मोहम्मद शमी ने किए हैरान करने वाले खुलासे

बड़े भाई के अपमान के बाद छोड़ा उत्तर प्रदेश खेलपथ संवाद नई दिल्ली। वनडे विश्व कप 2023 में 24 विकेट लेने के बाद मोहम्मद शमी देश के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों की सूची में शामिल हो गए हैं। शमी का करियर उतार चढ़ाव से भरा रहा है और उन्होंने हर मुश्किल से पार पाकर यह मुकाम हासिल किया है। वह आने वाले समय में देश के लिए बेहद अहम गेंदबाज होंगे। पढ़ें कि मोहम्मद शमी ने अपने जीवन पर क्या कहा।  तेज गेंदबाज होने की वजह से उनका करियर बहु.......

रानी रामपाल ने कहा राष्ट्रीय खेल मेरे दिल के करीब

भारतीय टीम का मेरा सफर यहीं से शुरू हुआ था खेलपथ संवाद पणजी। भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी रानी रामपाल 37वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा टीम का हिस्सा हैं। खुद रानी ने बताया कि राष्ट्रीय खेल हमेशा से उनके दिल के करीब रहा है क्योंकि इसी में डेब्यू करते हुए वह पहली बार भारत की सीनियर हॉकी टीम कैंप के लिए चुनी गई थीं।  चौथी बार राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा ले रही रानी हरियाणा टीम की कप्तान हैं। उनकी क.......

अन्नू रानी एशियाड से पहले खेल छोड़ने का बना चुकी थी मन

मेरठ की जेवलिन थ्रोअर ने एशियाड में जीता स्वर्ण पदक खेलपथ संवाद मेरठ। हांगझू एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने से पहले अपने लगातार खराब प्रदर्शन से भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी इतनी परेशान हो गई थीं कि उन्होंने खेल को अलविदा कहने का मन बना लिया था। अन्नू ने कहा इस साल मैंने बहुत संघर्ष किया। मैं विदेश में अभ्यास करने गई थी। सरकार से जिद करके विदेशी कोच से सीखने गई थी लेकिन मेरा प्रदर्शन गिर गया। पूरा साल खराब हो चुका था। एक के बाद एक.......

दिल्ली एयरपोर्ट पर नीरज चोपड़ा का शानदार स्वागत

राजपूताना राइफल्स का बैंड पहुंचा, बोले- बच्चों को खेल में भेजें खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2023 में जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा भारत लौट आए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आर्मी में उनके साथ के सैनिक भी वहां पहुंचे। नीरज चोपड़ा राजपूताना राइफल्स में सूबेदार हैं। नीरज चोपड़ा ने लोगों का आह्वान किया कि बच्चों को खेलों में जरूर भेजें। दिल्ली एयरपोर्ट पर राजपूताना रा.......

किशोर जेना दो साल से नहीं गए अपने घर

आठ साल पहले वॉलीबॉल छोड़कर भाला फेंक में उतरे 19वें एशियाई खेलों में किसान के बेटे ने जीती चांदी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के भाला फेंक खिलाड़ी किशोर कुमार जेना ने एशियाई खेलों में कमाल कर दिया। उन्होंने बुधवार (चार अक्टूबर) को पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया। किशोर  फाइनल में स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के बाद दूसरे स्थान पर रहे। नीरज चोपड़ा ने 88.88 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण पर कब्जा जमाया। व.......

किशोर जेना ने प्रतियोगिता को काफी मजेदार बनायाः नीरज चोपड़ा

किशोर से पिछड़ने पर घबराए नहीं थे नीरज चोपड़ा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हांगझोऊ एशियाई खेलों में पुरुषों के भाला फेंक में भारत के नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण और किशोर जेना ने रजत पर कब्जा जमाया। नीरज ने 88.88 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास से स्वर्ण और किशोर जेना ने 87.54 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास से रजत जीता। 1951 से पुरुषों का भाला फेंक एशियाई खेलों का हिस्सा रहा है। यह 72 वर्षों में पहली बार है जब इस स्पर्धा में भारत के ही दो एथलीट .......

निशानेबाज सिफ्त कौर अपने ही कीर्तिमान पर हैरान

स्वर्ण जीतने का था अंदाजा, पर रिकॉर्ड का नहीं था सोचा  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। शूटिंग के लिए इसी वर्ष एमबीबीएस को छोड़ने वाली फरीदकोट (पंजाब) की सिफ्त कौर समरा एशियाई खेलों के कम्पटीशन से पहले की रात साथी आशी चौकसी से कह रही थीं कि वे दोनों स्वर्ण और रजत पदक जीत सकती हैं। सिफ्त ने बुधवार को स्वर्ण जीत लिया, लेकिन फाइनल में विश्व कीर्तिमान बनाने का उन्हें अंदाजा भी नहीं था। सिफ्त कहती हैं कि एशियाड का स्वर्ण तो उनके लिए खुशी है ही.......

चीन में कुश्ती से ज्यादा पदक की उम्मीद नहींः बृजभूषण शरण

रोहतक पहुंचे सांसद ने कहा- बगैर ट्रायल भेजना अज्ञानता एडहॉक कमेटी को कुश्ती का कुछ पता नहीं, पंचायत को गुमराह किया खेलपथ संवाद रोहतक। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह बुधवार को रोहतक पहुंचे। वहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चीन में हो रहे 19वें एशियाई खेलों में भारतीय पहलवानों से ज्यादा पदक की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने बिना ट्रायल पहलवानों को एशियन गेम्स में भेजे जाने को अज्ञानता भरा निर्णय बताया। खिला.......

शूटर रमिता ने बताया अपनी सफलता का राज

बेस्वाद सप्लीमेंट, योग और प्राणायाम से मिली सफलता खेलपथ संवाद हांगझोऊ। बेस्वाद सप्लीमेंट खाना, प्राणायाम और योग कोई भी टीनएजर रोज नहीं करना चाहेगा लेकिन निशानेबाज रमिता जिंदल की यही दिनचर्या थी जिसने यहां एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। रमिता महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में रजत जीतने वाली भारतीय महिला टीम की सदस्य थीं और व्यक्तिगत स्पर्धा में भी उसने कांस्य पदक जीता। वह और दिव्यांश पंवार मामूली अंतर से मिश्रित युगल का कांस.......

दिव्यांश को विपश्यना ने दिया शूटिंग में दूसरा जन्म

पबजी की लत पर पिता की डांट ने बदली जिंदगी दिव्यांश के पिता आईपीएस और मां आरटीओ हैं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दिव्यांश सिंह पंवार का इसे निशानेबाजी में दूसरा जन्म ही कहा जाएगा। 2014 में हर वक्त पबजी की खेलने की लगी लत पर पड़ी पिता की डांट के बाद अगले ही दिन शूटिंग के लिए दिल्ली की कर्णी सिंह रेंज रवाना होने वाले दिव्यांश टोक्यो ओलम्पिक में पदक के दावेदार थे। यहां मिली असफलता ने उन्हें तोड़ दिया। उन्होंने हार के बाद टोक्यो में अपने.......