झारखंड की इतु मंडल खेलो इंडिया की सबसे छोटी खिलाड़ी

कबड्डी टीम से कर रही है अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व खेलपथ संवाद चंडीगढ़। झारखंड की इतु मंडल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सबसे कम उम्र में खिलाड़ी के तौर पर शामिल होकर इतिहास रच दिया। 13 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी ने अपना पहला रेड करने से पहले ही रिकॉर्ड बुक में प्रवेश कर लिया। ट्रैक्टर चालक की बेटी इतु जब 8 साल की थीं, तभी उन्हें कबड्डी से प्यार हो गया था। अपने आस-पास की  महिलाओं से प्रभावित होकर वह अंडर-18 यूथ टीम का हिस्सा बनने के .......

फाइनल मैच में डिंग लिरेन से हारे प्रज्ञानानंद

दो गलतियों की वजह से गंवाया खिताब जीतने का मौका नई दिल्ली। चेसबेल मार्स्टस 2022 के फाइनल मैच में भारत के आर. प्रज्ञानानंद को हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने विश्व के दूसरे नम्बर के खिलाड़ी डिंग लिरेन के खिलाफ दो गलतियां कीं और फाइनल मैच जीतने का मौका गंवा दिया। हालांकि, हार के बावजूद प्रज्ञानानंद ने अपने प्रदर्शन से शतरंज जगत में सनसनी मचा दी है।  16 साल के इस खिलाड़ी ने साबित किया है कि वो आने वाले कई सालों तक चेस जगत में र.......

शातिर प्रज्ञानानंदा फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय

चेसेबल मास्टर्स शतरंज में नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर अनीश गिरी को हराया चेन्नई। युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ‘मेल्टवाटर चैम्पियंस शतरंज टूर चेसेबल मास्टर्स’ टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गये हैं। बुधवार को उन्होंने नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर अनीश गिरी को 3.5-2.5 से हराया। चार गेम का आनलाइन सेमीफाइनल मैच 2-2 से बराबरी पर था, जिसके बाद प्रज्ञानानंदा ने टाइब्रेकर में डच धुरंधर को मात दी। गिरी की यह टूर्नामे.......

भारत के प्रज्ञानानंद ने सेमीफाइनल में जगह बनाई

चीन के वी यी को हराया, अब अनीश गिरि से सामना नई दिल्ली। भारत के युव ग्रांडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने चेसेबल मास्टर्स के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने मेल्टवाटर चैम्पियंस चेस टूर चेसेबल मास्टर्स में चीन के वी यी को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है। अब उनका सामना नीदरलैंड के अनीश गिरी से होगा। 16 साल के प्रज्ञानानंद ने इसी टूर्नामेंट के पांचवें दौर में विश्व चैम्पियन मैगनस कार्लसन को हराकर सुर्खियां बटोरी थीं।  यह.......

प्रज्ञानानंद ने 89 दिन में दूसरी बार विश्व चैम्पियन को हराया

कार्लसन ने एक गलती से गंवाया मैच नई दिल्ली। भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद रमेशप्रभु ने 2022 में विश्व चैम्पियन मैगनस कार्लसन पर दूसरी जीत दर्ज की है। चेजबल मास्टर्स के पांचवें दौर में नार्वे के कार्लसन ने बड़ी गलती की और इसका फायदा उठाते हुए प्रज्ञानानंद ने उन्हें पटखनी दे दी। इस जीत के साथ ही ऑनलाइन रैपिड चेस टूर्नामेंट में प्रज्ञानानंद के नॉक आउट में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं। तीन महीने में यह दूसरा मौका है, जब प्रज्ञानानं.......

12 साल में ग्रैंडमास्टर बने प्रज्ञानानंद

बहन से सीखा शतरंज तीन महीने के अंदर दूसरी बार विश्व चैम्पियन मैगनस कार्लसन को हराया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंद ने तीन महीने के अंदर दूसरी बार विश्व चैम्पियन मैगनस कार्लसन को हराया है और सुर्खियों में बने हुए हैं। चेजबल मास्टर्स के पांचवें दौर में कार्लसन ने गलती की और प्रज्ञानानंद के खिलाफ मैच हार गए। इस जीत के बाद प्रज्ञानानंद ने कहा कि उन्हें इस तरह की जीत मंजूर नहीं है, जिसमें विपक्षी .......

रुद्रांक्ष और अभिनव का जोरदार आगाज

जूनियर विश्व कप: 10 मीटर एयर राइफल में पहले दो स्थान पर नयी दिल्ली। भारतीय निशानेबाज रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल ने बुधवार को स्वर्ण पदक के मुकाबले में हमवतन अभिनव साव को हराया जिससे भारत ने जर्मनी के सुहल में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप की पुरुष 10 मीटर राइफल स्पर्धा में शीर्ष दो स्थान हासिल किए। रुद्रांक्ष ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में अभिनव को 17-13 से शिकस्त दी।  बुधवार सुबह भारत के इन दोनों निशानेबाजों ने लगातार अच्छा प्रदर.......

कानपुर का ओम दरानी बना अर्जुन

तीरंदाजी में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता  खेलपथ संवाद कानपुर। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, यह साबित किया है कानपुर के होनहार तीरंदाज ओम दरानी ने। महज 10 वर्ष की उम्र में ओम ने न केवल सफलता के पथ पर कदम रखे बल्कि एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अपने स्वर्णिम भविष्य की आहट भी छोड़ दी है। इस उदीयमान तीरंदाज का सपना ओलम्पिक खेलने के साथ पदक जीतना है। बिल्लाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल, कैंट में कक्षा 5 में अध्ययनरत ओम ने तीरं.......

15 साल के डी. गुकेश ने लगातार तीसरी खिताबी जीत दर्ज की

भारतीय ग्रैंडमास्टर ने स्पेन में जीता सनवे टूर्नामेंट नई दिल्ली। भारतीय ग्रैंडमास्टर (जीएम) डी. गुकेश रविवार को यहां पहले चेसेबल सनवे फॉरमेंटेरा ओपन 2022 शतरंज टूर्नामेंट में चैम्पियन बनकर उभरे। गुकेश की यह लगातार तीसरी खिताबी जीत है। उन्होंने हाल के हफ्तों में ला रोडा और मेनोर्का ओपन जीतने बाद यहां खिताब की हैटट्रिक पूरी की।  इस 15 साल के खिलाड़ी ने अंतिम दौर में आर्मेनिया के जीएम हाइक एम मार्टिरोसियन के साथ ड्रॉ खेला और कुल आठ.......

गौरांशी ने बढ़ाया मध्य प्रदेश का गौरव

डेफ ओलम्पिक में जीता स्वर्ण पदक  खेलपथ संवाद भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य बैंडमिंटन अकादमी की दिव्यांग खिलाड़ी गौरांशी शर्मा ने ब्राजील में आयोजित डेफ ओलम्पिक के टीम इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इससे पहले भी यह शटलर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीत चुकी है। गौरांशी के माता-पिता भी मूक-बधिर हैं। गौरांशी शर्मा की उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई दी, खेल मंत्री ने कहा क.......