अमेरिका चला रहा है दुनिया का स्पोर्ट्स

खेल साम्राज्य की लिस्ट में टॉप पर लिबर्टी मीडिया
न्यूयॉर्क।
दुनिया का स्पोर्ट्स अमेरिका चला रहा है। टॉप-20 स्पोर्ट्स एंपायर की लिस्ट में 17 एंपायर के मालिक अमेरिकी हैं। फोर्ब्स की मोस्ट वैल्यूएबल स्पोर्ट्स एंपायर यानी सबसे कीमती खेल साम्राज्य की लिस्ट में टॉप पर लिबर्टी मीडिया है। यह अमेरिका की मास मीडिया कंपनी है। 30 साल पुरानी कंपनी की वैल्यू करीब 95 हजार करोड़ रु. है। लिबर्टी ने प्रोफेशनल स्पोर्ट्स कंपनी क्रोएंके स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट को टॉप से हटाया है।
टॉप-20 की वैल्यू क्रोएशिया की जीडीपी के बराबर

टॉप-20 स्पोर्ट्स एंपायर की वैल्यू 100 बिलियन डॉलर (करीब 7.33 लाख करोड़) है। यह दुनिया के 145 देश (निचले क्रम के) की जीडीपी से ज्यादा है। यूरोपियन देश क्रोएशिया की जीडीपी इतनी है।

टॉप-10 स्पोर्ट्स एंपायर की वैल्यू और प्रॉपर्टी
लिबर्टी मीडिया (अमेरिका)| 95 हजार करोड़. प्राॅपर्टी: फॉर्मूला-1, अटलांटा ब्रेव्स, ड्रोन रेसिंग लीग
क्रोएंके स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट (अमेरिका)| 63 हजार करोड़. प्रॉपर्टी: एलए रेम्स, डेनवर नगेट्स, आर्सनल, कोलोरोडो एवलांच, एलए ग्लेडिएटर्स, एलए गुरिल्लास
जेरी जोन्स (अमेरिका)| 51 हजार करोड़. प्रॉपर्टी: डलास, लीजेंड्स, द स्टार, कॉम्प्लेक्स्टी गेमिंग
फेनवे स्पोर्ट्स ग्रुप (अमेरिका)|48 हजार करोड़. प्रॉपर्टी: बोस्टन रेड सॉक्स, लिवरपूल, रॉउश रेसिंग, फेनवे स्पोर्ट्स, एनफील्ड
यंकी एंटरप्राइजेस (अमेरिका)|47 हजार करोड़. प्रॉपर्टी: न्यूयॉर्क यंकीज, लीजेंड्स, यस नेटवर्क, न्यूयॉर्क सिटी एफसी
मेडिसन स्क्वायर गार्डन स्पोर्ट्स (अमेरिका)| 46 हजार करोड़. प्रॉपर्टी: न्यूयॉर्क निक्स, न्यूयॉर्क रेंजर्स, वेस्टचेस्टर निक्स, हार्टफोर्ड वोल्फ पेक
क्राफ्ट फैमिली (अमेरिका)| 39 हजार करोड़. प्रॉपर्टी: न्यू इंग्लैंड पेट्रियट्स, रिवॉल्यूशन, ड्राफ्ट किंग्स, बॉस्टन अपराइजिंग
ग्लेजर फैमिली (अमेरिका)| 38 हजार करोड़. प्रॉपर्टी: मैनचेस्टर यूनाइटेड, तांपा बे, रेमंड स्टेडियम
पॉल जी एलेन ट्रस्ट (अमेरिका)|37 हजार करोड़. प्रॉपर्टी: ट्रेलब्लेजर्स, सिएटल साउंडर्स, सीहॉक्स
सिटी फुटबॉल ग्रुप (अबु धाबी)| 35 हजार करोड. प्रॉपर्टी: मैनचेस्टर सिटी, न्यूयॉर्क सिटी, मेलबर्न सिटी, लॉमेल, मुंबई सिटी, गिरोना एफसी

रिलेटेड पोस्ट्स