भारत के पूर्व ओपनर सुधीर नाइक का निधन

78 साल के उम्र में ली आखिरी सांस भारत के लिए वनडे में पहला चौका लगाया था खेलपथ संवाद मुम्बई। भारत के पूर्व ओपनर सुधीर नाइक का बुधवार को निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे। वह 78 वर्ष के थे। बीसीसीआई ने सुधीर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने भारत के लिए तीन टेस्ट और दो वनडे खेले थे। सुधीर के नाम भारत के लिए वनडे में पहला चौका लगाने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने ऐसा 1974 में लीड्स के.......

आज लगातार दूसरी जीत पर राजस्थान-पंजाब की नजर

आईपीएल के आज के मुकाबलें में नहीं खेलेंगे रबाडा गुवाहाटी। राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच बुधवार (पांच अप्रैल) को गुवाहाटी में आईपीएल-16 का आठवां मुकाबला खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ी शिकस्त देने के बाद आत्मविश्वास से भरी राजस्थान की टीम पंजाब किंग्स की कड़ी चुनौतियों का सामना करने उतरेगी। हैदराबाद के खिलाफ रॉयल्स ने 72 रन से मैच जीता था और पिछले साल की उपविजेता टीम ने हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। सलामी बल्लेबाज यश.......

पहली बार स्टेडियम पहुंचे ऋषभ पंत

स्टैंड में बैठकर देखा दिल्ली का मैच खेलपथ संवाद नई दिल्ली। आईपीएल के 16वें सीजन के सातवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सामने गत चैंपियन गुजरात टाइटंस है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मैच सिर्फ दिल्ली के फैंस के लिए नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक के लिए भी खास है। भारतीय टीम के स्टार ऋषभ पंत पिछले साल हुई कार दुर्घटना के बाद पहली बार स्टेडियम पहुंचे। पंत को कार से स्.......

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की लगातार दूसरी जीत

सुदर्शन-शमी और राशिद का कमाल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दूसरी बार हरा दिया है। उसने पिछले सीजन में मिली जीत को आज आगे बढ़ाया। गुजरात ने मंगलवार (चार अप्रैल) को दिल्ली के खिलाफ छह विकेट से जीत हासिल की। पिछली बार 2022 में उसने पुणे में दिल्ली को 14 रन से हराया था। अरुण जेटली स्टेडियम में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब म.......

आज दिल्ली के सामने चैम्पियन गुजरात को दिखाना होगा दम

मिचेल मार्श और शुभमन गिल पर रहेंगी क्रिकेटप्रेमियों की नजरें गेंदबाजों के प्रदर्शन पर पोंटिंग जता चुके हैं चिंता खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल-16 की शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ न तो उसके गेंदबाज चले और न ही बल्लेबाजों ने दम दिखाया। टूर्नामेंट की यह शुरुआत भर है, लेकिन दिल्ली के सामने मुसीबतों का पहाड़ खड़ा है। नियमित कप्तान ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली को लखन.......

आखिरी तीन ओवर में हारी लखनऊ की टीम

पिछले मैच के विलेन तुषार देशपांडे ने पलटा मैच खेलपथ संवाद चेन्नई। आईपीएल 2023 में चेन्नई की टीम ने पहली जीत हासिल कर ली है। चार साल बाद अपने घरेलू मैदान चेपॉक में खेलते हुए चेन्नई ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 12 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने सात विकेट पर 217 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ की टीम सात विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी और 12 रन से मैच हार गई।  इस मैच में चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा.......

महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा का जोरदार स्वागत

शेफाली वर्मा की कप्तानी में भारत ने जीता अण्डर-19 वर्ल्ड कप  खेलपथ संवाद रोहतक। साउथ अफ्रीका में हुए टी 20 जूनियर महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट महिला टीम की कप्तान शेफाली वर्मा शनिवार को अपने निवास स्थान पर पहुंची। शेफाली वर्मा का रोहतक पहुंचने पर उनके परिवार और रिश्तेदारों ने उसका जोरदार स्वागत किया। शेफाली वर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने अण्डर-19 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर देश, प्रदेश और रोहतक का नाम .......

राजस्थान ने हैदराबाद को 72 रन से हराया

बटलर, जायसवाल, सैमसन की धमाकेदार बल्लेबाजी खेलपथ संवाद हैदराबाद। पिछले साल की उप विजेता राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एकतरफा मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रन से हरा दिया। राजस्थान ने जोस बटलर (54 रन), यशस्वी जायसवाल (54 रन) की पावरप्ले में धमाकेदार बल्लेबाजी और कप्तान संजू सैमसन (55 रन) के अर्धशतक की बदौलत पांच विकेट पर 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। फिर उसके गेंदबाजों ने सनराइजर्स को 20 ओवर में आठ.......

श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हराया

आकलैंड। श्रीलंका ने पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड को सुपर ओवर में हरा दिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 196 रन बनाये। न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिये थे। ईश सोढ़ी ने श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच को बराबरी पर पहुंचा दिया। सुपर ओवर में न्यूजीलैंड के लिये डेरिल मिशेल, जिम्मी नीशाम और मार्क चैपमैन उतरे, जबकि श्रीलंका ने महीश तीक्षणा को गेंदबाजी साैंपी। मिशेल ने पहली गेंद .......

नहीं रहे दर्शकों की मांग पर छक्का जड़ने वाले सलीम दुर्रानी

क्रिकेट में जीता था पहला अर्जुन अवॉर्ड क्रिकेट ने बहुत दिया, जो नहीं मिला उसका शिकवा नहीं खेलपथ संवाद जामनगर। 1960 के दशक की क्रिकेट में बड़ी धूम मचाने वाले ऑलराउंडर सलीम दुर्रानी का रविवार को 88 साल की उम्र में निधन हो गया। वह अपने छोटे भाई जहांगीर दुर्रानी के साथ गुजरात के जामनगर में रह रहे थे। जनवरी में जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर होने के बाद, उनकी इस साल की शुरुआत में नाखून की सर्जरी हुई थी। जिस आतिशी क्रिकेट की आज धूम है, 19.......