने शुक्रवार को कहा कि पैरालम्पिक में दर्शकों को अनुमति देने का फैसला आठ अगस्त को ओलम्पिक खत्म होने के बाद किया जाएगा। पैरालंपिक खेल 24 अगस्त से शुरू होंगे, जिसमें 4,400 खिलाड़ी शिरकत करेंगे।  ओलम्पिक खेलों में 11,000 एथलीट हिस्स.......

टोक्यो पैरालम्पिक खेलों में 24 भारतीय एथलीट दिखाएंगे दमखम

भारतीय पैरालम्पिक समिति ने किया चयन, चार महिला एथलीट शामिल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय पैरालम्पिक समिति (पीसीआई) ने 24 अगस्त से शुरू होने वाले टोक्यो पैरालम्पिक खेलों के लिए स्टार भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया और ऊंची कूद एथलीट मरियप्पन थंगावेलू की अगुवाई वाली 24 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम की घोषणा की।  झाझरिया और थंगावेलू ने 2016 के रियो पैरालम्पिक में क्रमशः एफ46 भाला फेंक और टी42 ऊंची कूद स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीत.......

ओलम्पिक में पदक के लिए दिन-रात बहा रही हूं पसीनाः दुती चंद

नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक को देखते हुए देश की फर्राटा धावक दुती चंद इन दिनों जमकर अभ्यास कर रही हैं। दुती को उम्मीद है कि वह आगामी ओलम्पिक में भारत को पदक दिलाएंगी। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने अपनी ट्रेनिंग के बारे में कहा, मेरी ट्रेनिंग बहुत अच्छी चल रही है, मैं सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे तक अभ्यास करती हूं, उसके बाद 11 से लेकर 12 बजे तक, जबकि शाम में 4 बजे से लेकर 6 बजे तक कड़ी मेहनत करती हूं।   25 वर्षीय दुती चं.......

पहली बार ओलम्पिक के 18 खेलों में खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी

पांच खेलों में सिर्फ एक-एक खिलाड़ी ही पेश करेगा चुनौती 64 पुरुष और 53 महिला खिलाड़ी शामिल  रियो में 63 पुरुष, 54 महिलाएं थीं शामिल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। 23 जुलाई से टोक्यो में होने जा रहे ओलम्पिक खेलों में भारतीय खिलाड़ी 18 खेलों में पदक जीतने की कोशिश करेंगे। पांच खेल ऐसे हैं जिनमें सिर्फ एक-एक खिलाड़ी ही क्वालीफाई कर सका है। सभी खेलनहारों का मानना है कि इस बार भारतीय खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ ​प्रदर्शन करेंगे।.......

चोट के कारण विम्बलडन से हटीं चैम्पियन सिमोना

विम्बलडन (इंगलैंड)। मौजूदा चैम्पियन सिमोना हालेप ने बायें पैर की पिंडली में चोट के कारण शुक्रवार को विम्बलडन से हटने का फैसला किया। हालेप विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं पर विम्बलडन में उन्हें दूसरी वरीयता मिलती क्योंकि रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज नाओमी ओसाका पहले ही इस टूर्नामेंट से हट गयी हैं।  हालेप को यह चोट मई में इटेलियन ओपन के दौरान लगी थी। उनका लक्ष्य फ्रेंच ओपन से वापसी करने का है। वह 2018 में फ्रेंच ओपन चैम्पियन बनी.......

जूडो खिलाड़ी सुशीला देवी खेलेंगी ओलम्पिक

महाद्वीपीय कोटा के जरिए किया क्वालीफाई नई दिल्ली। भारतीय जूडोका (जूडो खिलाड़ी) सुशीला देवी ने महाद्वीपीय कोटा के जरिए ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया जिसकी पुष्टि शुक्रवार को इस खेल के अंतरराष्ट्रीय महासंघ ने की। अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ के मुताबिक 48 किलोग्राम भारवर्ग की इस खिलाड़ी के नाम 989 अंक हैं, जिससे उसने एशियाई सूची में सातवें स्थान पर रहते हुए कोटा सुनिश्चित किया। महाद्वीपीय कोटा क्षेत्र के जूडो खिलाड़ी की रैंकिंग के आधार.......

भारतीय गोल्फर उदयन माने खेल सकते हैं ओलम्पिक

एमिलियानो ग्रिलो के टोक्यो ओलम्पिक से हटने के बाद बढ़ी उम्मीद नई दिल्ली। अर्जेंटीना के गोल्फर एमिलियानो ग्रिलो के टोक्यो ओलम्पिक से हटने के बाद भारतीय गोल्फर उदयन माने की किस्मत खुल गई है। ग्रिलो की जगह उदयन माने टोक्यो ओलम्पिक खेलों में जगह बनाने में लगभग सफल हो गए हैं और उनका टोक्यो जाना लगभग तय माना जा रहा है। रैंकिंग के अनुसार शीर्ष-60 गोल्फर और क्वालीफाई करने वाले गोल्फर टोक्यो में हिस्सा लेंगे और अब खाली स्थान उदयन माने को मिलेगा, जो .......