मैं एक खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाना पसंद करूंगीः दिव्या देशमुख

महिला खिलाड़ियों के साथ भेदभाव पर बोलने वाली दिव्या की सफाई खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने उनके साथ हुए भेदभाव के मामले पर सफाई जाहिर की है। दिव्या ने नीदरलैंड के विज्क आन जी में हाल ही में संपन्न टाटा स्टील मास्टर्स में उनके साथ हुए भेदभाव का खुलासा किया था। इसके बाद वह चर्चा में आ गईं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए साफ किया है कि वह एक खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बनाना पसंद करती हैं। वह.......

वैश्विक एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की मेजबानी करे भारतः नीरज चोपड़ा

ज्यूरिख में रोजर फेडरर से मिलना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ओलम्पिक चैम्पियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अपने दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय एथलेटिक्स का मान बढ़ाया है। अब वह चाहते हैं कि देश अगले दो-तीन साल में वैश्विक प्रतियोगिताओं की मेजबानी करके पेकिंग क्रम में एक पायदान ऊपर जाए। भारत 2029 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए बोली लगाने के लिए तैयार है, लेकिन चोपड़ा ने कहा कि देश इससे पहले छोटे .......

अर्जुन अवॉर्ड लेने के बाद ‘गुरु भूमि’ सोनीपत पहुंचीं शीतल देवी

बिन बाजुओं के भी वादियों को बाहों में लेने की चाहत खेलपथ संवाद सोनीपत। उनकी बाजुएं नहीं हैं, लेकिन हौसला फौलादी है। कमाल की तीरंदाज हैं। एकमात्र अंतरराष्ट्रीय ‘आर्मलेस आर्चर’ शीतल देवी अपने हौसलों के चलते 16 वर्ष की उम्र में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त कर सीधे अपनी ‘गुरु भूमि’ हरियाणा के सोनीपत पहुंचीं और अपने अनुभव साझा करते हुए कहती हैं, ‘हरियाणा की तर्ज पर अगर ज.......

कल्याण चौबे ने अतिरिक्त वीडियो समीक्षा प्रणाली के गिनाए फायदे

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ एवीआरएस के ट्रायल को लिखा पत्र खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने अतिरिक्त वीडियो समीक्षा प्रणाली (एवीआरएस) के ट्रायल में भारत को शामिल करने के लिए खेल के नियमों को निर्धारित करने वाली संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल एसोसिएशन बोर्ड को पत्र लिखा है। वीडियो समीक्षा प्रणाली (वीएआर) को पहली बार 2016-17 में फीफा की प्रतियोगिताओं में उपयोग किया गया था। इससे रेफरी को सही फैसले करने में मदद मि.......

सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर पुरस्कार सही दिशा का प्रमाणः सविता पूनिया

भारतीय महिला हॉकी कप्तान ने आलोचकों को दिया करारा जवाब खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया ने कहा कि लगातार तीसरी बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुने जाने का मतलब है कि वह सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने इस पुरस्कार के माध्यम से अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दे दिया है। सविता को मंगलवार को लगातार तीसरी बार इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया। सवित.......

अच्छा जीवन साथी चाहिए लेकिन अभी नहींः पीवी सिंधु

क्या आपने कभी किसी को डेट किया, नहीं, सच में नहीं कहा अभी मेरा ध्यान सिर्फ पेरिस ओलम्पिक पर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। बैडमिंटन की दुनिया में पीवी सिंधु एक ऐसा नाम है जिसे किसी परिचय की जरूरत नहीं है। इस शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने भारत को ओलम्पिक समेत कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पुरस्कार दिलाए हैं। इनमें दो ओलम्पिक पदक, एक विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण के अलावा एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक शामिल हैं। पीवी स.......

नीरज चोपड़ा ने जसप्रीत बुमराह को दी रफ्तार बढ़ाने की सलाह

तरीका भी बताया; विश्व कप फाइनल को लेकर कही यह बात खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने क्रिकेट के कई पहलुओं को लेकर बयान दिया है। उन्होंने अपने पसंदीदा पेसर जसप्रीत बुमराह का नाम लिया है। नीरज ने बुमराह को अपनी स्पीड और बढ़ाने की सलाह भी दी है। उन्होंने जेवलिन थ्रो के अनुभव को बताते हुए पेसर को गति बढ़ाने की सलाह दी। जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को क्रिकेट में भी काफी रुचि है। वह हाल ही में हुए विश्व .......

धनुर्धर शीतल देवी पांव से रोजाना चलाती हैं 300 तीर

पैरा एशियाड की सफलता पैरा ओलम्पियाड में दोहराने का लक्ष्य खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पैरा एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वालीं भारत की भुजाहीन तीरंदाज शीतल देवी का अगला लक्ष्य पेरिस पैरालम्पिक में देश के लिए शीर्ष स्थान हासिल करना है। पैर से तीर चलाकर पदक जीतने वाली विश्व की पहली महिला बनी शीतल पैरा विश्व तीरंदाजी रैंकिंग के महिला कंपाउंड ओपन वर्ग में शीर्ष तीरंदाज बन गईं। शीतल ने यहां ‘बीइंग यू’ के किताब के.......

अभ्यास के लिए यूरोप से अच्छा सोनीपतः सुमित अंतिल

विश्व रिकॉर्डधारी भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी का कहना  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। विश्व रिकॉर्डधारी भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने कहा कि वह अगले साल वहां होने वाले पैरालम्पिक खेलों की तैयारी के लिए विदेश में नहीं बल्कि अपने शहर हरियाणा के सोनीपत में ही अभ्यास करना चाहता हूं।  पेरिस के मौसम और माहौल में अनुकूलन के लिए जहां अधिकांश खिलाड़ी यूरोपीय देशों में अभ्यास पर जोर दे रहे हैं, वहीं कई बार विश्व रिकॉर्ड बना चुक.......

अश्विन ने बताई विश्व विजेता आस्ट्रेलिया के सफलता की कहानी

कंगारुओं ने आईपीएल का इस्तेमाल कर परिस्थितियों का उठाया फायदा खेलपथ संवाद अहमदाबाद। रविचंद्रन अश्विन ने खुलासा किया है कि वह वनडे विश्व कप फाइनल में पहले गेंदबाजी करने के ऑस्ट्रेलिया के फैसले से हैरान थे, लेकिन उन्होंने पैट कमिंस और चयनकर्ता जॉर्ज बेली की भी प्रशंसा की, जिन्होंने अहमदाबाद की पिच को अच्छी तरह से पढ़ा। ऑस्ट्रेलिया ने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत को हराकर छठी बार विश्व कप ट्रॉफी अपने न.......