अमेरिका चला रहा है दुनिया का स्पोर्ट्स

खेल साम्राज्य की लिस्ट में टॉप पर लिबर्टी मीडिया न्यूयॉर्क। दुनिया का स्पोर्ट्स अमेरिका चला रहा है। टॉप-20 स्पोर्ट्स एंपायर की लिस्ट में 17 एंपायर के मालिक अमेरिकी हैं। फोर्ब्स की मोस्ट वैल्यूएबल स्पोर्ट्स एंपायर यानी सबसे कीमती खेल साम्राज्य की लिस्ट में टॉप पर लिबर्टी मीडिया है। यह अमेरिका की मास मीडिया कंपनी है। 30 साल पुरानी कंपनी की वैल्यू करीब 95 हजार करोड़ रु. है। लिबर्टी ने प्रोफेशनल स्पोर्ट्स कंपनी क्रोएंके स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट.......

राफेल नडाल लगातार 800 हफ्तों तक शीर्ष 10 में रहे

दुनिया के पहले टेनिस खिलाड़ी बने नई दिल्ली। स्पेन के टेनिस दिग्गज और दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी राफेल नडाल ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। वे अब लगातार 800 हफ्तों तक एटीपी रैंकिंग में शीर्ष 10 में स्थान पाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। नडाल ने इस मामले में जिमी कोनोर्स के 789 हफ्ते तक शीर्ष 10 में बने रहने के रिकॉर्ड को तोड़ा। गौरतलब है कि स्पेन के दिग्गज नडाल 18 साल की उम्र में अप्रैल 2005 में पहली बार शीर्ष 10 रैंक में श.......

सुरक्षित तरीके से होंगे टोक्यो ओलम्पिक खेलः योशिहिदे सुगा

कोरोना वायरस के खिलाफ मानव की जीत का प्रतीक होगा टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने सोमवार को भरोसा दिलाया कि कोराना वायरस महामारी को नियंत्रित कर पहले से स्थगित ओलम्पिक को सुरक्षित तरीके से आयोजित किया जाएगा। संसद के नए सत्र के अपने भाषण में सुगा ने कहा कि वायरस को नियंत्रित करने के लिए सरकार जुर्माने और मुआवजे के प्रावधान के साथ कानून संशोधित करेगी। सुगा ने कहा कि उनकी सरकार का फरवरी के आखिर में टीकाकरण शुरू करने का लक्ष्य है।.......

नेपाल की टीम ने रचा इतिहास

दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी को किया फतह इस्लामाबाद। नेपाल के पर्वतारोहियों ने शनिवार को इतिहास रच दिया जब उन्होंने सर्दियों के मौसम में दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी - पाकिस्तान की के2- पर फतह हासिल की। पाकिस्तान के एल्पाइन क्लब के सचिव करार हैदेरी ने कहा कि 10 नेपाली शेरपा शाम को पांच बजे के करीब चोटी पर पहुंचे।  हिमालय रेंज के पाकिस्तानी हिस्से में के2 सबसे ऊंची चोटी है जो एवरेस्ट पर्वतमाला के बाद दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची.......

मुश्किल में ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट

कोरोना के तीन मामले सामने आए, अजारेंका समेत 47 खिलाड़ी क्वारंटाइन किए जोकोविच ने सबसे ज्यादा 8 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता मेलबर्न। साल का पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन कोरोना की वजह से मुश्किलों में पड़ता दिख रहा है। टूर्नामेंट से 22 दिन पहले प्लेयर्स और स्टाफ को मेलबर्न लाने वाले दो चार्टर्ड प्लेन में कोरोना के तीन मामले सामने आए। इसके बाद पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 बेलारुस की विक्टोरिया अजारेंका समेत 47 खिलाड़ियों को क्वारंटा.......

वेन रूनी ने फुटबॉल को कहा अलविदा, बने मैनेजर

लंदन। मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वेन रूनी ने फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। अब वह खेलते नहीं दिखेंगे। क्लब ने इस बात की जानकारी दी। क्लब ने कहा कि रूनी डर्बी प्रबंधन की भूमिका निभाने के लिए सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बता दें कि 35 वर्षीय रूनी 2019 से डर्बी काउंटी फुटबॉल क्लब के सहायक कोच थे। वह खेल के साथ साथ क्लब की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन अब वह खेल से किनारा कर पूर्ण रूप से क्लब प्रबंधन का काम देखेंगे। इंग्लैंड के लिए.......

जापान के मंत्री ने कहा-‘कुछ भी हो सकता है’

टोक्यो। जापान के कैबिनेट मंत्री टारो कोनो ने स्थगित हुए टोक्यो ओलंपिक के संबंध में कहा कि ‘कुछ भी हो सकता है’ जिससे इनके आयोजन को लेकर संशय और अधिक बढ़ गया है। स्थगित हुए टोक्यो ओलंपिक के आयोजन में 6 महीने का समय बचा है।  कोनो का बयान सरकार और स्थानीय आयोजन समिति की आधिकारिक स्थिति का विरोधाभासी है क्योंकि सरकार और आयोजन समिति लगातार बयान दे रही है कि ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा और ये पूरी तरह से सुरक्षित होंगे। कोनो ने ओलंप.......

ओलम्पिक और वर्ल्ड चैम्पियन ब्रियाना मैकनील हुईं सस्पेंड

नई दिल्ली। ओलम्पिक 100 मीटर हर्डल्स गोल्ड मेडलिस्ट ब्रियाना मैकनील को सस्पेंड कर दिया गया है। वर्ल्ड एथलेटिक्स के एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के लिए उन्हें सस्पेंड किया गया है। एथलेटिक्स इंटेग्रिटी यूनिट (एआईयू) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। 29 वर्षीय मैकनील 2016 रियो ओलंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा वह 2013 में वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुकी हैं। वह 2017 वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाई थीं। तब उन पर एक साल का बैन ल.......

ट्रंप के गोल्फ कोर्स से पीजीए ने तोड़ा नाता

कपालुआ (हवाई)। पीजीए अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के न्यू जर्सी गोल्फ कोर्स में पीजीए चैंपियनशिप का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है। इस तरह से उसने ट्रंप से अपना नाता भी तोड़ दिया। यह फैसला ट्रंप के समर्थकों के अमेरिकी संसद भवन कैपिटल पर हमला करने के चार दिन बाद लिया गया। जब हमला किया गया तब अमेरिकी कांग्रेस निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन की जीत की पुष्टि के लिये बैठक कर रही थी।  यह पिछले पांच वर्षों में दूसरा अवसर है जबकि पीजी.......

महिला फुटबॉलर को उसके वीडियो ने मुश्किल में डाला

अब सिर्फ फोटो से कमाएंगी लाखों रुपये लंदन। यह कोई पहला मामला नहीं है, जब कोई महिला खिलाड़ी एडल्ट वेबसाइट की ओर अपना रुख किया हो। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। हर किसी के लिए इसके पीछे की वजहें अलग-अलग हो सकती हैं, मगर एक मूल वजह है और वो है ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने की चाहत। ताजा मामला इंग्लैंड का है, जहां की एक पूर्व महिला फुटबॉलर मैडलीन राइट ने एडल्ट वेबसाइट OnlyFans के साथ जुड़ने का फैसला किया है।  मैडली.......