ग्रुप मैच में बेल्जियम को 2-1 से हराकर फ्रांस अंतिम आठ में

महिला यूरोपियन फुटबॉल चैम्पियनशिप  रोदरहैम (इंग्लैंड)। फ्रांस ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर महिला यूरोपियन फुटबॉल चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। ग्रुप डी में फ्रांस की टीम दो जीत के साथ 6 अंक लेकर शीर्ष पर है। फ्रांस ने अपने पहले मैच में इटली को 5-1 से हराया था।  कादिदियातोउ दियानी ने छठवें मिनट में गोल दागकर फ्रांस को बढ़त दिला दी। इसके बाद जेनिस केमैन ने 36वें मिनट में गोल कर बेल्जियम को 1-1 की बराबरी करा .......

नीदरलैंड ने पुर्तगाल को 3-2 से हराया

नीदरलैंड की महिला यूरोपियन फुटबॉल चैम्पियनशिप में पहली जीत लंदन। डेनिले वेन डेर डोंक के 62वें मिनट में किए गोल की मदद से गत चैम्पियन नीदरलैंड ने महिला यूरोपियन फुटबॉल चैम्पियनशिप में पुर्तगाल को 3-2 से हरा दिया। खिलाड़ियों की चोट से परेशान नीदरलैंड की यह टूर्नामेंट में पहली जीत रही। पहले मुकाबले में स्वीडन से ड्रॉ खेलने वाली नीदरलैंड की टीम का अपने स्टार फारवर्ड विवियाने मिडेमा के बिना मैदान में उतरना पड़ा। विवियाने मैच से पहले कोरोना संक्र.......

फराह के खुलासे की लंदन पुलिस ने शुरू की जांच

फराह ने कहा- ब्रिटेन का प्रतिनिधत्व करना गर्व की बात लंदन। लंदन और रियो ओलम्पिक में पांच और 10 हजार मीटर के चार स्वर्ण पदक जीतने वाले दिग्गज एथलीट सर मोहम्मद फराह के सनसनीखेज खुलासे के बाद लंदन पुलिस ने उस महिला की तलाश शुरू कर दी है, जिसने उनसे बाल मजदूर के तौर पर काम कराया। मो फराह ने डॉक्यूमेंट्री में खुलासा किया था कि उन्हें जिबूती से आठ साल की उम्र में मोहम्मद फराह के नाम से तस्करी कर इंग्लैंड लाया गया था। उनका असली नाम हुसैन आब्दी काह.......

इंग्लैंड ने नार्वे को 8-0 से हराया

महिला यूरो कप में सबसे बड़ी जीत लंदन। इंग्लैंड की महिलाओं ने यूरो कप में नार्वे के खिलाफ रिकॉर्ड 8-0 की जीत दर्ज की है। महिला और पुरुष यूरो कप के इतिहास में यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भी यूरो कप में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम पर दर्ज है। 2017 में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 6-0 से हराया था। वहीं, 2009 में जर्मनी ने इंग्लैंड को 6-2 से हराया था। इतना ही नहीं पहले हाफ में छह.......

विश्व कप से चार महीने पहले कोच बर्खास्त

ईरान में 21 नवम्बर को विश्व कप का होगा पहला मैच तेहरान। ईरान ने फुटबॉल विश्व कप से चार महीने पहले टीम के मुख्य कोच ड्रैगन स्कोसिच को बर्खास्त कर दिया। ईरान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ ने कहा कि क्रोएशिया के 53 वर्षीय कोच टीम के साथ कतर नहीं जाएंगे। एशिया की शीर्ष रैंकिंग (23वें नंबर पर) वाली ईरान की टीम विश्व कप में इंग्लैंड, वेल्स और अमेरिका के साथ ग्रुप बी में है। उसका अभियान 21 नवंबर से शुरू होगा। स्कोसिच फरवर.......

