प्रतियोगिता से पहले होगा कोरोना टेस्ट खिलाड़ी लेंगे नौ प्रतिस्पर्धाओं में भाग धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला सिंथेटिक ट्रैक में करीब 11 माह बाद धावक दमखम दिखाएंगे। कोरोना संक्रमण के चलते धर्मशाला सिंथेटिक ट्रैक खिलाड़ियों के बिना सूना था। सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में 13 और 14 फरवरी को राज्य स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इं.......
18 देश लेंगे भाग लंदन। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने 2021 में डेविस कप फाइनल्स को सात के बजाय 11 दिन तक आयोजित करने का फैसला किया है और वह केवल मैड्रिड के बजाय यूरोप के तीन शहरों में इसका आयोजन करने पर विचार कर रहा है। आईटीएफ ने सोमवार को घोषणा की कि इस अंतरराष्ट्रीय पुरुष टेनिस टीम प्रतियोगिता का आयोजन 25 नवंबर से पांच दिसंबर तक किया जाएगा जिसमें 18 देश भाग लेंगे। इन देशों को छह-छह टीमों के तीन ग्रुप में बांटा जाएगा। .......
टोक्यो ओलम्पिक पर रहेगी नजर नौ भारतीय मुक्केबाज कर चुके हैं क्वालीफाई नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन की वजह से लंबे समय से बॉक्सिंग रिंग से दूर रहे भारतीय मुक्केबाज अब वापसी के लिए तैयार हैं। भारतीय खिलाड़ी अगले दो महीनों में यूरोप में विभिन्न टूर्नामेंटों में हिस्सा लेंगे जिसकी शुरुआत बुल्गारिया में स्ट्रैंडजा मेमोरियल से होगी। भारतीय मुक्केबाजी के हाई परफॉरमेंस निदेशक सैंटियागो नीवा ओलंपिक खेलों के लिए अच्छी तैयारी चा.......
खेलपथ प्रतिनिधि चंडीगढ़। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोविड-19 की वजह से अभी तक इन खेलों को लेकर देरी हो रही थी। कोरोना के मामलों में आ रही कमी और 16 जनवरी से शुरू हो रही वैक्सीनेशन मुहिम को देखते हुए खेल मंत्रालय व स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने खेलों को लेकर बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। खेल मंत्रालय नवम्बर में ये गेम करवाने की कोशिश में है। इस बार इंडिया यूथ गेम्स की मेजबा.......
वेटरंस इंडिया स्पोर्ट्स विंग के बैनर तले दौड़ेंगे बच्चे-बूढ़े और जवान श्रीप्रकाश शुक्ला नई दिल्ली। देश के लिए प्यार और देश के लिए हर तरह की कठिनाइयों का हंसते हुए सामना करना ही देशभक्ति है। इस साल का गणतंत्र दिवस बिल्कुल खास होगा। इस दिन को खास बनाने का प्रयास कोई और नहीं बल्कि वेटरंस इंडिया स्पोर्ट्स विंग द्वारा किया जा रहा है। वेटरंस इंडिया .......
डिफेंडर सुमन देवी कप्तान और ग्वालियर की इशिका चौधरी होंगी उप-कप्तान नई दिल्ली। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम छह मैचों के दौरे पर चिली जाएगी। कोरोना महामारी के कारण मिले ब्रेक के कारण एक साल से अधिक समय बाद यह टीम की पहली प्रतिस्पर्धा होगी। भारतीय जूनियर महिला टीम ने आखिरी बार दिसंबर 2019 में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन देशों का टूर्नामेंट खेला था। यह टीम अब 17 और 18 जनवरी को चिली की जूनियर टीम से खेलेगी। इसके बाद 20, .......
राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता आठ दिन तक भ्रमण करेगी मशाल यात्रा आगरा। आगरा में राष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत लड़ामदा, ग्राम पंचायत सहारा, ग्राम पंचायत बिचपुरी और ग्राम पंचायत पथौली के लगभग 10 हजार मकान झालरों से सजाए जाएंगे। इन ग्राम पंचायतों में रहने वाले लोगों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोजन स्थल पर अलाव जलाने की आयोजन समिति ने भी व्यवस्था की है। प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय .......
72 घंटे पहले होगा आरटी-पीसीआर टेस्ट नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम अगले सप्ताह शुरू हो रहे अर्जेंटीना दौरे के साथ कोरोना महामारी के बीच करीब एक साल बाद मैदान पर लौटेगी और ओलंपिक की तैयारियां बहाल करेगी। भारतीय टीम के 25 खिलाड़ियों और सात सहयोगी स्टाफ का कोर समूह तीन जनवरी को दिल्ली से रवाना होगा। भारतीय टीम 17 जनवरी से मेजबान अर्जेंटीना के खिलाफ आठ मैच खेलेगी। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने हॉकी इंडिया द्वारा .......
नई दिल्ली। भारतीय पहलवानों को अगले साल होने वाले टोक्यो ओलम्पिक के लिए टिकट पाने का पहला मौका कजाकिस्तान में अप्रैल में होने वाले पहले एशियाई ओलम्पिक क्वालीफायर से मिलेगा। कुश्ती की विश्व संस्था युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने अपनी बैठक में 2021 के संशोधित कैलेंडर को तय किया। इस नए कैलेंडर के अनुसार पहला रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट इटली में चार से सात मार्च 2021 तक होगा। इसके बाद नौ से 11 अप्रैल तक कजाकिस्तान में एशियाई ओलम्पिक क्वालीफायर होगा। कजा.......
संगठन ने 2021 के पहले हाफ के लिए कैलेंडर जारी किया खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने आगामी साल के लिए नया कैलेंडर जारी किया है, जिसमें इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट टोक्यो ओलम्पिक के लिए आखिरी क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट होगा और इसका आयोजन 11 से 16 मई तक किया जाएगा। टोक्यो खेलों के लिए ओलम्पिक क्वालीफिकेशन समय अगले साल से दोबारा शुरू होगा और पहला क्वालीफाइंग टूर्नामेंट स्विस ओपन होगा जो दो से सात मार्च तक.......