कोच हरेंद्र की महिला हॉकी टीम को सलाह खेलपथ संवाद नई दिल्ली। लॉस एंजिलिस ओलम्पिक 2028 की तैयारी में जुटे भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने अपनी टीम को यही सलाह दी है। टोक्यो ओलम्पिक में चौथे स्थान पर रहने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम पेरिस ओलम्पिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी जहां पुरूष टीम ने लगातार दूसरा कांस्य पदक जीता। हरेंद्र ने कहा, 'जब मैं इस टीम के साथ फिर जुड़ा तो हमने इस पर विस्तार से बात की। मै.......
हॉकी इंडिया ने की दिग्गज गोलकीपर को जूनियर टीम का कोच बनाने की पेशकश खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम की दीवार कहे जाने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश अपने खेल करियर के दौरान राहुल द्रविड़ की उपाधि से सम्मानित किए जाने के बाद अब कोचिंग में भी उन्हीं का अनुसरण करना चाहते हैं। श्रीजेश ने कहा है कि जब वह बतौर कोच अपनी नई पारी का आगाज करेंगे तो उनके आदर्श भारतीय क्रिकेट की दीवार रहे राहुल द्रविड़ होंगे। ओलम्पिक कांस्य.......
खराब समय में समूची हॉकी को गोलकीपर नवीन ने लिया गोद 2036 तक हॉकी टीमों का आधिकारिक प्रायोजक उड़ीसा ही रहेगा खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय हॉकी एक बार फिर से पटरी पर लौटती दिख रही है। तीन साल में दो ओलम्पिक कांस्य पदक इस बात का साफ संकेत हैं कि भारतीय खिलाड़ी अब किसी टीम को हरा सकते हैं। भारतीय हॉकी के इस फौलादी बदलाव का श्रेय लेने वाले बहुत से लोग हैं लेकिन मैं इसका श्रेय उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को ही दूं.......
इंदिरा गांधी के बाद यह अवॉर्ड पाने वाले दूसरे भारतीय खेलपथ संवाद पेरिस। भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को ओलम्पिक आंदोलन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए शनिवार को अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने ओलम्पिक ऑर्डर अवॉर्ड से सम्मानित किया। पेरिस में जारी 142वें आईओसी सत्र के दौरान उन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा गया। उनसे पहले भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 1983 में इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। बीजिंग 2008 ओलम.......
दिग्गज गोलकीपर जूनियर पुरुष हॉकी टीम का होगा मुख्य कोच खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम की दीवार कहे जाने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने गुरुवार को पेरिस ओलम्पिक 2024 में कांस्य पदक जीतने के बाद संन्यास ले लिया। हालांकि, अब भी वह टीम से जुड़े रहेंगे। शुक्रवार को हॉकी इंडिया ने दिग्गज खिलाड़ी को जूनियर पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। वह अब युवा टीम को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे। भारत ने गुरुव.......
रजत जीतने के बाद चोट को लेकर दिया बड़ा बयान खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने ओलम्पिक में रजत पदक जीतने के बाद अपनी चोट का खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें प्रतिस्पर्धा करने के लिए कड़ी मेहनत करने के बाद जल्द ही सर्जरी करानी पड़ सकती है। नीरज पेरिस ओलम्पिक से पहले जांघ के भीतरी हिस्से की मांसपेशी में (एडक्टर) परेशानी से जूझते आए हैं। उन्होंने हालांकि गुरुवार को सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास 89.45 मीटर के .......
हर भारतवासी स्तब्ध, लोग जता रहे साजिश की आशंका खेलपथ संवाद नई दिल्ली। एक स्तब्ध करने वाले घटनाक्रम में विनेश फोगाट को महिलाओं की 50 किलो कुश्ती स्पर्धा के फाइनल से पहले वजन अधिक पाये जाने के कारण बुधवार को ओलम्पिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया। विनेश ने ओलम्पिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रचा था। सुबह तक उनका कम से कम रजत पदक पक्का लग रहा था लेकिन अब वह बिना किसी पदक के लौटेंगी। 29 वर्ष की विनेश को खेलगा.......
पूरे करियर में कभी नहीं हारी थी जापानी पहलवान खेलपथ संवाद पेरिस। ओलम्पिक खेलों में विनेश फोगाट ने जापानी अपराजेय पहलवान सुसाकी को हराकर जहां अपने दमखम का परिचय दिया वहीं यह साबित किया कि वह अब दुनिया में किसी भी पहलवान से मुकाबला करने को तैयार हैं। सुसाकी की जहां तक बात है वह अपने कुश्ती करियर में 82 मुकाबलों में अजेय रही उसके विजयी रथ को भारत की पहलवान बेटी ने रोक दिया। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलम्पिक के महिला 50 क.......
गोल्डन स्लैम के साथ यह उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें खिलाड़ी खेलपथ संवाद पेरिस। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने पेरिस ओलम्पिक 2024 में पुरुष एकल स्पर्धा में कार्लोस अल्कारेज को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने स्पेन के खिलाड़ी को 7-6 (3), 7-6 (2) से हराकर अपने ओलम्पिक करियर में पहली बार स्वर्ण जीता। इसी के साथ वह गोल्डन स्लैम पूरा करने वाले टेनिस के इतिहास में पांचवें खिलाड़ी बन गए। जोकोविच ने इससे पहले 2008 बीजिंग ओल.......
लगातार चौथे ओलम्पिक से खाली हाथ लौटी भारतीय तीरंदाज खेलपथ संवाद पेरिस। भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पेरिस ओलम्पिक में अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर पाने के बाद बड़ा बयान दिया है। लगातार चार ओलम्पिक में विफल रहीं दीपिका ने कहा कि वह जब तक ओलम्पिक में पदक नहीं जीत लेतीं, तब तक खेल को अलविदा नहीं कहेंगी। कई बार की विश्व कप विजेता अनुभवी तीरंदाज दीपिका का मानना है कि वह 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलम्पिक में पोडियम प.......