थॉमस कप की जीत से राष्ट्रमंडल खेलों के लिए बढ़ा मनोबलः चिराग

इस बार स्वर्ण पदक जीतना हमारी शीर्ष प्राथमिकता होगी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। थॉमस कप में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे चिराग शेट्टी को पता है कि अब आगे बढ़ने और राष्ट्रमंडल खेलों के रूप में अगली चुनौती पर ध्यान लगाने का समय है। भारत ने इसी महीने पहली बार थॉमस कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। टीम ने फाइनल में 14 बार के चैम्पियन इंडोनेशिया को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराया। सात्विकसाईराज र.......

मैं महिला साबित करने को शरीर दिखाने को तैयार थीः सेमेन्या

दक्षिण अफ्रीकी एथलीट ने बताई 2009 की घटना दवाएं लेने पर उन्हें लगता था कि दिल का दौरा पड़ जाएगा नई दिल्ली। दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता और पूर्व विश्व चैम्पियन दक्षिण अफ्रीकी एथलीट कास्टर सेमेन्या ने विश्व एथलेटिक्स की ओर से कराए जाने वाले जेंडर टेस्ट को एक बार फिर विवादों में ला दिया है। सेमेन्या ने खुलासा किया है कि 2009 में जब वह पहली बार 18 साल की उम्र में 800 मीटर में विश्व चैम्पियन बनी थीं तो ट्रैक ऑफिशियल उन्हें शक की निगाहों .......

नीरज इस साल 90 मीटर दूर तक फेंकना चाहते हैं भाला

ओलम्पिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने तय किया अपना लक्ष्य राष्ट्रमंडल खेलों में फिर स्वर्ण जीतना चाहूंगा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ओलम्पिक चैम्पियन भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का कहना है कि अपने प्रतिद्वंद्वियों के सत्र की शुरुआत में बेहतरीन प्रदर्शन से वह परेशान नहीं हैं लेकिन उन्होंने कहा कि वह भी इस साल 90 मीटर का थ्रो फेंकना चाहेंगे। मौजूदा विश्व चैम्पियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और टोक्यो ओलम्पिक रजत पदक विजेता चेक गणराज्य के जा.......

निखत बेटी का सपना पूरा करने पिता बना सेल्समैन

रिश्तेदार कहते थे निखत को शॉर्ट्स न पहनाओ गोल्डन गर्ल की कहानी उसके पिता की जुबानी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और क्रिकेटर मोहम्मद जमील चाहते थे कि उनकी चार बेटियों में से कोई एक धाकड़ खिलाड़ी बने। जमील की तीसरी बेटी निखत जरीन ने अपने अब्बू का सपना सच कर दिखाया। निखत ने महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में देश के लिए इकलौता गोल्ड मेडल जीता है। 25 साल की निखत ने फ्लाई वेट कैटेगरी (52 किलोग्राम) के फाइनल में थाई.......

अब गांव-गांव से निकलेंगे लक्ष्य सेनः पुलेला गोपीचंद

छह साल की उम्र से बच्चों को मिले बैडमिंटन खेलने का अवसर खेलपथ संवाद हैदराबाद। बैडमिंटन की दुनिया में पुलेला गोपीचंद एक सुपरिचित नाम है। एक खिलाड़ी के रूप में उनकी उपलब्धियां तो लाजवाब हैं ही एक प्रशिक्षक के रूप में उनकी मेहनत-लगन हर किसी के लिए नजीर है। आज दुनिया भर में भारतीय शटलरों की जो तूती बोल रही है, उसमें पुलेला गोपीचंद का विशेष योगदान है। अब वह गांव-गांव से प्रतिभाएं खोजेंगे और छह साल की उम्र से ही उन्हें गहन प्रशिक्षण देंगे। भारत.......

फुटबॉल से मिली मनीषा कल्याण को पहचान

जो कभी मारते थे ताना अब वही दे रहे बधाई खेलपथ संवाद होशियारपुर। ब्राजील के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल कर सुर्खियां बटोरने वाली भारतीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी मनीषा कल्याण ने कहा कि जो लोग लड़कों के साथ उनके फुटबॉल खेलने पर ताना मारते थे वही अब उनकी तारीफ करते हैं। पंजाब के होशियारपुर जिले के माहिलपुर नगर की इस बेटी ने एएफसी एशियाई कप की तैयारियों के तहत भारतीय टीम से चार देशों के टूर्नामेंट में भाग ले चुकी है। .......

टी-20 क्रिकेट में डॉट बॉल खेलना जुर्म: श्रेयस अय्यर

हिटमैन को बताया शानदार कप्तान मोहाली। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 3 मुकाबलों में 204 रन बनाए। तीनों मैच में अय्यर ने अर्धशतक भी जड़ा। वो प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे। अब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू दिया है। अय्यर कहते हैं कि टी-20 में डॉट गेंद खेलना जुर्म है। अय्यर ने टीम इंडिया को ताकतवर बताते हुए कहा कि टीम इ.......

महिलाओं की उपलब्धियों पर सवालों से आहत हैं झूलन गोस्वामी

महिलाओं के खेल को और ऊपर उठाना है मेरा लक्ष्य नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी लगभग 20 सालों से भारत के लिए क्रिकेट खेल रही हैं। 4 मार्च से महिला वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है। ये झूलन का 5वां वर्ल्ड कप होगा। इस टूर्नामेंट से पहले द क्रिकेट मंथली को दिए गए एक इंटरव्यू में झूलन ने कहा कि हमारे देश में महिला जब भी कुछ अच्छा करती है। उसके ऊपर सवाल खड़े कर दिए जाते हैं। वो इस बार होने वाले वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह .......

बड़ी अजीब है गेंदबाज यश दयाल की कहानी

हाथ में बॉल और बैट लेकर सोता था  प्रयागराज। बेंगलुरु में चले आईपीएल मेगा आक्शन में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को गुजरात टाइटन्स ने 3.20 करोड़ में खरीदा है। उनकी 20 लाख बेस प्राइस बोली थी। अनकैप्ड क्रिकेटर यश के लिए आरसीबी, केकेआऱ और गुजरात ने बोली लगाई थी। यश प्रयागराज के रहने वाले हैं। 20 लाख के बेस प्राइस वाले यश दयाल को 3.20 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। यश दयाल उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और बाएं हाथ के तेज.......

श्रीजेश का सपना विश्व कप हो अपना

भारतीय स्टार गोलकीपर ओलम्पिक पदक का रंग बदलने को बेताब  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक पदक के बाद ‘वर्ल्ड गेम्स एथलीट आफ द ईयर’ बने भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने अपने अगले लक्ष्य का खुलासा किया है। श्रीजेश ने कहा है कि उनका सपना अब ओलम्पिक पदक का रंग बदलने और विश्व कप जीतने का है। उन्होंने साथ में यह भी कहा है कि वह भविष्य में खुद को कोच की भूमिका में देखते हैं। वर्ल्ड गेम्स एथलीट आफ द ईयर .......