टोक्यो में ऊंचीकूद में दिखी सच्ची खेलभावना

कतर के मुताज एसा बार्शिम और इटली के गियानमार्को तांबेरी को ऊंची कूद में संयुक्त गोल्ड नई दिल्ली। ओलंपिक 2020 में खेलभावना की अद्भुत मिसाल पेश की गई। ट्रैक एंड फील्ड इवेंट के दौरान रविवार को पुरुषों की ऊंची कूद प्रतियोगिता में कतर के मुताज एसा बार्शिम और इटली के गियानमार्को तांबेरी ने गोल्ड मेडल साझा किया। फाइनल मुकाबले में मुताज और तांबरी दोनों ने 2.37 मीटर ऊंची कूद लगाई। इसके बाद 2.39 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ने के लिए दोनों ने ती.......

बेलिंडा बेनकिक ने टोक्यो में जीता टेनिस का गोल्ड मेडल

इसे दो महान खिलाड़ियों फेडरर और मार्टिना हिंगिस के नाम किया टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में जारी ओलम्पिक खेलों के वुमेंस सिंगल्स टेनिस टूर्नामेंट का फाइनल जीतकर स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनकिक ने इतिहास रचा है। बेलिंडा बेनकिक ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है, लेकिन बेलिंडा बेनकिक ने महिला सिंगल्स टेनिस का स्वर्ण पदक जीतने के बाद इस पदक को अपने देश के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर के नाम किया है। दरअसल, टोक्यो 2020 में वुमेंस सिंगल्स के फ.......

निगरानी संस्था का आरोप, बेटियों से हो रहा भेदभाव

टोक्यो ओलम्पिक खेलों की कवरेज में झलक रहा है लैंगिक भेदभाव टोक्यो। ओलम्पिक खेलों के दौरान लैंगिक समानता की निगरानी के लिए जापान में बनाई गई संस्था ने खेलों के कवरेज के दौरान महिला खिलाड़ियों के प्रति जारी भेदभाव पर एतराज जाहिर किया है। इस संस्था की प्रमुख नाओको इमोतो ने कहा- ‘जब खेलों की बात आती है, तो महिलाओं के प्रति पूर्वाग्रह से भरा नजरिया दिखने लगता है।’ इमोतो खुद भी पहले तैराक रह चुकी हैं। उन्होंने 1996 में हुए अटलांटा ओलम.......

अमेरिकी जिम्नास्टिक टीम को झटका

छह बार की ओलम्पिक मेडलिस्ट सिमोन बाइल्स ऑल-राउंड फाइनल से हटीं नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक की अमेरिकी जिम्नास्टिक टीम को बड़ा झटका लगा है। छह बार की ओलम्पिक मेडलिस्ट और अमेरिका की जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स ऑल-राउंड फाइनल से हट गई हैं। वह गुरुवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में नहीं उतरेंगी।  बुधवार को चिकित्सीय जांच के बाद, सिमोन बाइल्स ने अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए टोक्यो ओलम्पिक खेलों में अंतिम व्यक्तिगत ऑल-र.......

मार्टा बनीं लगातार पांच ओलम्पिक में गोल करने वाली पहली फुटबॉलर

छह बार की श्रेष्ठ फुटबॉलर रहीं मार्टा के अब तक 111 अंतरराष्ट्रीय गोल  नई दिल्ली। ब्राजील की मार्टा लगातार पांच ओलम्पिक में गोल करने वाली दुनिया की पहली फुटबॉलर बन गईं। ब्राजील ने ओलम्पिक में अपने पहले मैच में चीन को 5-0 से रौंद दिया। मार्टा ने दो गोल (9वां मिनट, 47वां मिनट)किए जबकि अन्य गोल डेबिन्हा (22वां मिनट), आंद्रिसा एल्वेस (74)और ब्रिटिज (89)ने किए।  छह बार की श्रेष्ठ फुटबॉलर रही मार्टा के अब तक 111 अंतरराष्ट्रीय गोल .......

ब्रिटेन की महिला फुटबॉलरों ने घुटनों के बल बैठ किया नस्लवाद का विरोध

53 साल पहले हुआ था ब्लैक सैल्यूट  नई दिल्ली। रेफरी की सीटी बजते ही ब्रिटेन की महिला फुटबॉलरों ने एक-दूसरे को देखा और एक घुटने के बल बैठ गईं। विपक्षी की टीम चिली ने भी ऐसा किया। एक घंटे के बाद अमेरिकी और स्वीडिश खिलाड़ियों ने नस्लवाद के विरोध में यह कदम उठाया। टोक्यो ओलंपिक के पहले दिन ये नजारा देखने को मिला। फीफा भी पहले मैदान में किसी भी तरह के विरोध के पक्ष में नहीं था लेकिन पिछले साल इस दिशा में नियमों में राहत दी क्योंकि अमे.......

बान की मून दोबारा बने आचरण आयोग के अध्यक्ष

2017 से इस पद पर हैं काबिज टोक्यो। संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून को मंगलवार को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के आचरण आयोग का अध्यक्ष चुना गया।आईओसी के सत्र के दौरान उन्हें इस पद पर दोबारा चुना गया। दक्षिण कोरिया के 77 साल के राजनीतिज्ञ और राजनयिक बान की मून 2017 से इस पद पर हैं। वह चार साल के एक और कार्यकाल के लिए इस पद पर रहेंगे। आईओसी से 2019 में सदस्य के रूप में जुड़ने वाली कोस्टा रिका की लॉरा चिनचिला.......

टोक्यो ओलम्पिक में लैंगिक समानता पर जोर

कई देशों ने पुरुषों से ज्यादा भेजे महिला एथलीट खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक की शुरूआत होने में सिर्फ चार दिनों का वक्त बाकी है। ऐसे में खेलों के महाकुभ ओलम्पिक में भाग लेने के लिए दुनियाभर के खिलाड़ी पहुंच रहे हैं। इस बार टोक्यो ओलम्पिक की थीम 'लिंग संतुलन' को कायम रखना है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कई देशों ओलम्पिक में भाग लेने के लिए पुरुषों से ज्यादा महिला एथलीट भेज रहे हैं। ग्रेट ब्रिटेन, अमेरिका, चीन, ऑस्ट्र.......

अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ कोरोना संक्रमित

टोक्यो ओलम्पिक से हटीं नई दिल्ली। अमेरिका की मशहूर टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ आगामी टोक्यो ओलम्पिक 2021 में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। वह कोरोना संक्रमित हो गई हैं। 17 वर्षीया इस खिलाड़ी ने रविवार को इसकी खुद जानकारी दी। साल 2000 के बाद गॉफ ओलंपिक में सबसे कम उम्र की टेनिस खिलाड़ी बन जाती। लेकिन कोविड-19 पॉजिटिव होने के वह उन टेनिस खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शामिल हो गईं जो टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।  उन्होंने ट्वीट कर कह.......

टोक्यो ओलम्पिक पर कोरोना का साया

खेल गांव पहुंचे दो खिलाड़ियों सहित तीन खिलाड़ी पॉजिटिव टोक्यो। ओलम्पिक खेल गांव में रह रहे दो खिलाड़ियों सहित कुल तीन खिलाड़ियों को कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाया गया है। टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने रविवार को यह जानकारी दी। इससे 23 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों के सफल आयोजन को लेकर आशंका बन गयी है। यह पहला अवसर है जबकि खेल गांव में रह रहे खिलाड़ियों को संक्रमण हुआ है।  आयोजकों ने खिलाड़ियों की पहचान उजागर नहीं की है। तीसरा खिलाड.......