कश्मीर में बेटियों के फुटबाल में आने से बदलेगी तस्वीरः ओनम बेमबेम देवी

कश्मीर में लड़कियों की फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज खेलपथ संवाद श्रीनगर। कश्मीरी अभिभावकों को अपनी बेटियों को फुटबाल अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टीम के कोच प्रेम थापा का मानना है कि घाटी की फुटबाल टीमों रियल कश्मीर और कश्मीर एफसी ने राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फुटबाल के लिए राज्य में अच्छा ढांचा है ऐसे में महिलाओं के भी इस खेल में आगे बढ़ने की अपार सम्भावना है।  कश्मीर में.......

भारत की हार से हर कोई हैरान

आओ जाने वाणी के सरताज सुशील दोशी इंदौर की विकेट पर क्या कहते हैं इंदौर। ऑस्ट्रेलिया ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत को नौ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इंदौर टेस्ट में भारत की हार से ज्यादा होल्कर स्टेडियम की पिच की चर्चा हो रही है। लगातार तीसरा टेस्ट तीन दिन में समाप्त हो गया। इंदौर में तो पहले ही दिन से गेंद टर्न होने लगी थी, इससे क्रिकेट फैंस हैरान.......

क्रिकेट आईपीएल की तर्ज पर हॉकी का भी आईपीएल होः प्रीति दुबे

खिलाड़ियों की जरूरी डाइट पर ध्यान दिया जाना जरूरी खेलपथ संवाद मेरठ। हॉकी मध्य प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कर रही मूलतः उत्तर प्रदेश की रहने वाली प्रीति दुबे का कहना है कि महिला हॉकी के प्रोत्साहन के लिए क्रिकेट आईपीएल की तरह हॉकी का भी आईपीएल होना चाहिए। इससे जहां खिलाड़ी को आर्थिक मदद मिलेगी वहीं उनका खेल स्तर भी सुधरेगा। रियो ओलम्पिक में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी प्रीति का कहना है इस तरह की प्रतियोगिता से राष्ट्रीय.......

हॉकी में बड़े बदलाओं की जरूरतः आरपी सिंह

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लें राजेंद्र सजवान लखनऊ। सालों पहले राष्ट्रीय हॉकी टीम के कोच ने जब एक खिलाड़ी को उसके लम्बे बाल काटने के लिए कहा तो उसने साफ इंकार कर दिया और कहा कि भले ही टीम से निकाल दें लेकिन कंधे तक लटके बालों को नहीं कटवाएंगे। कोच और खिलाड़ी में तनातनी हुई लेकिन मामला जैसे तैसे निपट गया। देवरिया के चुरिया गांव का यह लम्बे घुंघराले बालों वाला अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उत्तर प्रदेश स.......

साक्षात्कार के दौरान गुस्सा हुईं सानिया मिर्जा

कहा- मैं बागी नहीं, आलोचकों को भी दिया करारा जवाब खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने प्रोफेशनल करियर को अलविदा कह दिया है। हालांकि, उन्हें जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने का कोई मलाल नहीं है। कई लोग सानिया को नया ट्रेंड सेट  करने वाला मानते हैं, जबकि कुछ उन्हें बंधनों से मुक्त करार देते हैं। हालांकि, खुद सानिया इन बातों से इत्तेफाक नहीं रखतीं। उनका मानना है कि वह बस अपनी शर्तों पर जीवन जीना चाहती ह.......

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की कहानी शारदानंद तिवारी की जुबानी

उत्तर प्रदेश का ड्रैग फ्लिकर ले रहा पांचवीं बार हिस्सा  खेलपथ संवाद ग्वालियर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्य प्रदेश में 30 जनवरी से शुरू हो चुका है और इसका आयोजन 11 फ़रवरी, 2023 तक होगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इस संस्करण में ऐसे कई खिलाड़ी शामिल हैं, जो खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कई बार हिस्सा ले चुके हैं। ऐसे ही खिलाड़ियों में शामिल है उत्तर प्रदेश का ड्रैग फ्लिकर शारदानंद तिवारी। इस खिलाड़ी ने इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर क.......

बड़ी हृदय विदारक है चैम्पियन बुसरा खान की कहानी

फैक्ट्री ब्लास्ट में पिता को खोया, घर का सामान बिक गया पिता को समर्पित है खेलो इंडिया का मेडल खेलपथ संवाद भोपाल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की 3000 मीटर दौड़ स्पर्धा में 17 साल की बुसरा खान ने गोल्ड मेडल जीता। मध्य प्रदेश के सीहोर की एथलीट ने 10.04.29 मिनट का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। स्पर्धा से पहले पैर में इंजरी थी, लेकिन वह 10 हजार रुपए की इंस्पिरेशन लेकर दौड़ी और मेडल जीतकर मानी। यहां तक का सफर बुसरा के लिए आसान नहीं था। .......

समस्या थी तो पहले क्यों सामने नहीं आए पहलवानः दिव्या काकरान

मेरे लिए हर दिन बेहद अहम है, मैं शादी के बाद भी जारी रखूंगी रेसलिंग खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पहलवानों और भारतीय कुश्ती संघ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश और दिल्ली के लिए कई मेडल जीत चुकी भारतीय पहलवान दिव्या काकरान का कहना है कि यदि कुश्ती संघ से किसी तरह की परेशानी थी तो भारतीय पहलवान पहले क्यों सामने नहीं आए। दिव्या की शादी 21 फरवरी को होने वाली है। उन्होंने अपने कुश्ती करियर के साथ ही पिछले दिनों ओलम्पियन पहलवानों द्वारा जंत.......

गलत को सजा मिलनी चाहिए, पहलवान मुद्दों से न भटकेंः सोनिका कालीरमन

कुश्ती संघ और पहलवानों के बीच विवाद पर हिन्द केसरी का विचार खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के शीर्ष पहलवानों और कुश्ती संघ के बीच विवाद को लेकर पूर्व हिन्द केसरी पहलवान सोनिका कालीरमन का कहना है कि गलत को सजा मिलनी चाहिए। सोनिका ने कहा, ‘यौन शौषण का आरोप लगाने वाली पहलवानों को सामने आना चाहिए। समाज क्या सोचेगा या परिवार क्या कहेगा, ये सब नही सोचना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘अगर अपनी आवाज बुलंद नहीं करोगे तो फिर न्याय नहीं .......

पिता के ताने सुन शतकों की बरसात कर रहे शुभमन गिल

भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने शुभमन गिल का इंटरव्यू लिया खेलपथ संवाद इंदौर। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में शुभमन गिल ने 112 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ 212 रन की ओपनिंग साझेदारी की और टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। पिछली चार वनडे पारियों में यह गिल का तीसरा शतक था। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया था और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में 208 रन बनाए थे।  .......