पीवी सिंधू को खोई फार्म की तलाश

लगभग 24 महीने से कर रही हैं संघर्ष खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन मंगलवार से शुरू हो रहे कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगआई करते हुए फॉर्म में लौटने का प्रयास करेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों को पेरिस ओलम्पिक में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है।  पीवी सिंधू डेनमार्क ओपन सुपर 750 में क्वार्टर फाइनल म.......

यान जेलेज्नी बने नीरज चोपड़ा के नए कोच

तीन बार के ओलम्पिक चैम्पियन हैं खेलगुरु खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शनिवार को एक बड़ा एलान किया। उन्होंने अपने करियर में एक रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत की घोषणा की है। नीरज ने शनिवार को महान भाला फेंक एथलीट यान जेलेज्नी को अपना नया कोच नियुक्त करने का एलान किया। तीन बार के ओलम्पिक और विश्व चैम्पियन और मौजूदा विश्व रिकॉर्ड धारक जेलेज्नी लम्बे समय से चोपड़ा के आदर्श रहे हैं। नीरज ने नए कोच .......

शटलर पीवी सिंधू खेलेंगी 2028 लॉस एंजिलिस ओलम्पिक

कहा- उनमें अब भी काफी कुछ हासिल करने की क्षमता  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधू 2028 लॉस एंजिलिस ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेंगी, उन्होंने कहा कि उनमें अब भी काफी कुछ हासिल करने की क्षमता है। सिंधू पेरिस ओलम्पिक में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी थीं और उनकी इन खेलों में पदक जीतने की हैट्रिक लगाने की उम्मीद धूमिल हो गई थी।  अगला ओलम्पिक चार साल बाद है और इस बात की चर्चा है कि सिंधू अगला ओल.......

महिला हॉकी में उत्कृष्टता के एक युग का समापन

प्रधानमंत्री मोदी ने हॉकी की रानी को लिखा पत्र आप हमारे देश की नारी शक्ति की सच्ची राजदूत रही हैं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने संन्यास का एलान कर दिया है। इससे हॉकी प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी को पत्र लिखा। उन्होंने रानी को भारत की नारी शक्ति की सच्ची राजदूत बताया है।  शाहाबाद की बेटी 29 वर्षीय रानी रामपाल ने महिला टीम को .......

डॉ. अशोक लेंका और साबित्री प्रधान विश्व ताइक्वांडो में फहराएंगे परचम

विश्व चैम्पियनशिप के इतिहास में पहली बार खेलेगी भारतीय जोड़ी अण्डर-60 आयु वर्ग में भारतीय जोड़ी ताइक्वांडो पूमसे में करेगी कमाल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। उम्र एक संख्या है। जिस इंसान में जोश-जुनून और कुछ हासिल करने की इच्छाशक्ति हो उसका बढ़ती उम्र भी ब.......

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए 14 नवम्बर तक करें आवेदन

ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार का नाम बदला खेल मंत्रालय ने दिया अर्जुन लाइफटाइम अवॉर्ड नाम खेलपथ संवाद नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए गुरुवार को इस वर्ष से ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार बंद करने का निर्णय लिया है। मंत्रालय के अनुसार, अब इसके स्थान पर अर्जुन लाइफटाइम पुरस्कार शुरू किया जाएगा। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर 2002 में स्थापित ध्यानचंद लाइफटाइम पुरस्कार ओलंपिक खेलों, प.......

राष्ट्रमंडल खेलों से बड़े खेलों को हटाया जाना निराशाजनक

क्रिकेट-हॉकी को ग्लासगो खेलों से हटाए जाने पर बोलीं पीटी ऊषा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी ऊषा का मानना है कि 2026 ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के कार्यक्रम से कुश्ती, हॉकी और बैडमिंटन जैसे पदक दिलाने वाले खेलों को बाहर करना देश के लिए ‘निराशाजनक’ है लेकिन लागत कम करने का दृष्टिकोण यह सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में इस प्रतियोगिता को मेजबान मिलते रहें।  राष्ट्रमंडल खेलों के 23वें .......

नायब तहसीलदार दिव्या काकरान ने 18वीं बार जीता भारत केसरी का खिताब

  वाराणसी में हुई कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल में हरियाणा की पहलवान को हराया खेलपथ संवाद वाराणसी। भारतीय कुश्ती की चमकती सितारा और अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मुजफ्फरनगर की रहने वाली दिव्या ने बनारस में आयोजित प्रतिष्ठित महिला मंगला राय गोल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही उन्होंने 18वीं बार भारत केसर.......

फुटबॉलर आशालता देवी के नाम दर्ज होगा रिकॉर्ड

100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय फुटबॉलर बनेंगी खेलपथ संवाद काठमांडू। कप्तान आशालता देवी पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार को यहां सैफ चैंपियनशिप के शुरुआती मैच के लिए मैदान पर उतरेगी तो 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बन जाएंगी। मणिपुर की 31 साल कि इस खिलाड़ी ने मार्च 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में ओलम्पिक पूर्व टूर्नामेंट में भारत के लिए पदार्पण किया। तब से इस स्टार डिफेंडर ने एक लंबा सफर तय क.......

जिम्नास्ट दीपा कर्माकर ने लिया संन्यास

रियो ओलम्पिक में किया था प्रभावित दीपा ने जताई मेंटर या कोच बनने की इच्छा  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की स्टार जिम्नास्ट दीपा कर्माकर ने सोमवार को खेल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। दीपा ने 2016 रियो ओलम्पिक में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था, लेकिन मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गईं थी। ओलम्पिक में शिरकत करने वाली भारत की पहली महिला जिम्नास्ट बनी 31 साल की दीपा रियो ओलम्पिक की वॉल्ट स्पर्धा में चौथे स्थान पर रही थीं और .......