25 साल में पहली बार रोजर फेडरर को रैंकिंग में नहीं

विम्बलडन जीतने के बाद भी सातवें स्थान पर लुढ़के जोकोविच नई दिल्ली। स्विट्जरलैंड के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर सोमवार (11 जुलाई) को जारी नवीनतम एटीपी रैंकिंग (पुरुष एकल) से पिछले 25 वर्षों में पहली बार बाहर हो गए। विम्बलडन शुरू होने से पहले फेडरर 97वें स्थान पर थे, लेकिन ऑल इंग्लैंड क्लब में टूर्नामेंट खत्म होने के बाद उनके पास एक भी रैंकिंग अंक नहीं बचा। रैंकिंग खिलाड़ियों के पिछले 52 सप्ताह के प्रदर्शन पर आधारित होती है और फेडरर ने पिछल.......

विम्बलडन की नई मलिका बनीं एलीना रिबाकीना

खिताब जीतने वाली कजाखस्तान और एशिया की पहली खिलाड़ी लंदन। कजाखस्तान की एलीना रिबाकीना ने विम्बलडन 2022 का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में ओंस जेबुअर को 3-6, 6-2, 6-2 से हरा दिया। यह रिबाकीना का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है वहीं, ट्यूनीशिया की 27 वर्षीय जेबुअर अरब और अफ्रीकी देशों की पहली महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने फाइनल में जगह बनाई थी। सोशल मीडिया पर रिबाकीना और जेबुअर, दोनों की खूब प्रशंसा की जा रही है। फाइनल में पहुंचने पर ती.......

डिडे ने व्हीलचेयर टेनिस में जीता लगातार आठवां खिताब

नीदरलैंड की इस दिव्यांग खिलाड़ी ने जीते 15वां ग्रैंड स्लैम खिताब लंदन। नीदरलैंड की डिडे डि ग्रूट ने अपने खिताब का बचाव करते हुए विम्बलडन में व्हीलचेयर टेनिस का खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल में जापान की यूई कामाजी को 6-4, 6-2 से पराजित किया। शीर्ष वरीय डिडे का यह लगातार आठवां ग्रैंडस्लैम खिताब है, अब तक उनकी झोली में 15 ग्रैंड स्लैम हो गए हैं, जिसमें चार विम्बलडन ट्रॉफियां हैं। नीदरलैंड की खिलाड़ी ने पिछले वर्ष कॅरिअर ग्रैंड स्लैम पूरा किय.......

आज विम्बलडन को मिलेगी नई महिला चैम्पियन

ओंस जेबुर और एलीना रिबाकीना में होगी खिताबी टक्कर लंदन। महिला एकल में विम्बलडन को शनिवार को नई चैम्पियन मिलेगी। ओंस जेबुर जीतें या फिर एलीना रिबाकीना। विश्व की नंबर तीन ओंस जेबुर और 23वें नंबर की एलीना रिबाकीना अपने-अपने देश की पहली खिलाड़ी हैं, जो किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची हैं। ट्यूनीशिया की 27 वर्षीय जेबुर अरब और अफ्रीकी देशों की पहली महिला बनी हैं, जिन्होंने फाइनल में जगह बनाई है। सोशल मीडिया पर उनके देश में प्रशंसा की.......

चोटिल नडाल ने फ्रिट्ज को हराया

विम्बलडन। उनके पिता दर्शक दीर्घा से हाथ हिलाकर उन्हें कोर्ट छोड़ने के लिये कह रहे थे लेकिन 22 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन राफेल नडाल कहां हार मानने वालों में से हैं। पेट के दर्द से जूझते हुए उन्होंने 11वीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्स को हराकर विम्बलडन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दर्द की वजह से अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिखे नडाल ने 3-6, 7-5, 3-6, 7-5, 7-6 से जीत दर्ज की।  जीत के बाद उन्होंने कहा ,‘एक क्षण के लिये मुझे लगा.......