ओलम्पिक रजत पदक विजेता चीन की महिला हॉकी टीम बिहार पहुंची

एशिया महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: पारम्परिक नृत्य-संगीत से भव्य स्वागत खेलपथ संवाद गया। बिहार के राजगीर में 11 नवम्बर से आयोजित होने जा रही एशियाई महिला हॉकी चैम्पियन ट्रॉफी के लिए विभिन्न देशों की महिला टीमें बिहार पहुंचने लगी हैं। इसी सिलसिले में चीन की महिला हॉकी टीम गया एयरपोर्ट पर पहुंची, जहां खिलाड़ियों का स्वागत पारम्परिक नृत्य और संगीत से किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और था.......

उत्तराखंड में 28 जनवरी से होंगे 38वें राष्ट्रीय खेल

भारतीय ओलम्पिक संघ ने लगाई मुहर खेलपथ संवाद देहरादून। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन अगले वर्ष 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होगा। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखे एक पत्र में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की इन तिथियों पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। संघ की ओर से आयोजन को सफल बनाने के लिए पांच विभिन्न समितियों के गठन की सूचना भी दी गयी है। पिछले माह अपने दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने .......

नालंदा पहुंची एशियाई हॉकी चैम्पियंस टूर्नामेंट की ट्रॉफी

टूर्नामेंट 11 से 20 नवम्बर तक राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा  खेलपथ संवाद नालंदा। एशियाई हॉकी चैम्पियंस टूर्नामेंट (महिला) की ट्रॉफी का सोमवार को यहां के विश्व धरोहर स्थल नालंदा महाविहार में पहुंचने पर धूमधाम से स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में खेलप्रेमियों के साथ स्कूली बच्चे भी मौजूद थे। हॉकी इंडिया और बिहार सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट 11 से 20 नवम्बर के बीच नव विकसित राजगीर ह.......

आज से होगा राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप का आगाज

इस प्रतियोगिता में 31 टीमें लेंगी भाग, 16 नवम्बर को होगा फाइनल खेलपथ संवाद चेन्नई। हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप सोमवार से चेन्नई में शुरू होगी जिसमें देशभर की 31 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता 16 नवम्बर तक चलेगी जिसमें टीमों को आठ पूल में बांटा गया है। लीग चरण में प्रत्येक टीम अपने पूल में हर टीम के खिलाफ खेलेगी। प्रत्येक पूल से शीर्ष पर रहने वाली टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएगी जो 13 नवम्बर को खेले जाएंगे। .......

सलीमा टेटे को मिली एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी बचाने की चुनौती

ओलम्पिक रजत पदक विजेता चीन सहित कई टीमें दावेदार  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। बिहार के नवनिर्मित राजगीर हॉकी स्टेडियम में 11 से 20 नवम्बर तक होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए सलीमा टेटे की अगुवाई में सोमवार को 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की गई। नवनीत कौर को टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया है। भारत ने पिछले साल रांची में हुए आयोजन में खिताब जीता था लेकिन उसके बाद से टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई है। इस मह.......

विश्व चैम्पियनशिप में खेलने जाएंगे भारतीय पहलवान

खेल मंत्री के आश्वासन के बाद टीम को जाने की मिली हरी झंडी खेल मंत्री के आवास पर पहुंचे थे चयनित 12 पहलवान खेलपथ संवाद नई दिल्ली। विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारतीय टीम शिरकत करेगी। खेल मंत्री मनसुख मांडविया के आश्वासन के बाद 28 अक्टूबर से तिराने (अल्बानिया) में शुरू हो रही चैम्पियनशिप में टीम भेजने पर सहमति बन गई।  भारतीय कुश्ती महासंघ ने बृहस्पतिवार को उसकी स्वायत्ता में हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए चैम्पियनशिप मे.......

पहले खोखो विश्व कप में 24 देश लेंगे भाग

इंदिरा गांधी स्टेडियम में 13 से 19 जनवरी तक होगी प्रतियोगिता खेलपथ संवाद नई दिल्ली। इंग्लैंड, जर्मनी, नीदरलैंड और अमेरिका समेत 24 देश यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम पर 13 से 19 जनवरी तक होने वाले खोखो विश्व कप में भाग लेंगे । चैम्पियनशिप में अफ्रीका के घाना, कीनिया, दक्षिण अफ्रीका और युगांडा जैसे देश होंगे तो एशिया से भारत, बांग्लादेश, भूटान, इंडोनेशिया, ईरान, मलेशिया, नेपाल, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया और श्रीलंका नजर आयेंगे।  .......

10 साल बाद दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी

भारतीय टीम आज जर्मनी से करेगी दो-दो हाथ खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 10 वर्ष बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी होने जा रही है। भारतीय हॉकी टीम बुधवार को जब दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में जर्मनी के खिलाफ उतरेगी तो उसकी निगाहें पेरिस ओलम्पिक के सेमीफाइनल में इस देश से 2-3 से मिली हार का बदला लेने पर होंगी। हालांकि यह आसान नहीं होगा। जर्मनी को पेरिस ओलम्पिक के फाइनल में नीदरलैंड के हाथों पेनल्टी शूट.......

भारत को ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों से पहले बड़ा झटका

क्रिकेट-बैडमिंटन, हॉकी-शूटिंग खेलों को किया गया बाहर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की पदक संभावनाओं को करारा झटका देते हुए मेजबान शहर ग्लासगो ने क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती और निशानेबाजी जैसे प्रमुख खेलों को 2026 संस्करण से हटा दिया है। ग्लासगो ने बजट के अनुकूल खेलों को 2026 में होने वाले खेलों के लिए चुना है और इसकी लिस्ट भी बनाई है।  बजट को सीमित करने और लॉजिस्टिक्स को व्यवस्थित करने के लिए टेबल .......

वरूण कुमार की भारतीय हॉकी टीम में वापसी

जर्मनी के खिलाफ टेस्ट मैचों में दम दिखाएगी टीम इंडिया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। जर्मनी के खिलाफ 23 और 24 अक्टूबर को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर होने वाले दो टेस्ट मैचों के लिये डिफेंडर वरूण कुमार की भारतीय हॉकी टीम में वापसी हुई है। एक जूनियर वॉलीबॉल खिलाड़ी द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये जाने के कारण वरूण पेरिस ओलम्पिक और एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी टीम में जगह नहीं बना सके थे। फरवरी में बेंगलूरू पुलिस ने वरूण पर पोक्सो (यौन .......