कोलकाता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी नेहा

अंडर-17 वॉलीबाल स्पर्धा खेलपथ संवाद गुशैणी (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से संबंध रखने वाली नेहा ठाकुर कोलकाता में होने वाली 47वीं वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रदेश टीम की कप्तान के तौर पर कमान संभालेंगी। कोलकाता में अंडर-17 प्रतियोगिता कुछ दिन बाद शुरू होगी। इसमें नेहा ठाकुर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके लिए सीएम जयराम ठाकुर समेत कुल्लू वासियों ने नेहा को शुभकामनाएं दी है। नेहा ठाकुर वर्तमान में साई हॉस्टल धर्मशाला में श.......

13 वर्षीय अनाहत सिंह ने रचा इतिहास

मिस्र की खिलाड़ी को हराकर खिताब पर किया कब्जा नई दिल्ली। भारत की युवा स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने प्रतिष्ठित जूनियर अमेरिकी ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। दिल्ली की 13 वर्षीय अनाहत ने फिलाडेल्फिया में आयोजित अंडर-15 लड़कियों के वर्ग के फाइनल में मिस्र की जेदा मारेई को 11-9 11-5 8-11 11-5 से हराया। इससे पहले अनाहत ने सेमीफाइनल में अमेरिकी जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन डिक्सन हिल को 11-8 11-9 11-5 से हराया था। बता .......

अब गाजियाबाद का लाल करेगा देश का नाम रोशन

क्रिकेटर बनने का सपना टूटा तो किराने की दुकान से रोजी रोटी चलाई खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्डकप 2022 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में गाजियाबाद के सिद्धार्थ यादव को भी जगह मिली है। सिद्धार्थ यादव के पिता श्रवण यादव गाजियाबाद में किराने की दुकान चलाते हैं। बेटे का चयन भारतीय टीम में होने के बाद श्रवण की दुकान और उनके चेहरे की रौनक में अलग ही निखार आया है। इसके साथ ही श्रवण का संघर्ष भी अब खत्म होने वाला है। उनक.......

भारत की हंसिनी का आईटीटीएफ खिताब पर कब्जा

फाइनल में टोक्यो ओलम्पिक की सबसे युवा खिलाड़ी को हराया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की युवा पैडलर हंसिनी मथान राजन ने सीरिया की हेंड जाजा को हराकर आईटीटीएफ होप्स एंड चैलेंज टेबल टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया। उन्होंने अम्मान में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में टोक्यो ओलम्पिक की सबसे युवा खिलाड़ी जाजा को हराया। मौजूदा कैडेट राष्ट्रीय चैम्पियन हंसिनी ने अंडर 12 वर्ग में खेलते हुए 11-6, 11-8, 6-11, 11-6 से जीत दर्ज की। लड़कों के एकल व.......

उत्तर प्रदेश की सुहानी को ऑल इंडिया टेबल टेनिस में तीसरा स्थान

संदिका भट्टाचार्य को पहला तथा सान्वी रॉय को दूसरा स्थान मिला खेलपथ संवाद देहरादून। देहरादून में सात से 14 दिसम्बर के बीच इंडिया नेशनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। देश के कई क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों को हैरानी में डाल दिया। इस टूर्नामेंट के अंडर-15 यूथ गर्ल्स सिंगल्स (युवा लड़की) कैटेगरी में उत्तर प्रदेश की सुहानी महाजन और अवनि त्रिपाठी ने राज्य का नाम रोशन किया है। दोनों संयुक्त रूप से तीसरे स्.......

सब्जी बेच बेटी बिंदिया को बनाया विश्व चैम्पियन

मां खुद भूखी रही पर वेटलिफ्टर बेटी की हर जरूरत पूरी की कुंजारानी से प्रभावित हो अपनाई वेटलिफ्टिंग खेलपथ संवाद नई दिल्ली। वेटलिफ्टर बिंदिया ने जब से क्लीन एंड जर्क का विश्व खिताब जीता है उनकी जुबां पर मां इबेमचा लेमा का ही नाम है। हो भी क्यों नहीं यह बिंदिया की मां ही हैं जिन्होंने इंफाल के साथ लगते बाजार में सब्जियां बेचकर बेटी के विश्व चैम्पियन बनने का रास्ता तैयार किया। वह खुद भूखी रहीं लेकिन वेटलिफ्टिंग जैसे खेल के लिए जरूर.......

शूटर बांधवी ने लगाए आठ स्वर्णिम निशाने

सीडीएस बिपिन रावत की शूटर भतीजी भोपाल में बनी नेशनल चैम्पियन बुआ-फूफा को समर्पित किए अपने जीते मेडल खेलपथ संवाद भोपाल। बेटियों को जो लोग कमजोर समझते हैं वे निरा बेवकूफ होते हैं। बेटियां भावुक जरूर होती हैं लेकिन उनके इरादे अटल होते हैं। इस बात को साबित किया सीडीएस बिपिन रावत की 21 वर्षीय भतीजी बांधवी सिंह ने भोपाल के बिसनखेड़ी शूटिंग रेंज में आठ स्वर्ण पदकों के साथ नेशनल चैम्पियन बनकर। बांधवी ने अपने बुआ-फूफा के अंतिम संस्कार .......

बांधवी सिंह ने व्यक्तिगत स्पर्धा में जीते 4 स्वर्ण पदक

मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 42 पदक अर्जित किए खेलपथ संवाद भोपाल। मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप-2021 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 50 मीटर प्रोन स्पर्धा में 8 स्वर्ण सहित कुल 10 पदकों पर कब्जा जमाया है। इसके साथ ही चैम्पियनशिप में अकादमी के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 42 पदक जीत लिए हैं। पदक विजेता खिलाड़ियों को खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई दी .......

एमा रादुकानू डब्ल्यूटीए की सर्वश्रेष्ठ नवोदित खिलाड़ी

नवारो को कमबैक ऑफ द ईयर अवॉर्ड नई दिल्ली। ब्रिटेन की नम्बर एक और दुनिया की 19वें नंबर की खिलाड़ी एमा रादुकानू को महिला टेनिस एसोसिएशन (डब्ल्यूटीए) ने साल की सर्वश्रेष्ठ नवोदित खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा है। 19 वर्षीय एमा ने यूएस ओपन जीतकर इतिहास रचा था।  वह ओपन युग में ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली पहली क्वालिफायर महिला खिलाड़ी बनीं थी। साथ ही पिछले 53 वर्षों में यह ट्रॉफी जीतने वाली पहली ब्रिटिश महिला खिलाड़ी भी। ऑस्ट्रेलिया क.......

मनु को पछाड़कर 14 साल की नाम्या कपूर बनी जूनियर चैम्पियन

राही ने 25 मीटर पिस्टल में लगातार तीसरा खिताब जीता खेलपथ संवाद नई दिल्ली। मनु भाकर को पछाड़कर 14 साल की शूटर नाम्या कपूर नई जूनियर चैम्पियन बन गई है। एशियाई खेलों की चैम्पियन राही सरनोबत ने 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का खिताब जीता। महाराष्ट्र की राही डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 37 का स्कोर कर चैम्पियन बनीं। राही का यह लगातार तीसरा राष्ट्रीय खिताब है। हाल ही में जूनियर विश्व चैम्पिय.......