मम्मी-पापा के प्रयासों से शूटर बनी मनु भाकर

कहा- अगर शूटिंग के प्रति सीरियस हो तो खेलना शुरू कर दो  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। समय का बहुत महत्व होता है। मंगलवार को जिसको कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था बुधवार को उसकी झोली में गोल्ड मेडल आ गया। एक दिन पहले की गई गलतियों से सीख लेते हुए मनु भाकर बुधवार को इतना तन्मय होकर खेलीं कि 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स में गोल्ड मेडल जीत लिया। मनु “खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, उत्तर प्रदेश 2022” में पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ का.......

उम्मीद जगाते खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स

सफलता की कहानी, पदक विजेताओं की जुबानी खेलपथ संवाद वाराणसी। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के कुश्ती मुकाबले में पदक जीतकर अपने विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने वाले पहलवानों का कहना है कि इस कामयाबी को हासिल करने के लिए उन्होंने काफी पसीना बहाया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर सुर्खियां बटोर चुके पहलवानों ने भी माना कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उन्हें कड़ी चुनौती मिली। कई दिग्गजों को तो पदक से हाथ भी धोना पड़ा तो.......

प्रिया का सपना 400 मीटर दौड़ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

कहा- एशियाई खेलों में पदक जीतना है लक्ष्य खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला एथलीट प्रिया एच. मोहन देश की 400 मीटर दौड़ की सबसे तेज धावक बनना चाहती हैं। प्रिया चोट से ठीक होने के बाद अभ्यास पर लौट चुकी हैं और एशियाई खेलों में क्यूबा के कोच एनियेर गार्सिया के मार्गदर्शन में पदक जीतना चाहती हैं। 2021 में प्रिया 52.77 सेकेंड के समय के साथ देश की सबसे तेज 400 मीटर की धावक बनी थीं और उस समय उनकी उम 18 साल की थी। इसके बाद वह दो विश.......

बिंदिया रानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

खिलाड़ी बोलीं- प्लीज, मेरा पुराना मणिपुर लौटा दो खेलपथ संवाद मुम्बई। भारत की वेटलिफ्टर बिंदिया रानी देवी ने साउथ कोरिया में चल रही एशियन वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीत लिया। बिंदिया रानी मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले से आती हैं। यहां मैतेई और नगा-कुकी समुदाय में हो रही हिंसा की आग वेटलिफ्टर के गांव लंगोल तक भी पहुंच चुकी है। इसमें गांव के कुछ लोगों की मौत हो गई, लेकिन परिवार ने बिंदिया रानी को मुकाबले से पहले हिंसा के बारे .......

शातिर वंतिका बचपन से ही खेल रही शतरंज

पढ़ाई से भी समझौता नहीं, मां ने बताया ग्रैंडमास्टर बनने का सफर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय चेस खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय मास्टर खिताब हासिल कर लिया है। वह ऐसा करने वाली 11वीं भारतीय महिला हैं। वंतिका की हालिया फॉर्म शानदार रही है। उन्होंने पिछले दो महीने में चार अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेले हैं। इस दौरान उन्होंने फाइड रेटिंग (अंतरराष्ट्रीय शतरंज संघ) में 61 अंक हासिल किए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर वह देश की तीस.......

बहुत से मीडियाकर्मी ऐसे हैं जिन्हें कोई नहीं खरीद सकताः बजरंग पूनिया

जब जांच गोपनीय तो बृजभूषण को सब कैसे पता?  बजरंग पूनिया ने कहा- लड़कियों को धमकाया जा रहा है खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से नई दिल्ली का जंतर-मंतर चर्चा में है। बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक समेत भारत के ओलम्पिक पदक विजेता पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। ये पहलवान उनकी गिरफ्तारी और पद से इस्तीफे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।  पहलवानों के .......

पीटी ऊषा को साक्षी-विनेश का करारा जवाब

कहा- वह महिला होकर भी हमारी बात नहीं सुन रहीं अनुराग ठाकुर बोले- हम समझौता नहीं करेंगे खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने पहलवानों के प्रदर्शन को अनुशासनहीनता करार दिया। इसके जवाब में पहलवान विनेश फोगाट ने कहा- अगर हम सड़क पर बैठे हैं तो हमारी कुछ मजबूरी रही होगी। चाहे खेल मंत्रालय हो या आईओए किसी ने हमारी नहीं सुनी तब हम जनता के सामने आए हैं कि हमारी कोई नहीं सुन रहा है।  विनेश ने कहा.......

नकारात्मकता छोड़ने से ही मिली सफलताः लवलीना

विश्व चैम्पियन बनने के लिए अपनाया था यह खास फॉर्मूला खेलपथ संवाद नई दिल्ली। महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 75 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन का कहना है कि टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने के बाद उनके लिए कुछ टूर्नामेंट अच्छे नहीं रहे थे, लेकिन उन्होंने इस दौरान खुद को नकारात्मकता से दूर रखा, जिससे उन्हें चैम्पियन बनने में मदद मिली।  सवाल: आपने टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था औ.......

स्वीटी मुक्केबाजी छोड़ कबड्डी खेलने लगी थीं

पति दीपक के कारण बदल गई जिंदगी खेलपथ संवाद रोहतक। विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली हरियाणा की मुक्केबाज स्वीटी बूरा ने एक समय हताश होकर मुक्केबाजी छोड़ दी थी और कबड्डी खेलना शुरू कर दिया। कबड्डी की राष्ट्रीय टीम में चयन भी हो गया, लेकिन पति और कबड्डी खिलाड़ी दीपक निवास हुड्डा के प्रोत्साहित करने पर दोबारा से ग्लव्स पहने और एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।  सव.......

पूजा वस्त्राकर नीता अम्बानी की हुईं मुरीद

मुंबई इंडियंस का माहौल परिवार जैसा खुद की एकेडमी खोलने की है ख्वाहिश खेलपथ संवाद मुम्बई। पहली महिला प्रीमियर लीग जीतने वाली मुंबई इंडियंस की तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर का मानना है कि महिला प्रीमियर लीग के आने के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड कप की ट्रॉफी से ज्यादा दूर नहीं है, क्योंकि इस लीग के आने से हमारी टीम दबाव में बिखरने और कम अनुभव जैसी समस्याओं से निजात पा लेगी। मुंबई इंडियंस के माहौल के सवाल पर वे कहती हैं कि मुंबई इंड.......