संन्यास को लेकर कही बड़ी बात खेलपथ संवाद दोहा। दुनिया के सर्वकालिक महान फुटबॉल खिलाड़ियों में एक पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो कतर में होने वाले विश्व कप से पहले चर्चा में हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड और कोच एरिक टेन हैग पर भी आरोप लगाए। उनका कहना है कि क्लब में उनके साथ धोखा हुआ है। रोनाल्डो ने उसी इंटरव्यू में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी की जमकर तारीफ की है।.......
अब हैं ऑस्ट्रेलियाई ब्लाइंड फुटबॉल टीम के कप्तान ईरान में बचपन से भेदभाव झेला, धमकियों के कारण छोड़ा देश क्वींसलैंड। दिव्यांगता के चलते रोजाना के काम करना भी मुश्किल होता है। ऐसे में एक एथलीट होना शायद कई लोगों के लिए आश्चर्यजनक हो। आमिर आब्दी ऐसे ही एक एथलीट हैं। जो इंटरनेशनल लेवल पर ब्लाइंड फुटबॉल खेलते हैं। वे इस समय भारत में सीरीज खेलने आए हैं। आब्दी का इंटरनेशनल खिलाड़ी बनने का सफर बहुत कठिन था। उनका जन्म ईरान .......
प्रो कबड्डी लीग का सबसे महंगा और कामयाब खिलाड़ी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। क्रिकेट हो या कबड्डी भारत में इन दोनों खेलो के शौकीन हर जगह मिलेंगे। भारत में क्रिकेट जितना प्रसिद्ध है, उतना ही कबड्डी भी लोगों का एक पसंदीदा खेल बन गया है। कबड्डी भारतीय देशी खेल है इसमें खेलने वाले खिलाड़ी इस खेल को और भी मनोरंजक बनाते हैं, इसी में से एक हैं डुबकी किंग प्रसिद्ध रेडर प्रदीप नरवाल। यह जांबाज मैट में जब उतरता है तो प्रतिद्वंद्वी टीम के रक्षक हमेशा.......
अपनी फिटनेस के लिए रोप क्लाइम्बिंग का ले रहे सहारा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट जेव नीरज चोपड़ा इन दिनों अपनी फिटनेस पर जमकर काम कर रहे हैं। वह आए दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं और अपनी तैयारी की वीडियोज शेयर करते हैं। बुधवार को भी उन्होंने ट्रेनिंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह रोप क्लाइम्बिंग करते दिख रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में नीरज ने लिखा- रुकना नहीं है। रोप क्लाइम्बि.......
यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय पैडलर आयोग का कार्यकाल 2022 से 2026 तक रहेगा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। स्टार भारतीय पैडलर अचंता शरथ कमल अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) के एथलीट आयोग के सदस्य चुने जाने वाले पहले भारतीय बने हैं। आयोग में चार महिला और चार पुरुष खिलाड़ी हैं। दो पैरा एथलीट भी हैं। आयोग का कार्यकाल 2022 से 2026 तक रहेगा। इसमें एशिया, अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप और ओशिनिया से सदस्य चुने गए हैं। शरथ कम.......
एक किडनी के सहारे शीर्ष स्तर पर सफलताएं हासिल करने वाली बेजोड़ एथलीट खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की महिला एथलीट विश्व में शानदार प्रदर्शन कर अपना और परिवार समेत देश का मान बढ़ा रही हैं। पीवी सिंधू हों या साइना नेहवाल, मेरीकाॅम हों या मीराबाई चानू, कई महिला खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश के साथ ही दुनिया की टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। किसी महिला खिलाड़ी ने ओलम्पिक में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया तो क.......
सवाल अब शोएब मलिक से तलाक भारत में होगा या पाकिस्तान में? खेलपथ संवाद नई दिल्ली। 35 वर्षीय भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का निकाह अब तलाक के कगार पर खड़ा है। हालांकि सानिया इस समय पाकिस्तान में ही हैं लेकिन वे अपने शौहर शोएब मलिक (पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर) के साथ नहीं रह रही हैं और अब सानिया को खुदा को जानने की चाहत है। खेलप्रेमियों के मन में एक सवाल यह है कि सानिया और शोएब का तलाक आखिर कहां होगा। सानिया ने 2010 में प.......
भारतीय महिला हॉकी को दिया नया मुकाम खेलपथ संवाद शाहाबाद। कोई भी चीज आप जिसके प्यार में होते हैं, वह आपको दुनिया की सबसे हसीन चीज लगती है। फिर चाहे वह कोई व्यक्ति हो या कोई खेल। भारतीय हॉकी की धुरंधर रितु रानी के लिए हॉकी वही प्यार है। हॉकी ने रितु रानी को प्यार-प्रसिद्धि ही नहीं गहरा तनाव और अवसाद भी दिया। लेकिन रितु रानी ने हार नहीं मानी और बार-बार मैदान में लौटीं तथा अपनी हॉकी स्टिक से नए प्रतिमान स्थापित किए। रितु रान.......
पहलवान अंशु मलिक और सरिता मोर को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल का नाम खेल रत्न पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया गया है वहीं अर्जुन अवॉर्ड के लिए बैडमिंटन के युवा स्टार लक्ष्य सेन और महिला मुक्केबाज निकहत जरीन सहित 25 खिलाड़ियों के नाम को भेजा गया है। अचंता शरत कमल ने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुता.......
हाथ कटने से हुई स्पाइनल इंजुरी अब इसे लोग कहते हैं फरीदाबाद की बहादुर बेटी खेलपथ संवाद फरीदाबाद। बेटियों में बेटों की अपेक्षा अधिक सहनशक्ति होती है। यह बात फौरी नहीं सौ टका सच है। हम दिव्यांग खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन का सिंहावलोकन करें तो पाएंगे कि भारतीय बेटियों ने अपनी लगन और मेहनत से न केवल नया मुकाम हासिल किया बल्कि दुनिया में मुल्क का गौरव भी बढ़ाया। ऐसी ही कामयाब बेटियों में कंचन लखानी का भी शुमार है। कंचन की.......