मार्टा बनीं लगातार पांच ओलम्पिक में गोल करने वाली पहली फुटबॉलर

छह बार की श्रेष्ठ फुटबॉलर रहीं मार्टा के अब तक 111 अंतरराष्ट्रीय गोल 
नई दिल्ली।
ब्राजील की मार्टा लगातार पांच ओलम्पिक में गोल करने वाली दुनिया की पहली फुटबॉलर बन गईं। ब्राजील ने ओलम्पिक में अपने पहले मैच में चीन को 5-0 से रौंद दिया। मार्टा ने दो गोल (9वां मिनट, 47वां मिनट)किए जबकि अन्य गोल डेबिन्हा (22वां मिनट), आंद्रिसा एल्वेस (74)और ब्रिटिज (89)ने किए। 
छह बार की श्रेष्ठ फुटबॉलर रही मार्टा के अब तक 111 अंतरराष्ट्रीय गोल हो चुके हैं। चीन की टीम दुनिया में 15वें नंबर की है लेकिन टीम में ज्यादातर खिलाड़ी नए हैं। केवल पांच खिलाड़ी हैं जिन्होंने रियो ओलम्पिक में हिस्सा लिया था।
ब्रिटेन की टीम ने चिली को 2-0 से हराकर अपने ओलम्पिक अभियान की जीत से शुरुआत की। बिना दर्शकों के खेले गए मुकाबले में ब्रिटेन की ओर से दोनों गोल एलेन व्हाइट ने 18वें और 73वें मिनट में किए। फुटबॉल के मुकाबले उद्घाटन समारोह से दो दिन पहले शुरू हो गए हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स