भोपाल की सौम्या के विजयी रन लेते ही झूमा हिन्दुस्तान

कभी लड़के जैसे बाल रखने से क्रिकेट एकेडमी में नहीं मिला था प्रवेश खेलपथ संवाद भोपाल। रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ विजयी पारी खेलने वाली भोपाल की सौम्या तिवारी आज हर हिन्दुस्तानी की सबसे पसंदीदा क्रिकेटर बन गई हैं। सौम्या ने जैसे ही अण्डर-19 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में अंग्रेज गेंदबाज की गेंद पर विजयी रन लिया वैसे ही पूरा हिन्दुस्तान झूम उठा। दक्षिण अफ्रीका में रविवार रात खेले गए आईसीसी विमेंस अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप को टीम.......

विश्व कप में श्वेता सेहरावत ने बनाए सबसे अधिक रन

चार साल तक लड़कों के साथ खेलीं बस छूटी तो लक्ष्मण ने की मदद खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत को महिला अंडर-19 विश्व कप चैम्पियन बनाने में श्वेता सेहरावत का बड़ा योगदान रहा है। वह इस टूर्नामेंट में सात मैचों में 140 से ज्यादा की औसत से 297 रन बनाए। सात पारियों में तीन अर्धशतक लगाने वाली श्वेता सिर्फ तीन बार आउट हुईं। उनका स्ट्राइक रेट 140 से ज्यादा का रहा। श्वेता भारतीय टीम की उपकप्तान हैं, लेकिन बल्ले से देश को मैच जिताने के मामले .......

स्केटिंग छोड़ क्रिकेटर बनीं पार्श्वी

अब विश्व कप में किया कमाल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अंडर-19 महिला विश्व कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और चैम्पियन बनी है। फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया। भारत के चैम्पियन बनने में कप्तान शेफाली, उपकप्तान श्वेता सेहरावत के अलावा लेग स्पिनर पार्श्वी चोपड़ा का अहम योगदान रहा है। पार्श्वी ने अपनी घूमती गेंदों से विपक्षी बल्लेबाजों को खासा परेशान किया है। 16 साल की पार्श्वी को अपनी गेंदबाजी में नियंत.......

लखनऊ में 239 गेंदों में नहीं लगा कोई छक्का

टूटा दो साल पुराना रिकॉर्ड, भारत छह विकेट से जीता खेलपथ संवाद लखनऊ। भारत ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 99 रन बनाए थे। यह कीवी टीम का भारत के खिलाफ टी20 में सबसे कम स्कोर था। जवाब में टीम इंडिया ने एक गेंद शेष रहते चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने भारतीय पारी के 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर मैच जिताया।.......

पृथ्वी को मौका या गिल-किशन ही करेंगे ओपनिंग

आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच करो या मरो का मुकाबला खेलपथ संवाद लखनऊ। पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड से 21 रन की हार का सामना करने वाली भारतीय टीम 20 सीरीज में वापसी के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। रविवार को अटल बिहारी स्टेडियम में यहां सीरीज का दूसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। भारत ने इस मैदान में पांच साल में अब तक दो टी-20 मैच खेले हैं और दोनों में जीत मिली है। मेजबानों को शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी और तेज गेंदबाजों के खराब प्रद.......

आज भारत और इंग्लैंड के बीच होगा अण्डर-19 विश्व कप फाइनल

शेफाली को जन्मदिन के उपहार में चाहिए विश्व कप की ट्रॉफी पोटचेफ्स्ट्रूम। युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा की अगुआई में भारतीय टीम रविवार को महिलाओं के अंडर-19 टी-20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड की चुनौतियों का सामना करने उतरेगी। हरियाणा की शेफाली शनिवार को 19 वर्ष की हो गईं और वह अपने जन्मदिन के उपहार के बदले विश्व कप की ट्रॉफी चाहती हैं। भारतीय महिला टीम ने किसी भी वर्ग का विश्व कप खिताब नहीं जीता है और टीम के पास यह जीतने का बेहतरीन मौका है।.......

भारत के नए विकेटकीपर जितेश शर्मा की कहानी

कोच की जिद और नागपुर की गर्मी ने ओपनर को बना दिया फिनिशर खेलपथ संवाद नागपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज में जितेश शर्मा टीम इंडिया का हिस्सा हैं। उन्हें, भारत के लिए खेलने का मौका भी मिल सकता है। हालांकि, ईशान किशन विकेटकीपर के रूप में पहली पसंद होंगे। 29 साल के जितेश श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी जितेश को भारतीय टीम के लिए खेलन.......

अक्षर पटेल ने मेहा संग रचाई शादी, बरात में जमकर नाचे

खेलपथ संवाद वडोदरा। भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल गुरुवार को वडोदरा में मेहा पटेल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। टीम इंडिया के ऑलराउंडर अपनी शादी की वजह से ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। हालांकि, अक्षर ने अपनी शादी का कोई फोटो या वीडियो शेयर नहीं किया है, लेकिन ट्विटर पर कई फैन अकाउंट्स ने उनके यादगार दिन की कुछ तस्वीरें साझा कीं। मेहा और अक्षर के लंबे समय से रिलेशन में होने की चर्चा थी। मेहा पटेल पेशे से डायटीशिय.......

रांची टी20 में टीम इंडिया की पहली हार

न्यूजीलैंड 21 रन से जीता, सुंदर का अर्धशतक बेकार खेलपथ संवाद रांची। न्यूजीलैंड ने पहले टी20 में भारत को 21 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। डेवोन कॉनवे ने 52 और डेरिल मिचेल ने नाबाद 59 रन की पारी खेली। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन ही बना सकी। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 47 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रन की पारी खेली। इस जीत के सा.......

आज रांची में होगा भारत और न्यूजीलैंड टी-20 मुकाबला

चहल या कुलदीप, टीम इंडिया में किसे मिलेगी जगह? खेलपथ संवाद रांची। तीन मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से हराने के बाद अब भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में युवा टीम इंडिया ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। आगे भी टीम इस प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की कमान अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल सैंट.......