पीवी सिंधु जीतेंगी राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्णः विमल कुमार

मलेशिया हमारा मुख्य प्रतिद्वंदी बर्मिंघम। बैडमिंटन को राष्ट्रमंडल खेलों में 1966 में जगह मिली थी। भारत को पहला पदक कांस्य के रूप में इन्हीं खेलों में मिला था। दिनेश खन्ना ने यह पदक दिलवाया था। अब तक राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन में भारत सात स्वर्ण, सात रजत और 11 कांस्य सहित कुल 25 पदक जीत चुका है। इस बार भी देश को अपने शटलरों से पदक की आस है। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की दावेदारी पर पूर्व भारतीय बैडमिंटन कोच विमल कुमार का कहना है कि पीवी.......

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतना एकमात्र लक्ष्यः रवि दहिया

भारतीय पहलवानों का हमेशा रहा दबदबा नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया ने राष्ट्रमंडल खेलों को लेकर देशवासियों से वादा किया है कि वह इस बार भी पदक जीतेंगे। रवि को पूरी उम्मीद है कि वह देश के लिए स्वर्ण पदक ही जीतेंगे। विश्व में नम्बर दो रैंकिंग वाले रवि बर्मिंघम खेलों में 57 किलो भार वर्ग में चुनौती पेश करेंगे।  रवि ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए प्रशिक्षक महाबली सतपाल और अरुण शर्मा की देखरेख में छत्रस.......

युवा मेहनत करें और नतीजों का करें इंतजारः गीता फोगाट

भारतीय पहलवानों से 10 मेडल जीतने की उम्मीद नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ खेलों की शुरुआत में अब चंद दिनों का समय रह गया है। इस बार खेलों के इस महाकुंभ में शूटिंग नहीं है। ऐसे में सबसे ज्यादा पदकों की उम्मीद पहलवानों से ही लगाई जा रही है। भारत के छह पुरुष और छह महिला पहलवान इस बार कॉमनवेल्थ खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान गीता फोगाट का मानना है कि इस बार 12 में से 10 भारतीय पहलवान पदक जर.......

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को रोनाल्डो दिलाएंगे मेडल

कहा- विपक्षी कठिन लेकिन मैं भी हूं तैयार खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एक राज्यस्तरीय तैराक ने साइकिलिंग को देखा और फिर उस खेल से प्यार कर बैठा। उसके बाद उस एथलीट ने अपना सबकुछ इस खेल को दे दिया। अब वह खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में करेगा। हम बात कर रहे हैं भारत के युवा साइकिलिस्ट रोनाल्डो लाईतोंजम सिंह की। 20 साल का यह खिलाड़ी भारत में अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध खेल में पदक लाकर देश का नाम रोशन करना च.......

टीम में ड्रैग फ्लिकरों के बढ़ने से मिला भारत को फायदाः संदीप सिंह

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम जीत सकती है गोल्ड खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हॉकी में ड्रैग फ्लिक मारना सबसे मुश्किल माना जाता है। ड्रैग फ्लिक मारने में महारत हासिल करने वाले माने जाने वाले पूर्व कप्तान संदीप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय टीम में पेनल्टी कॉर्नर के कई स्पेशलिस्ट के उभरने से आने वाले अहम टूर्नामेंट में भारतीय टीम बेहतर स्थिति में है। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम में हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार और अमित रोहिदास .......

विश्व कप में ओलम्पिक से बेहतर प्रदर्शन करेंगेः कप्तान सविता पूनिया

महिला विश्व कप हॉकी में भारत को अभी भी पदक का इंतजार खेलपथ संवाद नई दिल्ली। कप्तान सविता पूनिया को उम्मीद है कि 1 से 17 जुलाई तक नीदरलैंड और स्पेन में होने वाले महिला हॉकी विश्वकप में भारत पदक जीत सकता है। पूनिया ने कहा कि पिछले साल टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही थी। इससे विश्वास बढ़ा है कि भारत विश्वकप में पोडियम पर खड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि ओलम्पिक के बाद हम अपने प्रदर्शन को आगे लेकर आए हैं। एफआईएच प्.......

श्रीलंका दौरा टीम बनाने का सुनहरा मौकाः हरमनप्रीत

हमारे पास बेहतरीन संयोजन, युवा खिलाड़ियों में गजब की प्रतिभा  बेंगलुरु। हरमनप्रीत कौर काफी समय से भारत की महिला टी20 टीम की कप्तान रही हैं, उनका मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज हमेशा एक चुनौती थी। इसलिए यह टीम के गठन के लिए शानदार मौका होगा। सभी प्रारूपों में एक कप्तान होने से टीम को मदद मिलेगी। हमारे पास बेहतरीन संयोजन और युवा खिलाड़ियों में गजब की प्रतिभा होने से सबकुछ सही होगा।   उन्होंने कहा, 'मैं लम्बे समय.......

मैं भारत के लिए खेलती और जीतती हूं: निकहत जरीन

भारतीय मुक्केबाज ने अपने जन्मदिन पर कही यह बात नई दिल्ली। भारतीय महिला मुक्केबाज निकहत जरीन ने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। हाल ही में विश्व चैम्पियनशिप मुक्केबाजी में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया था। मुक्केबाज निकहत जरीन ने कहा कि वह किसी समुदाय का नहीं बल्कि भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। 14 जून, 1996 को जन्मीं इस भारतीय मुक्केबाज का आज 26वां जन्मदिन है। छोटी उम्र से मुक्केबाजी में नाम कमाने वाली नि.......

400 मीटर में वापसी कर सकती हैं हिमा दास

कहा- मैं स्थगित एशियाई खेलों के लिए 400 मीटर की तैयारी कर सकती हूं खेलपथ संवाद चेन्नई। स्टार धावक हिमा दास को जिस 400 मीटर में शानदार प्रदर्शन से 2018 में प्रसिद्धि मिली थी वह उसमें फिर से वापसी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उन्होंने एक साल के लिए स्थगित किए गए एशियाई खेलों में अपनी इस प्रिय स्पर्धा में हिस्सा लेने को अपना लक्ष्य बनाया है। इस 22 वर्षीय एथलीट ने आखिरी बार किसी बड़ी प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में अप्रैल 2019 म.......

मां ने पहुंचाया अर्शदीप को अर्श पर

खुद साइकिल पर बैठाकर 13 किलोमीटर ले जाती थीं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। हर बच्चे की सफलता में उसके माता-पिता की मेहनत और त्याग समाहित होता है। तेज गेंदबाज अर्शदीप की सफलता में उनकी मां का सबसे बड़ा योगदान है। वह उसे साइकिल पर बिठाकर 13 किलोमीटर ले जाती थीं तथा जब तक वह प्रशिक्षण करता तब तक वहीं बैठी रहती थीं। हम कह सकते हैं कि अर्शदीप को फर्श से अर्श तक उनकी मां ने ही पहुंचाया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 जून से टी-20 सीरीज.......